राशिफल

Rashifal 5 September: आज इन 4 राशियों के लिए ऊर्जा से भरा रहेगा पूरा दिन, वित्तीय मुनाफा होगा

हम आपको मंगलवार 5 सितंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 5 September 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज संतान पक्ष से सहयोग में कमी होगी। पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। नकारात्मक चीजों को अपने ऊपर हावी न होने दें। कार्यक्षेत्र में सभी कार्यों को स्वयं व्यवस्थित करने का प्रयास करें। आज आपको अपनी सोच को संतान के हिसाब से बदलना होगा, नहीं तो आप दोनों के बीच फासले बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ भी तालमेल बनाकर रखें। भौतिक सुख सम्पदा की खरीदारी का योग है। मां का पूरा आशीर्वाद मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप दूसरों के मामलों में दखल न दें। नहीं तो उसे मुआवजा देना पड़ सकता है। अपनी संगठनात्मक क्षमता और शांत मानसिक प्रक्रिया की सहायता से आप अपने कार्य सफलतापूर्वक पूरे कर पाएंगे। आपको आज कोई लड़ाई झगड़े को बातचीत के जरिए सुलझाना होगा, नहीं तो वह लंबा चल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपके जीवनसाथी का मिजाज आपके दिन को नकारात्मक तौर पर प्रभावित कर सकता है। आज किसी भी तरह की यात्रा से बचें। ध्यान रखें कि आलस्य या अत्यधिक चर्चा केवल आपका समय बर्बाद कर सकती है। व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार हो सकता है। नई योजनाओं को शुरू करने के लिए शुभ दिन है, सफलता मिलेगी। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। धन का आगमन होगा। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपके बच्चे घर में खुशी और सुकून के माहौल को महसूस कर सकेंगे। मित्र की सहायता से आज आपका कोई रुका हुआ काम बन सकता है। लेकिन कुछ मित्र आपके शत्रु भी बन सकते हैं, जिनसे आपको बातचीत करनी होगी व उनके मन में चल रही कुछ उलझनों को समाप्त करना होगा। आनंद की भावना आपके स्वास्थ्य को पूर्ण रूप से नियंत्रित रखने में सहायक होगी। आज पर्याप्त शारीरिक व्यायाम प्राप्त करने की कोशिश करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज दिन मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों को तरक्की के साथ आय में बढ़ोत्तरी होगी। आप अपनी वाणी और आचरण में एक स्नेहशील मनोभाव प्रदर्शित करेंगे। अहंकारी होना या खुद को श्रेष्ठ समझना ठीक नहीं है। मार्केटिंग कार्यों को पूरा करने का यह सबसे अच्छा समय है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपकी मन की स्थिति और रवैया दोनों सुखदायक होंगे। आप आज बहुत तर्कसंगत और व्यवहारिक हो जाएंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज पुराने रिश्तेदार या परिचितों से भरपूर स्नेह मिलेगा। आज घर पर ही आपके प्रिय आपके लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। वित्तीय मुनाफा हो सकता है। आर्थिक मामलों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आपसी रिश्ते मजबूत होंगे और परिणय सूत्र में बंधने के लिए शुभ योग निर्मित होंगे। आपको आज किसी विदेश में रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ लोग नाराज हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी किसी गलती से आज कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आपको आज शेयर मार्केट में ज्यादा धन लगाने से बचना होगा, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। आपका कोई प्रियजन आज के दिन आपको सरप्राइज भी दे सकता है। दोस्तों के घर आगमन से दिन आज आनंद में कटेगा। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप किसी अवसर के लिए उपहार खरीद सकते हैं। आज यात्रा के लिए बिल्कुल ही शुभ दिन नही है। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। परिजनों की एकता भंग हो सकती है। सेहत की बात करें तो आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है जिसकी वजह से आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं। आपको बिना उद्देश्य के भटकना पड़ सकता है। मनचाहे कामों को पूरे करने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप अपने किसी मित्र या कर्मचारी से प्रस्ताव प्राप्त कर सकते हैं। आज आपकी मान व प्रतिष्ठा बढ़ने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप एक से अधिक स्रोतों से धन प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। करियर को सही दिशा मिल रही है, लेकिन आने वाली रुकावट की वजह से बेचैनी महसूस होती रहेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज़्यादा रंग लाएंगे। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को ज्यादा जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। आपको अपने बड़े बुजुर्गों का सम्मान करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज कोई आपको एक नई आहार योजना शुरू करने के लिए प्रेरित करेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज कुछ व्यावसायिक तनाव रहेंगे। आज आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगायेंगे। प्रसन्न करने वाली घटनाएं घटती हुई नजर आ रही है। परिवार के लोगों की वजह से जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। किसी समस्या का हल प्राप्त हो सकता है। बच्चों की वजह से परिवार में आनंदित वातावरण बना रहेगा। पैसों से संबंधित बड़ा निवेश कर पाना संभव हो सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज एकाग्रता बनाने में समस्या आ सकती है। कोई रूका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। रोमांटिक लाइफ में भी कुछ उथल-पुथल रहने के आसार है। आपके पार्टनर का उग्र स्वभाव आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यो की ओर अधिक रुझान रहेगा। पिता और बड़ों के आशीर्वाद प्राप्त होंगे। अपनी क्षमता के अनुसार मेहनत करके जीवन में स्थिरता प्राप्त करने की कोशिश जारी रहेगी।

आपने Rashifal 5 September 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 5 September 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 5 September 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>