राशिफल

Rashifal 6 September: गणेश जी की कृपा से आज खुल जाएगी इन 5 राशियों की किस्मत, पढ़ें राशिफल

हम आपको बुधवार 6 सितंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 6 September 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। बचत और निवेश की योजना बना सकते हैं। कुछ सोचे हुए काम पूरे करने में आपको एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। पिता बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। इस राशि के जो लोग पयर्टन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें नुकसान होगा। इस राशि के जो लोग कुंवारे हैं और अपने लिये एक अच्छा जीवनसाथी तलाश रहे हैं, उन्हें जल्द ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज कोई प्रेम-प्रसंग शुरू हो सकता है। आपको अपनी जिम्मेदारियों के बाद आपको दूसरों की जरूरतों पर भी ध्यान देना होगा। जमीन-जायदाद संबंधी खरीद फरोख्त करने की प्लानिंग है तो पेपर बगैरा अच्छी तरह जांच-पड़ताल अवश्य करें। बातचीत करने की आपकी कला से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कुछ समय सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के सानिध्य में भी व्यतीत करें। इससे मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

ये दिन प्रोफेशनल लाइफ के लिए अच्छा रहेगा। सभी कार्य फलीभूत होंगे। भाइयों के बीच में प्रेम बढ़ेगा। आपकी लापरवाही और आलस की वजह से कार्यों में रुकावटें आएंगी, इस समय कोई भी खास निर्णय लेते समय किसी की सलाह लेना उचित रहेगा। आर्थिक योजनाओं पर काम कर सकते हैं। आज झूठे आरोप लग सकते हैं, अत: बिना विचार करे न बोलें। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन संतोषजनक रहेगा कुछ नया सीखने को मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन आत्मविश्वास में बढ़ोतरी के संकेत दे रहा है। कोई करीबी दोस्त फरेब कर सकता है। आज बिजनेस में फायदे के योग हैं। कोई अशुभ समाचार मिलने से आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। परंतु तनाव और चिड़चिड़ापन को अपने ऊपर हावी ना होने दें। साथियों से मदद मिल सकती है। करियर में उतार-चढ़ाव से आप परेशान हो सकते हैं। प्रेम में सफलता के योग हैं। पार्टनर के सहयोग से आप सफल हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के प्रति विशेष आकर्षण अनुभव करेंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने से आपको किसी विशेष प्रयोजन के प्रति प्रेरणा मिलेगी। आय और व्यय में उचित समन्वय बना रहेगा। अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहना सफलता देगा। बहनों से किसी मामले को लेकर आपसी बहस संभव है, अत: इससे बचें और आपसी नाराजगी न बढ़ाएं। भावुकता पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की समस्या से ग्रसित हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज धार्मिक स्तर पर आपकी आस्था बढे़गी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका सकारात्मक और सहायक रवैया आपको समुदाय और परिवार में सम्मान दिलाएगा। यदि युवा अपने लक्ष्य के लिए कड़ी मेहनत करें तो सफलता अवश्य ही प्राप्त होगी। निवेश के मामले में या फिर कोई डील करने से पहले अच्‍छी तरह से सोच-समझ लें और अपना फायदा-नुकसान देखकर ही कोई सौदा पक्‍का करें। किसी को धन उधार देने से बचें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप बुरे विचारों पर ध्यान न दें तो ही अच्छा रहेगा। छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते हैं। आप अपने से ज्यादा दूसरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जो आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। व्यापार में आपको उम्मीद से कम ही लाभ हो पायेगा। किसी पर अपना काम थोपने की कोशिश करने से आपको बचना चाहिए। आपसे यदि कोई गलती हो, तो उसमें तुरंत माफी मांगनी होगी, नहीं तो उसके लिए आपको डांट खानी पड़ सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज कुछ नए मौकों के साथ-साथ अच्छी खबर मिल सकती है। युवा अपने लक्ष्य की अनदेखी नहीं होने देते। नकारात्मक और गलत गतिविधियों से दूर रहें। व्यापार में परेशानी हो सकती है। घर में सुखद और शांतिपूर्ण माहौल बना रह सकता है। दिन की सकारात्मकता का आपको लाभ उठाना चाहिए। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उनमें सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स किसी समस्या में उलझे रह सकते हैं। लेखनकार्य के लिए समय अच्छा है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

बच्चों और प्रियजनों के साथ बिताया गया समय रिश्तों को मजबूत करेगा। आप अपनी सोच और सपने को अपने प्रेमी से साझा करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों की कुछ योजनाएं लटक सकती हैं, इसलिए अपना पूरा ध्यान लगाकर काम करना होगा व किसी व्यक्ति की कही सुनी बातों में आकर कोई निर्णय लेने से बचें। आपका स्वास्थ्य पहले से फिट रहेगा। मानसिक रूप से संतुष्टि बनी रहेगी। आपके घर में आज किसी अतिथि का आगमन होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन अच्छा रहेगा। मित्रों से मुलाकात होगी और उनका सहयोग मिलेगा। राजनीतिक मामलों में आ रही परेशानियां दूर होंगी। आप जीवनसाथी और परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे क्योंकि काम का दबाव अधिक रह सकता है। आप जिस प्रतियोगिता में भी क़दम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। यदि आप किसी नए वाहन अथवा नए मकान की खरीदारी करने जा रहे हैं,तो उनकी यह इच्छा भी आज पूरी होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज ईश्वर की भक्ति और आध्यात्मिक बातों में रुचि लेने से मन को कुछ शांति मिलेगी। व्यापार में अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आप धार्मिक आयोजनों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिनमें आपका धन भी व्यय होगा। जोश में आकर ऐसा कोई भी गलत कदम न उठाएं, जिससे आपको बाद में पछताना पड़े। जो जिम्मेदारियां आज घर व बाहर आपको मिलेंगी उन्हे बखूबी निभाएंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको तनाव से काफी राहत मिलेगी। आलस्य से बचना होगा, अन्यथा महत्वपूर्ण कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। किसी करीबी से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आपके लिए दिन उत्साहवर्धक है और मनोरंजन भी होता रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण करना होगा। आज किसी संपत्ति संबंधित विवाद में जीत मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप आज संतान की शिक्षा से संबंधित यात्रा पर जा सकते हैं।

आपने Rashifal 6 September 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 6 September 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 6 September 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>