राशिफल

Rashifal 17 October: मंगलवार को मां दुर्गा 5 राशियों पर करेंगी विशेष कृपा, दिन खुशहाल रहेगा

हम आपको मंगलवार 17 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 17 October 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपके रिश्तो में मधुरता देखने को मिलेगी, एक-दूसरे के साथ हसीन पल बिताने के मौके मिलेंगे। कृषि क्षेत्र में आज हानि होने की संभावना है इसलिए अपने फसलों की सुरक्षा के लिए सचेत रहें। आज जोश में आकर ऐसा कोई गलत कदम नहीं उठाना चाहिए जिससे कि आपको बाद में पछताना पड़े। कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे। बुरे लोगों की संगति से दूर रहें और अच्छाईयों को अपनाये जिससे आपका जीवन और अधिक सुंदर बनेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको सोचे हुए कामों में सफलता मिल सकती है। सेहत के लिहाज से शरीर कुछ ढीला हो सकता है। व्यापार में कुछ अन्य काम की शुरुआत करने की योजना बन रही है तो उस पर विचार-विमर्श तथा अमल करने का उचित समय है। आज आपको अपने गुस्से को नियंत्रण में रखना चाहिए, किसी से बहस होने की संभावना है। भविष्य की योजनाओं के लिए आपको नए संपर्क बनाने होंगे। वे आपके करियर की प्रगति में बहुत मददगार साबित होंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप खूब पैसा कमा सकते हैं, लेकिन ऐसे मौकों को हाथ से जाने न दें। जो लोग ज्वैलरी के व्यापार से जुड़े हैं उन्हे सतर्कता बरतने की जरुरत है। दिनचर्या व्यस्त रहेगी। आपकी किसी महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात बहुत ही लाभदायक साबित होगी। आपका आत्म सम्मान तथा आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आज किसी बड़ी डील या पार्टनरशिप को करने से पहले सोच- समझकर आगे बढ़ने की जरुरत है। घर पर कोई धार्मिक पाठ करवाएंगे, जिससे घर में प्रसन्नता रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज करियर में कोई शुभ समाचार प्राप्त होने के संकेत हैं। आज का दिन आनंद और उत्साह में बीतेगा। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी आर्थिक नीतियों पर काम करें। आपकी योग्यता व क्षमता द्वारा आप को बेहतरीन तथा सम्मानजनक परिणाम हासिल होंगे। जिन क्षेत्रों में भी प्रयास करेंगे उनमें अनुकूल परिणाम प्राप्त होगा। निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जो लोग कोर्ट कचहरी के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आपकी ईमानदारी की चर्चा होगी। समाज जन संतान की योग्यता, कुशलता से प्रभावित होंगे। पारिवारिक तथा व्यवसायिक जीवन में बेहतर तालमेल बनाकर रखें। प्रेम संबंधों को मर्यादापूर्ण रखना अति आवश्यक है। परिवार में आपके निर्णय को स्वीकार किया जाएगा। सामाजिक तौर पर आपको अत्यधिक मान सम्मान मिलेगा। सामने आयी सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता भी हाथ लगेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

व्यावसायिक कार्यों में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा। धार्मिक-सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। संतान के करियर संबंधी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने से माहौल अच्छा रहेगा। अगर संपत्ति संबंधी कोई मसला आज किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है। विरोधी सक्रिय होंगे। नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है। किसी बड़े अधिकारी का सहयोग भी आपको मिल सकता है। आपका स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा और मन खुश रहेगा।

durga maa

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

यह अविवाहित लोगों के लिए एक अच्छा दिन है। विवाह प्रस्ताव भी मिलने के योग बन रहे हैं। आज बहुत ज्यादा सोच विचार करने से आके हाथ से सफलता छूट सकती हैं। बाहरी लोगों को अपनी व्यावसायिक गतिविधियों में हस्तक्षेप न करने दें। आपका व्यापार अच्छा चलेगा। मीडिया फील्ड के जातकों के लिए कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे जिसका उनको लाभ लेना चाहिए। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। आपको राजनीतिक मामलों में कोई निर्णय अपने सीनियर से पूछकर ही लेना होगा। जॉब में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो जाएगी। आपकी लापरवाही आपके लिए बहुत भारी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र पर गलत काम करने से दूर रहें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कार्यक्षेत्र में अनुभवी लोगों से सहयोग मिलेगा। आज बड़ों की सलाह लेने से बिगड़ा हुआ काम भी बन सकता है। व्यवसाय से जुड़ा कोई विशेष निर्णय लेने से पहले घर पर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य बना रहेगा। काम के अधिक बोझ के कारण थकान की स्थिति रहेगी। प्रेम-संबंधों के लिए दिन अनुकूल है। दोस्तों की आज आप सहायता करेंगे। कार्य निर्णय शांति से विचार करके करना ही शुभ है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज महिला दोस्तों का सहयोग अधिक मिलेगा। धार्मिक परोपकार के काम में मन लगेगा। आपको आपके किसी मित्र द्वारा कोई मूल्यवान वस्तु उपहार स्वरूप मिल सकती है। गृहस्थ जीवन में आज आपको तालमेल बनाए रखना होगा, नहीं तो जीवनसाथी आपसे नाराज रहेंगे। परिश्रम करेंगे और मनोनुकूल परिणाम मिलेंगे जिससे आनंदित रहेंगे। आज आप अपने स्वार्थीपन का परिचय न दें। नौकरी में आत्मचिंतन से लाभ होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपके स्वास्थ्य की उपेक्षा आपके लिए बहुत सारे स्वास्थ्य मुद्दों को जन्म दे सकती है। अपनी किसी जिम्मेदारी को लेकर आप परेशान हो सकते हैं, लेकिन फिर भी आप उसे आसानी से पूरी कर पाएंगे। किसी नई संपत्ति की खरीदारी के लिए आज दिन बेहतर रहेगा। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है जिससे आपके अच्छे गहरे सम्बन्ध बनेंगे। धन लाभ की संभावना है। वित्तीय लाभ के संकेत हैं। वर्कस्पेस पर सकारात्मक और आसान दिन बिताएंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज नवीन कार्यों पर विशेष प्रयास की आवश्यकता है। आज कार्यक्षमताओं में अनूठी वृद्धि होगी। घर के बड़े-बुजुर्गों के मान-सम्मान को अनजाने में ठेस पहुंचाना उनका मन दुखी कर सकता है। व्यावसायिक गतिविधियों में कोई नई योजना बनाते समय सावधानी से सोचें नहीं तो भविष्य में इसका नुकसान भोगना पड़ेगा। मित्रों के सहयोग से कुटुंब की समस्याएं हल होंगी। किसी नयी डील में पैसा लगाने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें।

आपने Rashifal 17 October 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 17 October 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 17 October 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button