राशिफल

Rashifal 20 September: आज गणेश जी की कृपा से इन 4 राशियों का होगा भाग्योदय, पढ़ें अपना राशिफल

हम आपको बुधवार 20 सितंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 20 September 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। आप अपने परिवार के लोगों के साथ आनंद लेंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोग आज ध्यान दें, नहीं तो वह किसी गलत काम में फंस सकते हैं। शासन-सत्ता का भी आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपके दुश्मन आपके खिलाफ षंडयत्र रखने की कोशिश करेंगे। नया मोबाइल या वाहन आप खरीद सकते हैं। आपके मन के अनुसार कार्य में प्रगति होगी। नौकरों या कनिष्ठ वर्ग और दोस्तों से पूरा सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपका काम में मन नहीं लगेगा। आप आत्मविश्वासी और महत्वाकांक्षी हैं। आपको अपने रिश्तेदारों से धन की मदद मिलेगी। आप अपने दैनिक जीवन में कुछ बदलाव कर सकते हैं। पारिवारिक घटना को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद की आशंका बन रही है। आपके पास जीवन के बहुत सारे लक्ष्य हैं, और आप उन सभी को पूरा करने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं। जीवनसाथी के साथ गलत फहमियाँ ख़त्म होंगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपकी भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण आपका जीवनसाथी ख़ुद को दरकिनार महसूस कर सकता है। आज भाग्य आपके पक्ष में है। लंबे समय से चली आ रही, कोई चिंता खत्म होगी। जिससे मानसिक शांति बनी रहेगी। बड़ी योजनाओं और विचारों पर बात होगी। दिन भर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। बच्चों को थोड़ी आजादी दें। लवमेट आज रिश्ते की नयी शुरुआत करेंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है जो अच्छी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

दिन सामान्य तौर पर दिन कल से बेहतर रहेगा। आज आपके संबंधों में निकटता आंएगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आप किसी अच्छी जगह की यात्रा की योजना बना सकते हैं। किसी के साथ अपना काम का बोझ साझा करने से आप थोड़ा आराम महसूस कर पाएंगे। आप पूरे दिन चुस्ती-फुर्ती से भरे रहेंगे लेकिन फिर भी आपको अपने भोजन पर ध्यान देना होगा। बासी और गरिष्ठ भोजन से बचकर रहें। आत्मविश्वास चरम पर रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

परिवार में सदस्यों से मेल बना कर रखें। अगर आप सावधानी नहीं बरतेंगे तो आज आपके साथ व्यापार में धोखाधड़ी हो सकती है। आज किसी काम में उचित सफलता मिलने से उत्साह बढ़ेगा। जिससे दिनभर की थकान भी आप भूल जाएंगे। पत्नी की भावनाओं का सम्मान करें। दांपत्य जीवन में शांति बनी रहेगी। सृजनात्मक कार्य पर धन लगा सकते हैं। रचनात्मक और व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। दांपत्य रिश्ते को बहुत कोमलता से सवारें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप अपनी जिम्मेदारी से दूर हो सकते हैं, लेकिन मन विचलित न करें। पुराने अधूरे काम भी निपट जाएंगे। कुछ नई चुनौतियों के लिए भी खुद को तैयार करें। परिवार के किसी सदस्य से बहसबाजी की स्थिति बन सकती है लेकिन धीरे-धीरे सब सामान्य हो जाएगा। मेहनत का नतीजा आज आपके पक्ष में हो सकता है। वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव संभव है। स्वास्थ्य से खुशी मिलेगी। कपड़ा व्यापारियों के काम में अनुकूलता बनी रहेगी। आपको लाभ के अवसर मिलेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपका सृजनात्मक प्रवृत्तियों में मन लगा रहेगा। धर्मगुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। व्यवसायिक गतिविधियों में वृद्धि होगी। कोई महत्वपूर्ण डील भी हो सकती है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में नुकसान होने की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य रहेगा। संबंधों में निकटता आएगी। मानसिक और शारीरिक स्थिति सामान्य रहने वाली है। मकान खरीदने के योग बनेंगे। आज आपका व्यापार आगे बढ़ता ही रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

व्यावहारिक आइडिया आपके दिमाग में आएंगे। मित्रों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर बनेंगे। अपनी आकांक्षाओं पर संयम रखना होगा। कुछ लोग परिवार में अपनी बात साबित करने के लिए उतावले रहेंगे। आप किसी बाहरी गतिविधि में हिस्सा ले सकते हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। अविवाहितों के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परिक्षा के आपको अच्छे रिजल्ट मिलेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

बौद्धिक चर्चा में अपने तार्किक विचारों को प्रदान करने के लिए समय अनुकूल है। जीवनसाथी के लिए आप व्यवसाय की शुरुआत करा सकते हैं। आपकी कोई पिछली की गई गलती आपके लिए समस्या बन सकती है, इसलिए आपको उससे सबक लेना होगा। किसी घरेलू काम के लिए आप पूरे परिवार के साथ मिलकर बातचीत कर सकते हैं। सब लोग आपकी बातों से सहमत भी रहेंगे। आज आपका स्वास्थ फिट रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज सामाजिक रूप से आपको सम्मान प्राप्त होगा। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। संतान से सहयोग मिल सकता है। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। लवमेट से आपको सरप्राइज मिलेगा, आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

नए संपर्क धन एवं सम्मान दोनों दिला सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा, लेकिन अधिकारी आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम सौंप सकते हैं जिसे आप समय रहते पूरा करेंगे। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और अपने लिए काम करें। अपने अस्तित्व की पहचान बनाएं। कारोबार मनोनुकूल चलेगा। पिता या उच्च अधिकारी से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज व्यावसायिक क्षेत्र के लोगों को अपने रास्ते में बहुत सी बाधाओं का सामना हो सकता है। आप अपने बजट को बनाकर चलें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, तभी आप कुछ धन भविष्य के लिए भी संचय करने में भी कामयाब रहेंगे। आज के दिन जीवन के कई क्षेत्रों में सुधार होगा। आप नकारात्मक विचारों को अपने आस-पास न भटकने दें। रक्तचाप के रोगियों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।

आपने Rashifal 20 September 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 20 September 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 20 September 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button