राशिफल

ग्रहों की शुभ चाल से इन 6 राशि वालों के जीवन में होगा कुछ अच्छा, मेहनत से मिलेगा बड़ा फायदा

राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग का गणना का विश्लेषण किया जाता है। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।

आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं? आपको आज किन-किन चुनौतियों और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है या फिर आपको कैसे अवसर मिल सकते हैं। आप आज का राशिफल को पढ़कर चुनौतियां और अवसर दोनों के लिए ही तैयार हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आज का राशिफल।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

mesh

आपका समय काफी हद तक ठीक रहेगा। लेकिन आपको शांत रहने और धैर्य रखने की जरूरत है। आप अपने सोचे हुए ढंग से कार्य पूरे नहीं कर पाएंगे, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। काम अधिक होने के कारण शरीर में थकावट और तनाव महसूस हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा मुनाफा होने के योग बने हुए हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

taurus

आपका समय बेहद खास नजर आ रहा है। बिजनेस में अच्छा फायदा हो सकता है। अविवाहित लोगों को शादी का प्रपोजल आएगा। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। परिवारवालों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत में सुधार आएगा। आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो माता-पिता का आशीर्वाद जरूर लें। आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

mithun

आपका समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचना होगा। परिवार के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। नौकरी से जुड़े हुए लोगों को प्रमोशन अथवा वेतन वृद्धि जैसी कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे उनका मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

cancer

आपका समय शुभ परिणाम लेकर आया है। परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे। काम से जुड़े बड़े और खास मामले आपके सामने आएंगे। अपने कामकाज में आप बहुत सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको लाभ मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

leo

आपका समय उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपके खर्चों में कमी आएगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल जाएगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए, नहीं तो पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आपको कोई भी बड़ा फैसला लेने में जल्दीबाजी करने से बचना होगा। आपको जल्दी संतान सुख की प्राप्ति होगी। कुछ जरूरी कामों की योजनाओं में बदलाव कर सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको लाभ देखने को मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Virgo

आप अपना ज्यादातर समय परिवार के लोगों के साथ व्यतीत करेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। व्यापार अच्छा चलेगा। मनचाही सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी की तबीयत खराब चल रही थी, तो उसमें भी सुधार होता हुआ नजर आ रहा है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। मन की शांति बनी रहेगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च करना पड़ सकता है लेकिन आपकी आमदनी अच्छी रहेगी जिससे सब कुछ संतुलित हो जाएगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Libra

आपका समय बहुत अच्छा साबित होगा। परिवार के सदस्य सहयोग करेंगे। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। काम से संबंधित अनेक अवसर प्राप्त होंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का समय काफी बढ़िया नजर आ रहा है। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कोई नया दोस्त बनने की भी संभावना है। मानसिक शांति तो रहेगी लेकिन आत्मविश्वास में भी कमी रहेगी। किसी खास दोस्त से मुलाकात करने के लिए उनके घर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Scorpio

आपको वर्तमान में की गई मेहनत का भविष्य में अच्छा फल मिलेगा। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। व्यापार में भारी लाभ होने के योग हैं। पैतृक संपत्ति से फायदा हो सकता है। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। घर में खास मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है, नहीं तो बना बनाया काम बिगड़ सकता है। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि मौसम में परिवर्तन होने के कारण मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

Sagittarius

आपका समय शानदार रहेगा। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आपका समय मिलाजुला रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें, नहीं तो भविष्य में परेशानी हो सकती है। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

Capricorn

आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकते हैं। आप अपने कामकाज की योजनाओं में बदलाव करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। कोई भी गैरकानूनी काम करने से बचना होगा, नहीं तो भारी नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। आपको सिर्फ अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना होगा। ईमानदारी से मेहनत करते रहें, उन्नति भी समय आने पर आपको मिलेगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

Aquarius

नौकरी करने वाले लोगों का दिन समय बहुत ही उत्तम रहेगा। आपके द्वारा किए गए कामों की सराहना की जाएगी। आय के नए स्रोत खुलेंगे, जिससे आपकी आमदनी में इजाफा हो सकता है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। आपकी योजना सफल होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में की गई मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है, जिससे आपका मन बेहद प्रसन्न होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

Pisces

आपका समय काफी कठिन नजर आ रहा है। कामकाज के मामलों में आपको काफी सतर्क रहने की जरूरत है। आप अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। आप कुछ पुरानी बातों को लेकर काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। नए नए लोगों से जान पहचान होगी, लेकिन किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा करना ठीक नहीं है।

Back to top button