राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह इन 5 राशियों पर बरसेगी मां दुर्गा की कृपा

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओं का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा कि आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 16 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2023 तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

 

इस सप्ताह आपका कोई अधूरा सपना पूरा हो सकता है। मशीन या फैक्ट्री से जुड़े व्यापार में लाभप्रद गतिविधियां शुरू होंगी। शासन और सत्ता के सहयोग से आप लबरेज रहेंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। आपके विरोधी आपके काम में अड़ंंगे डाल सकते हैं, इसलिए इसलिए अपने कामकाज में जरा भी लापरवाही न बरतें।

प्यार के विषय में : आपके निरंकुश व्यवहार के चलते आपका साथी आपसे ख़फ़ा हो सकता हैं।

करियर के विषय में : करियर के लिहाज से मेहनत करवाने वाला सप्ताह रहेगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही भारी पड़ सकती है। पुराना कोई रोग उभर सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस हफ्ते ग्रहों की स्थिति अनुकूल रहेगी। इस समय का सदुपयोग करें। आप गुस्से पर नियंत्रण रखें संपादन एवं संपादन कार्य से आपको लाभ मिलेगा। देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है। सकारात्मकता और संतुलित सोच से योजनाबद्ध तरीके से काम पूरा होगा। आपका समय आपके अनुकूल चल रहा है। जितना मेहनत करेंगे उतना आपका भाग्य साथ देगा।

प्यार के विषय में : आपके द्वारा बोले गए झूठ आपके निजी जीवन और प्रेम संबंधों में दरार ला सकते हैं।

करियर के विषय में : कामकाज में लोगों का सहयोग बना रहेगा तो आपकी परेशानियाँ कम हो सकती हैं।

हेल्थ के विषय में : सुपाच्य भोजन करें। संतुलित आहार लें। सेहत के मामले में लापरवाही भारी पड़ सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस हफ्ते आप सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। मधुर संबंध बनेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। कार्यक्षेत्र से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। खर्च करने के मामले में ज्यादा चुस्त न हों। कोई करीबी आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। यह भावुक होने के बजाय व्यावहारिक होने का समय है। किसी करीबी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। संपत्ति बेचने वालों को अच्छा सौदा मिलेगा।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपको अपनी पुरानी प्रेमिका का संदेश मिल सकता है।

करियर के विषय में : महिला तथा छात्रवर्ग को शासकीय सेवाओं में अवसर मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : सेहत का मामला अच्छा रहेगा। आप बहुत ही राहत महसूस करेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

यह सप्ताह आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। धन हानि होने की प्रबल संभावना है। आपको निसंकोच आगे बढ़ना होगा, क्योंकि आपके विरोधी भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। घर-परिवार से पूरा सहयोग और समर्थन हासिल रहेगा। लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें और तोल-मोल कर बोलें।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आप जिसके प्रति आकर्षित होंगे, उससे प्यार हो सकता है। वैवाहिक जीवन में पत्नी से दूरी अभी बनी रहेगी।

करियर के विषय में : व्यवसाय में भारी फायदा होगा, संपत्ति के कार्यों में आपको बड़ा लाभ मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह आप धार्मिक कार्यों की ओर अग्रसर रहेंगे और भगवान के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। माता-पिता आपकी कोई बड़ी फरमाइश पूरी करके आपको सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं। आपके कुछ शत्रु ऐसे भी होंगे, जो आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए आपको उनसे सावधान रहना होगा। मित्रों के साथ आप किसी पार्टी को करने की योजना बना सकते हैं।

प्यार के विषय में : जितना ज्यादा आप एक दूसरे के साथ समय बिताएंगे, प्रेम उतना ज्यादा गहरा होता जाएगा।

करियर के विषय में : कारोबार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

हेल्थ के विषय में : पेट दर्द हो सकता है। खानपान पर ध्यान दें और सावधानी भी रखें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कन्या राशि वालों को क्रोध और जल्दबाजी की जगह आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। आपकी कोई पुरानी की गई गलती से आपको सबक लेना होगा। अगर आप अपना व्यवहार संतुलित नहीं रखेंगे तो आपके लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है। खराब समय में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको किसी विदेश में रह रहे परिजन से फोन पर कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

प्यार के विषय में : इस हफ्ते आपका आपका लव पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है।

करियर के विषय में : नौकरी में प्रमोशन और कारोबार में धन लाभ के योग हैं।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह स्वास्थ्य के प्रति संजीदा रहना आवश्यक होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

तुला राशि वाले महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में रूचि दिखाएंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। कामकाज के मोर्चे पर यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको निराशा होने की आवश्यकता नहीं है। अपनी ओर से आप कड़ा परिश्रम करते रहें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। आपको आपके कोई मित्र निवेश संबंधी कोई सूचना दे सकता है। आप धार्मिक कार्यों के प्रति अग्रसर रहेंगे।

प्यार के विषय में : रोमांटिक लाइफ बहुत ही बढ़िया रहेगी। अपने पार्टनर के साथ बिताए हुए पल आपके लिए यादगार बन जाएंगे।

करियर के विषय में : बिजनेस से जुड़े कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपका पक्ष मजबूत हो सकता है।


हेल्थ के विषय में : अगर आप अपनी सेहत में सुधार चाहते हैं तो देर रात तक जागने की आपकी आदत को सुधारें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह आपका मनोबल अच्छा रहेगा। आप बाहर घूमने जायेंगे, जिससे आपका मन तरोताज़ा होगा, और काम करने में एक नई ऊर्जा मिलेगी। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पिता के कृपा पात्र होंगे। पूंजी का निवेश न करें। कुटुम्‍बीजनों से न उलझें। वाणी पर नियंत्रण रखें। आपका व्यापार रुक-रूक कर चलता रहेगा। सरकारी तंत्र से उलझने की कोशिश ना करें।

प्यार के विषय में : प्रेमिका को किसी बात को लेकर कोई बुरी बात कह सकते हैं। जो आपके लिए नुकसानदेह साबित होगा।

करियर के विषय में : बिजनेस का कोई अच्छा मौका आपको मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : अनियमित या उल्टा सीधा खाने से स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

नौकरीपेशा लोग अपने कामों के प्रति कोई गलती होने से परेशानी में पड़ सकते हैं। वकीलों के लिए सप्ताह अच्छा रहने वाला है, किसी क्लाइंट से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। ईमानदारी से काम करना होगा, जिससे आपको अच्छा सम्मान मिलेगा। आभूषण और प्राचीन वस्तुओं में निवेश फायदेमंद रहेगा और समृद्धि लाएगा। आपकी गतिहीन जीवन शैली घर में तनाव पैदा कर सकती है, इसलिए इसमें सुधार करें।

प्यार के विषय में : अविवाहित लोग जो प्यार का इजहार करना चाहते हैं उनके लिए सप्ताह अच्छा है। दिल की बात कह दें।

करियर के विषय में : किसी नए बिजनेस को शुरू कर सकते हैं। लाभ मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में संभलकर रहने की जरूरत है। आंख, कान या दांत में दर्द से आप परेशान हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

मकर राशि वालों को प्रशासनिक सेवाओं का लाभ मिलेगा। लोहे का व्यापार अच्छा चलेगा, जिससे आमदनी बढ़ेगी। पड़ोसियों के साथ किसी भी वाद-विवाद में उलझने से मामला बढ़ सकता है। किसी पुराने लोन से छुटकारा मिलेगा और आपकी टेंशन कम होगी। व्यवसाय में अपनी कार्यप्रणाली और व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। इससे नए आर्डर मिलने की बेहतर संभावना है।

प्यार के विषय में : लव लाइफ अच्छी होगी। पार्टनर से सहयोग मिलेगा। संबंधों में सुधार होगा।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। आपके बॉस से आपके संबंध बेहतर होंगे।

हेल्थ के विषय में : सेहत का मामला इस हफ्ते ठीक रहेगा हालांकि आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

नौकरी कर रहे जातकों को पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसी कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। इस समय किसी भी तरह का रिस्क लेना उचित नहीं है। इससे तनाव और हानि के अलावा कुछ भी हासिल नहीं होगा। बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। जिन लोगों ने नौकरी के लिए आवेदन किया था, उन्हें भी कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण वे प्रसन्न रहेंगे।

प्यार के विषय में : अपने रिश्ते में पारदर्शिता रखें। मन में किसी भी प्रकार की दुविधा हो तो अपने पार्टनर से खुलकर बात करें।

करियर के विषय में : बिजनेस में कठिन मेहनत करने वाले हैं जिसका आर्थिक लाभ आगे चलकर मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत अच्छी रहेगी। ख़ुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस कर रहे होंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस हफ्ते आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए उनकी पसंद की कुछ चीजें मंगवा सकते हैं, जिसके कारण वह आपसे प्रसन्न रहेंगे। व्यस्तता के बावजूद कुछ समय अपने मन मुताबिक कार्यों के लिए जरूर निकालें। इससे आप अपने अन्य कार्यों पर अच्छी तरह फोकस कर पाएंगे और उचित परिणाम हासिल करेंगे। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा।

प्यार के विषय में : अपने पार्टनर से वादा करने से पहले दो बार सोच लें। आने वाले दिनों में इसकी वजह से दोनों के बीच मनमुटाव हो सकता है।

करियर के विषय में : निवेश से धन लाभ होगा। बिजनेस में धन लाभ के लिए बनाई गई योजना सफल होगी।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य का मामला एकदम बढ़िया रहेगा। शारीरिक व मानसिक दोनों रूप से काफी मजबूत रहेंगे।

आपने साप्ताहिक राशिफल 16 अक्टूबर से 22 अक्टूबर का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 16 अक्टूबर से 22 अक्टूबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 16 अक्टूबर से 22 अक्टूबर’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button