स्वास्थ्य

आप भी करते हैं लहसुन का अधिक सेवन तो हो जाएँ सावधान, कर सकती हैं आपको परेशान ये 5 बीमारियाँ

लहसुन एक ऐसी चीज है जो हर घर के किचन में पायी जा सकती है। बिना लहसुन के खानें में वह स्वाद ही नहीं आता है, जिसकी चाहत होती है। खानें में लहसुन पड़ते ही उसका स्वाद बदल जाता है। लहसुन किसी भी खानें को जायकेदार तो बनाता ही है साथ ही यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। लहसुन में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो कई बिमारियों से रक्षा करते हैं। लेकिन जैसा की कहा जाता है किसी भी चीज की अति सही नहीं है।

करना पड़ता है कई शारीरिक समस्याओं का सामना:

भले ही लहसुन स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा हो लेकिन इसका आवश्यकता से ज्यादा इस्तेमाल नुकसानदायक भी हो सकता है। लहसुन का ज्यादा इस्तेमाल करने से व्यक्ति को कई तरह की शारीरिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। इसलिए अगर आप भी लहसुन का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाएँ। आज हम आपको ज्यादा लहसुन के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान के बारे में बतानें जा रहे हैं।

ज्यादा लहसुन के इस्तेमाल से होता है ये नुकसान:

*- लीवर को नुकसान:

शरीर में हर एक अनाग की अपनी उपयोगिता होती है। शरीर के सभी अंगों को अच्छे से चलानें के लिए लीवर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसी स्थिति में आपके लीवर का स्वस्थ्य होने बहुत ही जरुरी होता है। लेकिन ज्यादा लहसुन के इस्तेमाल से लीवर को नुकसान पहुँचता है। इसमें मौजूद ऑक्सिडेंट गुण शरीर के विषैले पदार्थों को एक जगह एकत्र कर देते हैं। यह लीवर पर बुरा असर डालते हैं।

*- सांसों की बदबू:

लहसुन को कुछ लोग कच्चा भी खाते हैं। यह फायदेमंद भी होता है। लेकिन ज्यादा लहसुन खानें से मुँह से बदबू आनें लगती है, यह बदबू थोड़ी देर में ख़त्म हो जाती है। लेकिन आप नियमनुसार ज्यादा लहसुन का सेवन करना शुरू कर देते हैं तो यह बदबू हमेशा के लिए आनी शुरू हो जाती है। इसमें पाए जानें वाले कुछ तत्व मुँह की बदबू का कारण बनते हैं।

*- जी मचलना:

एसिडिटी की समस्या ने निजात पानें के लिए खाली पेट लहसुन का सेवन अच्छा माना जाता है। लेकिन यह भी एक समस्या है कि खली पेट लहसुन का ज्यादा सेवन करने से उल्टी, जी मचलना और सीने में जलन की समस्या से जूझना पड़ता है।

*- एक्जिमा:

लहसुन का ज्यादा इस्तेमाल खानें में करने से त्वचा सम्बन्धी कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। इसी में से एक है एक्जिमा, इसमें त्वचा लाल पड़ जाती है और खुजली होने लगती है।

*- सर दर्द:

आपको जानकर हाफी हैरानी होगी कि कई रोगों में फायदा पहुँचाने वाला लहसुन सर दर्द और माइग्रेन का भी कारण बन जाता है। इसके सेवन से दिमाग के अणु उत्तेजित होते हैं, जिससे सर दर्द की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

Back to top button