राशिफल

Rashifal 28 May: आज 5 राशियों के लिए सफलता और भाग्य उन्नति के रास्ते हो रहे हैं प्रबल, पढ़ें

हम आपको रविवार 28 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 28 May 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आय के नये स्रोत प्राप्त होंगे। भावनाओं को काबू में रखें, भावुकता में आकर लिया गया निर्णय घातक हो सकता है। अपने इष्ट देव को याद करें और उनकी अर्चना अवश्य करें। छोटे व्यापारियों को आज अच्छा फायदा हो सकता है। आपकी आमदनी बढ़ेगी, साथ ही आज आपको कुछ नए लोगों से जुड़ने का भी मौका मिल सकता है। धन की प्राप्ति के लिए योग अच्छा है। आज किसी काम में परिवार वालों की सलाह फायदेमंद साबित होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ को लेकर परेशान हो सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

पूरे दिन आपका मिज़ाज बढ़िया रहेगा। मित्रों के पीछे धन खर्च होगा। बहुत से मामलों में आज का दिन अच्छा रहेगा। माता-पिता की सेहत की चिंता रह सकती है। किसी मांगलिक समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। मुसीबतों का तत्काल निवारण करें। अपने छोटों से नाराजगी न रखें। आप जो भी काम करेंंगे उसमें आपको तारीफ मिलेगी। अगर आप अपनी घरेलू ज़िम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो परिवार के लोग नाराज़ हो सकते हैं।

surya dev

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। जिन लोगों से आपको पैसे लेने हैं, उनसे वसूली भी कर सकते हैं। कामकाज के नजरिए से आज का दिन वाकई सुचारू रूप से चलेगा। अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो आज आपकी परेशानी बढ़ती नजर आ रही है। बेहतर होगा आप अपना ध्यान रखें। सामाजिक दृष्टि से अपमानित न होना पड़े इसका ध्यान रखें। लवमेट के तरफ से कोई उपहार मिल सकता है। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपके करीबी लोग आपके निजी जीवन में परेशानियाँ खड़ी कर सकते हैं। घर का वातावरण कलह पूर्ण रहेगा। बेकार के वाद विवाद से स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। आज आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है। शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन में आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा अन्यथा बदनामी होने का भय है। आप में से कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित कर अधिक प्रभावशाली बन जाएंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे। माता तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अधिक निकटता रहेगी। घर पर रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा। जीवनसाथी के साथ ज्यादा कठोरता से पेश न आए। आपका गलत रवैया आपके प्रिय की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सावधानी से करें। हर नए सम्बन्ध के प्रति गहरी व पैनी नजर रखने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

शारीरिक और मानसिक रूप से आप दिनभर प्रफुल्लित रहेंगे। अपने खान-पान पर विशेष सावधानी बरतनें की जरूरत है। आज अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। इससे आपको फायदा होगा। अपने कार्य-व्यापार की दिशा में आप नए कदम आगे बढ़ाएंगे। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में चल रहे गतिरोध दूर होंगे, सभी काम सुचारु रूप से चल पड़ेंगे। प्रॉपर्टी के मामले में दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के अवसर प्राप्त होंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी। माता-पिता का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। विपरीत परिस्थिति में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। अगर आप किसी खास व्यक्ति के साथ अधिक से अधिक समय बिताना चाहते हैं, तो यह इरादा अभी स्थगित कर दें। आर्थिक परेशानियां ज्यो की त्यों बनी रहेंगी। बेहतर होगा इन हालातों में आप शांति बनाए रखें बेवजह किसी से न उलझें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

जो विवाहित हैं उन्हें संतान सुख की प्राप्ति हो सकती हैं। अटकी योजना फिर शुरू करने का सही समय है। वित्तीय मुद्दों को हल करने में भी कुछ समय लग सकता है। आज किसी को उधार न दें, वापस मिलना मुश्किल हो सकता है। जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपके साथ सब अच्छा होगा। परिवार में किसी सदस्य के शादी विवाह की बात चल सकती है। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें पदोन्नति जैसी कोई सूचना सुनने को मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कारोबार में किया गया निवेश बड़ा धन लाभ दे सकता है। आर्थिक कार्यों में ध्यान लगाने से मन शांत रहेगा। दुकान से संबंधित चिंता रहेगी। जीवनसाथी साथ आनंददायी समय बीतेगा। परिवार के सदस्यों से संबंध मधुर रहेंगे। आपको कुछ चीजें समय के साथ अपने-आप मिल जाएगी। किसी भी चीज के लिए तनाव आदि ना लें। संतान के प्रति सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में चल रहे गतिरोध दूर होंगे। कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

Shiv ji

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज पारिवारिक जीवन में हर्षोउल्लास रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। गलत विचार आप के मन की स्वस्थता पर नकारात्मक असर करेंगे, इसलिए वैचारिक स्तर पर संयम रखना आवश्यक है। व्यापार में कोई भी बदलाव करने से पूर्व वरिष्ठों से सलाह अवश्य लें। घर में नए मेहमान के आगमन की सूचना मिल सकती है। काफी समय से अटके काम आपके पूरे होगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आपके कुछ घरेलू मसले भी सुलझ जाएंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। आपकी सेहत बिगड़ सकती है और आप खुद को विपरीत परिस्थितियों में पा सकते हैं। अचानक धन लाभ होगा। आपके भाई-बहन आपका पूरा सहयोग करेंगे। अपने करीबी सहयोगियों के साथ विवाद होने की संभावना आपको चिंतित कर सकती हैं। छात्रों को उनकी मेहनत का वांछित परिणाम मिलेगा। आपको अपने स्वास्थ्य पर धन खर्च करना पड़ सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आप खुद को शांत बनाये रखने की कोशिश करेंगे। छोटी-मोटी शारीरिक समस्याओं से जूझना पड़ेगा। यात्रा की संभावना रहेगी। आप कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त प्रयास करेंगे। आपका खर्च अधिक होगा। किसी जरूरी काम में परिवार वालों की मदद मिलेगी। आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपका कोई जमीन जायदाद से जुड़ा विवाद आज फिर से सिर उठाएगा और उसमें आपको राहत भी नहीं मिलेगी।

आपने Rashifal 28 May 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 28 May 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 28 May 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button