बॉलीवुड

अनुष्का ने इस लड़की से किया था एक खास वादा, जो शादी के दिन ही विराट के सामने किया पूरा – जानिए

मुम्बई विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बाद रोम की खूबसूरत वादियों में हनीमुन मना रहे हैं। दोनों ने एक दुसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद बीते सोमवार को इटली में शादी कर ली। दोनों की शादी और हनीमुन की खबरें सोशल मीडिया पर अभी तक चर्चा में है। कल यानि शुक्रवार को विराट-अनुष्का के हनीमून की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई, जिसे खुद अनुष्का ने शेयर किया था। आपको बता दें कि अनुष्का और विराट को एक कपल के रुप में देखकर लोग काफी खुश हैं और सुखी जीवन की दुवाएं दे रहे हैं।

लेकिन, आज हम दोनों की शादी या फिर हनीमुन की बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि आज हम बात कर रहे हैं अनुष्का शर्मा के वादे का जो उन्होंने एक एक पंजाबी लड़की से किया था। दरअसल, हाल ही में अनुष्का और विराट की शादी के एक वीडियो सामने आया था जिसमें अनुष्का लाइट पिंक रंग का लहेंगा पहनकर शादी वाले रिसोर्ट में ‘दिन शगना द चढ़ेया, आओ सखियों नी वेड़ा सज्जया हां…’ गाने पर डांस कर रही थीं।

आपको बता दें कि अनुष्का इस गाने पर यूँ ही डांस नहीं कर रही थीं। बल्कि, ये गाना उनकी ही फिल्म ‘फिल्लौरी’ का है जिसे लुधियाना की रहने वाली सिंगर जसलीन कौर रॉयल ने गाया है। दरअसल, इस गाने की शूटिंग के वक्त जसलीन कौर रॉयल का आवाज सुनकर अनुष्का ने जसलीन कौर रॉयल से वादा किया था कि वो अपनी शादी में इस गाने पर डांस जरुर करूंगी और मेरी शादी में यही गाना बजेगा। इस बारे में खुद जसलीन कौर रॉयल ने मीडिया से कहा है कि उन्हें बहुत खुशी है कि अनुष्का ने अपना वादा निभाया।

आपको बता दें कि विराट और अनुष्का की शादी आज कल हर किसी की जुबान पर है। दोनों कपल इन दिनों शादी के बाद रोम में हनीमुन मना रहा है। दोनों की हनीमुन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर हर तरफ वायरल हो रही हैं। जल्द ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हनीमुन से वापस लौट आयेंगे जिसके बाद दिल्ली और मुम्बई में ग्रांड पार्टी होगी, जिसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हस्तियां शामिल होंगी। खबरों के मुताबिक, दिल्ली में 21 दिसंबर और मुम्बई में 26 दिसंबर को दोनों की शादी का ग्रांड रिसेप्शन रखा गया है। देखिए वीडियो –

Back to top button