राशिफल

Rashifal 19 September: गणेश चतुर्थी के दिन इन राशियों का चमकेगा किस्मत, पूरी होगी हर मनोकामना

हम आपको मंगलवार 19 सितंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 19 September 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपका रहन सहन आकर्षक रहेगा। अपने विशेष कामों में जीवनसाथी की सलाह जरूर लें। आपको उचित समाधान प्राप्त होगा। कार्य क्षमता में भी इजाफा होगा। आज का दिन आपके लिए अपने आसपास के लोगों के साथ अपनी भावनाओं को साझा करने का है। घर परिवार का वातावरण पहले से ठीक रहेगा। बड़ों से कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो आगे चलकर आपके काम आयेगा। आयात-निर्यात का काम कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

कार्यस्थल पर आपके पराक्रम की प्रशंसा बढ़ेगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। आपका दिन सामान्य रहेगा। धनधान्य एवं संसाधनों में वृद्धि होगी। कुछ लोग जलन की भावना से आपको भावनात्मक रूप से कमजोर करने के लिए आप के खिलाफ अफवाह फैला सकते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहें। अपनी काबिलियत को पूरी क्षमता तक आपको प्रयोग करना होगा और इस समय की उपलब्धियों को प्राप्त करने के लिए तैयार रहना होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप आत्मविश्वास की कमी के कारण निर्णय लेने में संकोच करेंगे। अगर आज आप खरीदारी के लिए निकलते हैं, तो कोई अच्छी पोशाक ले सकते हैं। यदि आप किसी कार्य को लंबे समय से कर रहे हैं तो वह आज पूरा हो सकता है। आप कुछ आधुनिक उपकरणों के प्रयोग से भी कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के साथ किसी विशेष मुद्दे को लेकर कहासुनी होने की आशंका है। अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

व्यापारिक नई योजना आज शुरू हो सकती है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको आज अच्छा खासा धन मिलने से अहंकार की भावना को अपने अंदर लाने से बचना होगा। यदि व्यवसाय शुरू करना ही चाहते हैं तो उस व्यापार से संबंधित पेशेवर और अनुभवी व्यक्तियों की सलाह लें जो आपको कठिनाइयों से लड़कर आगे बढ़ने की अच्छी सलाह दे सकें। मन को भक्तिभाव में लगाने की कोशिश करेंगे। आप किसी के साथ फालतू वाद-विवाद में न पड़ें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

प्रयास करने के बाद भी निराशा हाथ लग सकती है। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आपको अपने व्यापार की कुछ जिम्मेदारियों को कल पर टालने से बचना होगा, नहीं तो वह बाद में आपके लिए कोई समस्या लेकर आएंगे। आपके खराब मूड से परिवार का माहौल बिगड़ सकता है, समझदारी से काम लें। कार्यक्षेत्र में रुचि पूर्वक काम को करेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का निवारण होने से आप स्वयं को तनाव मुक्त महसूस करेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपके काम की तारीफ होगी। जीवनसाथी को बराबर का महत्व देंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके अपनों की सलाह से आपको बड़ा फायदा हो सकता है। नौकरी हो या व्यापार आज आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज ऑफिस में मनमुटाव हो सकता है। सोच विचारकर ही कार्य करें। आपका कोई विदेश में रह रहा परिजन आपसे मुलाकात करने आ सकता है। यदि आपसे कोई धन उधार मांगे, तो आप उसे देने से बचें,नहीं तो उस धन के वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। नौकरी या बिजनेस में कुछ ऐसे काम होने के योग हैं जिनका फायदा आपको आने वाले दिनों में मिलेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यापार व कारोबार के लिए विशेष परिश्रम करना पड़ेगा। दैनिक और नियमित कार्य सुचारू चलेंगे। अचानक आपको कोई शुभ सूचना मिलेगी। नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें। कोई आप अकारण की दोष लगा सकता है और आप किसी उलझन में आ सकते हैं। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज सफलता मिलेगी। साथ ही आपको खूब मान-सम्मान भी मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है लेकिन नए स्रोतों से आय उन्हें संतुलित करेगी। अगर आप शादीशुदा है तो आपको अपने जीवनसाथी पर भी ध्यान देने की जरूरत है। आपका गलत रवैया आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों पर ग्रहण लगा सकता है। आपको योग्यता और अनुभव से काम करना होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। नौकरी में नया प्रस्ताव मिलेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

छात्रों का मन पढ़ाई की ओर आकर्षित होगा। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत हो सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। हालांकि आपके अच्छे सितारे कोई बड़ी समस्या नहीं होने देंगे। परिवार में किसी छोटे के साथ से आपको बड़ी सीख मिल सकती है। बच्चों के साथ समय बिताएं, आपको अच्छा महसूस होगा। दिनचर्या को भी व्यवस्थित रखें। दिनभर के कार्यों की एक रूपरेखा बनाकर काम करें, ताकि सभी काम पूरे हो सकें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको शुभ समाचार प्राप्त होगा। पुराने अटके काम पूरे होंगे। किसी बात को लेकर भाई-बहन से थोड़ी अनबन हो सकती है। व्यावसायिक स्थान पर किसी कर्मचारी के कारण कुछ व्यवधान हो सकता है। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। खराब खान-पान से पेट खराब हो सकता है। आप बच्चों के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। खास लोगों से मुलाकात होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप स्वयं पर ध्यान केंद्रित करें व इसका अधिकतम लाभ उठाएं। आप अपने प्रिय के साथ किसी रोमांटिक जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आपको दांतो से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। परिवार से सहयोग मिलेगा। घरेलू सुख-सुविधाओं की चीजों पर जरूरत से ज्यादा खर्च न करें।

आपने Rashifal 19 September 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 19 September 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 19 September 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button