बॉलीवुड

अगर मिस इंडिया ने न तोड़ा होता विराट कोहली का दिल तो आज ये होती टीम इंडिया की भाभी, जानिए

मुम्बई भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा शादी के बाद रोम में हनीमुन मना रहे हैं। आपको बता दें कि काफी समय से अफेयर में रहने के बाद दोनों ने सोमवार को दोनों ने इटली में शादी कर ली।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर दोनों की शादी के खुब चर्चे हो रहे थे। गौरतलब है कि विराट कोहली शादी की वजह से श्रीलंका के खिलाफ हो रही वनडे सीरीज से छुट्टी पर हैं। शुक्रवार को विराट-अनुष्का के हनीमून की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई, जिसे खुद अनुष्का ने शेयर किया था।

‘विराट और अनुष्का की शादी साल’ आज कल हर किसी की जुबान पर बस यही बात है। दोनों कपल इन दिनों शादी के बाद रोम में हनीमुन मना रहा है। विराट-अनुष्का की शादी और हनीमुन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर हर तरफ वायरल हो रहे हैं। गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की ये गुपचुप शादी इटली के शहर फ्लोरेंस के बोर्गो फिनोशिटो रिज़ॉर्ट में शादी की है, जिसमें कुछ खास दोस्तों को ही बुलाया गया था।

लेकिन, सबसे चौकाने वाली बात ये है कि दोनों की शादी के बाद लोग अब ये जानने चाहते हैं कि विराट का अननुष्का से पहले किसके किसके साथ अफेयर रहा है। आपको बता दें कि करियर की शुरुआत में विराट कोहली के अफेयर के कई चर्चे सामने आए थे।

इसी कड़ी में विराट कोहली का मिस इंडिया सारा जेन डियास से भी नाम जोड़ा गया था। आपको बता दें कि सारा जेन डियास पूर्व मिस इंडिया और अभिनेत्री भी रह चुकी हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, सारा और कोहली का अफेयर बहुत लम्बे समय तक रहा, 2011 से शुरु हुआ ये सिलसिला विश्व कप के फाइनल में भी देखने को मिला जब सारा विराट को खेलते हुए देखने स्टेडियम पहुंची थी। लेकिन, मीडिया में लगातार आ रही खबरों के कारण सारा ने विराट कोहली से दूरी बना ली। अगर सारा ने ऐसा न किया होता तो आज अनुष्का नहीं बल्कि वो टीम इंडिया की भाभी होती।

आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हनीमुन से वापस लौटने के बाद दिल्ली और मुम्बई में ग्रांड पार्टी होगी, जिसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हस्तियां शामिल होंगी। खबरों के मुताबिक, दिल्ली में 21 दिसंबर और मुम्बई में 26 दिसंबर को दोनों की शादी का ग्रांड रिसेप्शन रखा गया है, जिसमें बॉलीवुड हस्तियां और क्रिकेटर्स शामिल होंगे। गौरतलब है कि विराट और अनुष्का की पहली मुलाकात एक शैंपू के ऐड की शूटिंग के दौरान हुई थी और दोनों इसी के दौरान एक दूसरे के करीब आ गए थे।

Back to top button