राशिफल

Rashifal 14 September: मां लक्ष्मी की कृपा से तीन राशियों को होगा भारी धन लाभ, पढ़ें राशिफल

हम आपको गुरुवार 14 सितंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 14 September 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप क्रोध में आकर किसी भी प्रकार का बड़ा फैसला ना करें। कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा रहेगा। बॉस से प्रशंसा मिलेगी। जल्द ही उन्नति होगी। धन लाभ के योग हैं। कारोबार में अच्छा मुनाफा और नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना रहेगी। जिन विवादों से आपका संबंध नहीं है, ऐसे विवादों को सुलझाने से बचें। शरीर में स्फूर्ति और मन में उत्साह का अभाव रहेगा। पेट के रोग सताएँगे। लोहे का व्यापार करने वाले कारोबारी आज मुनाफा कमाएंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के नकारात्मक व्यवहार का भोग बनना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ अप्रत्याशित कारणों के कारण विलंब हो सकता है। अपनी मेहनत करते रहें। आकस्मिक धनलाभ के योग भी रहेंगे। दूसरों की भलाई के लिए कार्य करेंगे। आंखें बंद करके किसी पर विश्वास न करें। आपके जीवन में चल रही सभी प्रकार की परेशानियां दूर होंगी। झूठे आरोप लगाने की संभावना है। शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप अपनी बात दूसरों के सामने खुलकर व्यक्त कर सकते हैं। कोई भी रुका हुआ कार्य जो आपका नहीं बन पा रहा हो, आज क्रियान्वित करें, सफलता अवश्य मिलेगी। व्यापार और व्यापार की स्थिति काफी हद तक आपके पक्ष में रहेगी। पारिवारिक सुख, शांति और प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। उदर संबंधी परेशानी और जोड़ों में दर्द हो सकता है। नए कार्यों का आयोजन हाथ में लेंगे। मध्याह्न के बाद आप मनोरंजन हेतु कहीं जाने का अवसर प्राप्त करेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। आप अपनी किसी पिछली की हुए गलती के लिए परेशान रहेंगे, जिसके लिए आपको कार्य क्षेत्र में अधिकारियों से माफी भी मांगनी पड़ सकती है। आय बढ़ने से आप खुले हाथों से खर्च करेंगे। हालांकि आपको अनावश्यक खर्चों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। निवेश करने के मामले में समझदारी से काम लें। धन के मामले में किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। घर में किसी प्रियजन का आगमन सभी के लिए खुशियां ला सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

विद्यार्थी वर्ग को बेहद मेहनत करने की जरूरत है। नए मकान की खरीददारी हो सकती है। आज अपनी दिनचर्या में कुछ नयापन लाना चाहिए जिससे आप ताजगी महसूस कर पाएं। अगर किसी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं तो दिन आपके पक्ष में रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और नई तकनीकी जानकारी के प्रति रूझान बढ़ेगा। भाग्य के साथ आज कार्य की व्यस्तता रहेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता की स्थिति बनी रह सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको भाई-बंधुओं से सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। नए लोगों से मुलाकात होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोग अपनी साख चारों ओर फैलाने में कामयाब रहेंगे। समाजसेवा और लोकहित के काम में आपका ध्यान ज्यादा रहेगा। कुंटुंबजनों के साथ आनंद से समय कटेगा। तनाव और मौसमी बीमारियों से बचकर रहें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपके पुराने रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। मार्केटिंग में कार्य करने वाले जातक आज अपने कार्य से खुश रहेंगे। मन में दुविधाएं बनी रह सकती हैं। किसी निर्णय को लेकर परेशान न हों, उसके बारे में पूरी जानकारी मिलने तक का इंतजार करें। अपने मन की आवाज अवश्य सुनें। धन का आगमन होगा। राजनीतिज्ञ अपनी प्रगति से खुश रहेंगे। समय रहते किसी भी कार्य को सफल बनाने का प्रयत्न करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज अधिकांश समय आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में बिताएंगे। आर्थिक मामलों में और कारोबार में लाभ बढ़ेगा। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में लोग आपकी किसी कमजोरी का फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। आप एक साथ या तो अपने ऑफिस या घर पर ही अपने करीबियों के लिए छोटी सी पार्टी रख सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको कुछ मजबूत प्रतिक्रियाओं से निपटना पड़ सकता है। किसी सामाजिक मेलजोल में नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो कि आगे चलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। यदि आप किसी प्रेम संबंध में है तो आपको खट्टे मीठे परिणाम मिलेंगे। आपको कोई गलत जानकारी मिल सकती है, जिससे आप मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। प्रेम जीवन के लिए यह समय थोड़ा नीरस रह सकता है। अचानक धन लाभ की संभावना बन रही है। आज आप संतान द्वारा किए गए कुछ कामों से परेशान रहेंगे, लेकिन आपको उन पर पूरी नजर रखनी होगी, क्योंकि वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं। यदि आप व्यवसाय के क्षेत्र में कोई नई तरकीब अपनाना चाहते हैं तो समय आपका साथ देगा। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज बिजनेस मे विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं उन से बचकर रहें। अपनी जिमेदारियों के प्रति सचेत हो जाएं, उन्हें पूरे समर्पण से निभाएं, इससे आपके जीवन में कई रुके हुए काम बन जाएंगे। आज का काम आपके कल का भविष्य बनाएगा। सोच-समझकर ही निर्णय लें। प्रतिस्पर्धियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेंगे। अगर आप समझदारी से काम लेंगे तो आप अतिरिक्त पैसा कमा सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज रुका हुआ पैसा आपको अचानक मिल सकता है। गाड़ी चलाते वक़्त ज़्यादा सावधानी बरतें। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आपका कोई परिचित आज आपसे यदि किसी बात पर उलझे, तो आपको उसमें सावधान रहना होगा। आपको पहली नजर में किसी से प्यार हो सकता है। अधूरे कार्य पूरे होंगे। आज का दिन सफलता से पूर्ण रहेगा। आप कुछ नया करने की सोचेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

आपने Rashifal 14 September 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 14 September 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 14 September 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button