राशिफल

Rashifal 16 October: सोमवार को 4 राशियों को मिलेगा मेहनत का पूरा-पूरा फल, डूबा हुआ धन मिलेगा

हम आपको सोमवार 16 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 16 October 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं। अगर आप अपने क़रीबी लोगों के साथ समय नहीं गुज़ारेंगे, तो वे आपसे नाराज़ हो सकते हैं। जमीन-जायदाद संबंधी कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय आज ना लें। क्योंकि इन कार्यों के लिए अभी ग्रह स्थिति अनुकूल नहीं है। अगर आपके दोस्त-परिवार के लोग विदेश में रहते हैं तो उनकी तरफ कोई खुशखबरी मिल सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ करने से तनाव बढ़ना संभव है। धार्मिक आयोजन संबंधी भी विचार-विमर्श होगा। बनते कार्यों में कुछ व्यवधान भी आ सकते हैं। व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय नष्ट ना करें। इससे आपकी कार्य क्षमता प्रभावित होगी। पेट सम्बंधित व्याधियों से शरीर अस्वस्थ रह सकता है। वैचारिक समृद्धि और वाणी की मोहकता से आपको लाभ होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा, लेकिन ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। कोई डूबा धन मिलेगा। आपकी व्यस्तता आज बहुत ज्यादा रहेगी। राजनीती से जुड़े लोग नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपका कोई बड़ा खर्च हो सकता है। आर्थिक संकट आ सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें। वाणी और व्यवहार में संयम रखना आवश्यक है। परिवार की तरफ से आज कोई गिफ्ट मिल सकता है। आर्थिक लाभ और सामाजिक मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलने के संकेत हैं। किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए आज का दिन सबसे उत्तम है। शांतिपूर्ण कार्य करने से प्रसन्‍नता रहेगी। आपका अपने संतान का पूरा साथ मिलेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप नकारात्मक विचारों को मन में उठने न दें। धर्म-कर्म के कार्य में रुचि लेंगे तो फायदा होगा। सुकून पाने के लिए आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय जरूर व्यतीत करें। कार्यक्षेत्र में आपके सभी रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। अपने खुद के व्यवसाय पर ध्यान दें। नौकरीपेशा व्यक्तियों को अपने बॉस या सहकर्मियों के साथ किसी भी प्रकार की बहस में पड़ने से बचना चाहिए। युवाओं को करियर संबंधी उपलब्धि मिलने से सुकून मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

लोग समाजिक संगठन से जुड़े हैं, उन्हें समाज में सबके साथ अच्छा व्यवहार बनाकर रखना चाहिए। परिवार में शुभ कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा। भाई बहन का सुख प्राप्त होगा। नए कार्य एवं नए उद्योग लगने का योग बन रहा है। व्यक्तिगत तथा बाहरी गतिविधियों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। किसी विशेष कार्य के प्रति आपकी मेहनत कामयाब होगी। अधिकारियों और बड़ों से तालमेल बनाकर रखें। भाई-बहनों का भी सहयोग मिलेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

टैक्स और इंश्योरेंस से जुड़े मामलों पर ध्यान देने की जरूरत होगी। माता की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। शिक्षा, राजनीति और मीडिया के क्षेत्र से जुड़े जातकों को बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आपकी स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में आ रही बाधा आज दूर हो सकती है। लंबे समय से रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको वित्तीय निर्णय लेने से पहले काफी सोच विचार करना आवश्यक होगा। आपका कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आपका कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। पैसों से संबंधित कोई बड़ा फैसला ना लें। बच्चों से संबंधित चिंता दूर होगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें। धोखा हो सकता है। आज आप अपने बड़े भाई बहनों के लिए कोई गिफ्ट आदि मंगवा सकते हैं, जिसके कारण यदि उनके साथ आपका कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा था, तो वह भी समाप्त होगा। यदि घर के किसी सदस्य के साथ रिश्ते में कुछ कड़वाहट आ गई थी तो आज आप दोनों के बीच एक बार फिर सब कुछ सामान्य हो जाएगा। व्यक्ति विशेष का सहयोग रहेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।

shiv ji

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। विपरीत लिंग के लोगों द्वारा किए गए मित्रता के प्रस्तावों के पचड़े में जरा भी न पड़ें। संतान सुख मिलेगा, जिससे दांपत्य जीवन में नई खुशियाँ आएँगी। आपको प्रदेश स्तर पर सम्मान मिलेगा। उद्योग में सफलता मिलेगी। रुके कामों को करने का आज सही समय है। किसी व्यक्ति की अच्छी बात भी बुरी लग सकती है। सोच-समझकर महत्वपूर्ण निर्णय लें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति में धैर्य अथवा संयम से काम लें। आप अपने व्यापार में लाभ को पाकर प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आप किसी कार्य को करने में पूरा उत्साह दिखाएंगे, उसमें बाद में आपको समस्या आ सकती है। ऐसी गतिविधियों में शामिल हों जो रोमांचक हों और आपको सुकून दें। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न लें। ऑफिस में कुछ परेशान रह सकते हैं। घर परिवार में आप के करीबियों से आपका मान सम्मान और बढ़ेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। कोई महंगी चीज गुम हो सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक हो सकती है। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करनी पड़ सकती है। साथ ही अपनी सुरक्षा का भी ध्यान रखें। कभी-कभी प्रकृति में तनाव और चिड़चिड़ापन आपको अपने लक्ष्य से भटका सकता है। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। परिवार के साथ कुछ समय बिताने से खुशी मिलेगी।

आपने Rashifal 16 October 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 16 October 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 16 October 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button