राशिफल

Rashifal 10 August: मां लक्ष्मी की कृपा से 6 राशियों के खुलेंगे बंद किस्मत के ताले, पढ़ें राशिफल

हम आपको गुरुवार 10 अगस्त का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 10 August 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज नए काम की शुरुआत करना आज का दिन आपके लिए अति उत्तम रहेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपको आध्यात्मिक खुशी मिलेगी। किसी के साथ छोटी सी बात को लेकर विवाद हो सकता है। नए कौशल सीखना जारी रखें और नए लोगों के साथ संपर्क क्षेत्र विस्तार पर ध्यान दें। कार्यभार बढऩे से थकान का अनुभव कर सकते हैं। आर्थिक लाभ कमाना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह काम आ सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको जीवन में कई बड़ी खुशियों की प्राप्ति होगी। दिन मौज-मस्ती से भरा रहेगा। दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। संतान की तरफ से संतुष्ट रहेंगे। लंबे समय से चल रहे विवाद सुलझाने में सफल रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी पैतृक सम्पत्ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है। किसी भूखे को खाना खिलाने से आपको ख़ुशी मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज के दिन आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। इसके साथ ही आपको सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से परे रहने की आवश्यकता है। मीडिया से जुड़े लोगों में रचनात्मक क्षमता विकसित करने की इच्छा रहेगी। दैनिक गतिविधियों में कुछ व्यवधान हो सकता है जिसके कारण आप असहज महसूस कर सकते हैं। आप को किसी करीबी से अप्रत्याशित उपहार प्राप्त हो सकता है। आज के दिन का आनंद अपने दोस्तों के साथ ले सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज प्रॉपर्टी से जुड़े बड़े और खास मामले सामने आ सकते हैं। बेरोजगार युवाओं को मनचाहे क्षेत्र में नौकरी मिल सकती है। आज मन में नए विचारों का आगमन होगा। वैवाहिक जीवन में सकारात्मक परिवर्तन नजर आ सकते हैं। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। शाम का समय दोस्तों के साथ अच्छा बीतेगा। आज आपके घर पर मंगल कार्यक्रम हो सकते है, जिससे आपके परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

परिवार में वाद-विवाद का वातावरण बन सकता है, जिससे मन खिन्न हो सकता है। संयमपूर्वक कार्य करें। संतान से संबंधित कुछ योजनाएं बनेंगी। आप सभी मानवीय संबंधों को मधुरता से संभालने का प्रयास करेंगे। आज अपनों से मुलाकात खुशी देगी। किसी गलत कार्य में भी समय नष्ट होगा। किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च हो सकता है। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतनी की आवश्यकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपका मन शांत रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने से परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। यदि कुछ धन संबंधित समस्याओं ने आप को घेरा हुआ था, तो उनसे आज आपको छुटकारा मिल सकता है। अपने वैवाहिक जीवन को नजरअंदाज न करें। आपका अपने जीवन साथी के साथ विवाद हो सकता है। व्यापारिक कार्य में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट में पैसे लगाने से पहले किसी एक्सपर्ट की राय जरूर ले लें। महिलाएं आज घर के काम में बिजी रहेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

तुला राशि वाले अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। दिनचर्या अच्छी रहेगी। यदि आप किसी मकान, दुकान आदि के क्रय विक्रय की योजना बना रहे हैं, तो वह भी आज अच्छे से फाइनल होगी। किसी नए व्यापार को शुरू करना आज आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। खुशहाल जीवन जीएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप कार्य सम्बंधित सुअवसर और जिम्मेदारियों के लिए तैयार हो जाइए जिसके कारण कार्यस्थल पर आपके रुतबे में वृद्धि होगी। खास कामों में कुछ रुकावट आ सकती है। काम पूरा करने के लिये थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। घर से निकलने से पहले माता का आशीर्वाद लें, आपके सभी काम बनेंगे। आपको किसी अतीत में की गयी कड़ी मेहनत का इनाम मिल सकता है। किसी प्रकार की सामाजिक सेवा करने से आपको फेम मिलेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज घर-परिवार के लोगों की मदद से आपके जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। आप अनजाने में किसी की भावनाओं को चोट पहुँचा सकते है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे और आपको मन मुताबिक कार्य दे सकते हैं। संतान आज आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। माता का स्वास्थ खराब हो सकता है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा, जो आनंदमय रहेगा। कार्यस्थल पर दोस्ती की सलाह मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे उस काम में आपको भाग्य का बहुत साथ मिलेगा। दूसरों की बातों वजह से मन में क्रोध बढ़ सकता है, जो आपके लिए हानिकारक हो सकता है। जब तक आपकी अपेक्षाएं स्पष्ट नहीं होतीं, तब तक किसी भी प्रकार के काम से परहेज रखें। आपको कोई एक ऐसा अवसर मिलेगा जो आपके करियर में बेहतर संभावनाओं के दरवाजे खोल देगा। वैवाहिक जीवन खुशनुमा बीतने वाला है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

बचत योजनाओं पर सलाह-मशविरा जरूर करें। सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा। संतान की चिंता रहेगी। सरकारी कामों में बाधाएं आएंगी। धन के मामले में आज कोई भी फैसला आज सोच-समझकर लें। कहीं निवेश करना हो तो आज टाल भी सकते हैं। कुछ मानसिक चिंताएं उत्पन्न होंगी। आपका पुराना प्यार आपको मिल सकता है। विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। अपने स्वास्थ को लेकर सजग रहें अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज का दिन व्यावसायिक गतिविधि के लिए अनुकूल है। पारिवारिक उलझनें ज्यादा हो सकती हैं। एक दूसरे के साथ कहासुनी होने से परिवार में कलह उत्पन्न हो सकता है। समय के साथ-साथ आपको अपने जीवन में नए-नए परिवर्तन देखने को मिलेंगे। प्रेमी से मिलकर मन खुश रहेगा। अविवाहित जातक किसी अनैतिक काम में फंस सकते हैं। सतर्क रहें। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की हासिल होगी। निवेश जैसे कार्य समझदारी पूर्वक कीजिए।

आपने Rashifal 10 August 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 10 August 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 10 August 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>