राशिफल

Rashifal 25 July: आज 7 राशियों की किस्मत का खुलेगा ताला, बजरंगबली की कृपा से मिलेगी अपार सफलता

हम आपको मंगलवार 25 जुलाई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 25 July 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपके सोचे हुए काम आसानी से पूरे होंगे। बिजनेस में आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। प्रशासन से जुड़े कार्यों में आप सहजता से साथ देंगे। व्यावसायिक गतिविधियों थोड़ी कमजोर रहेंगी, लेकिन आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो शेयर बाजार में पैसे लगाना मुनाफे का सौदा होगा, समय इसकी गवाही दे रहा है। सभी काम सुचारू रूप से चलने लगेंगे। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज अध्यात्म की तरफ आपका मन लगेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। किसी रिश्तेदार के आगमन से खुश रहेंगे। लव लाइफ सफल रहेगी। यदि किसी नई वस्तु की खरीदारी करें,तो बहुत ही सूझबूझ दिखाकर करें नहीं तो आप किसी गलत चीज को खरीद सकते हैं। नेत्र विकार और मधुमेह से सावधानी बरतें। कोई परेशानी भरी स्थिति है, तो आप उससे बहुत सावधानी से ही निपटें। व्यापारी वर्ग को नई ऊंचाइयां प्राप्त होगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी की किसी बात को गंभीरता से न लेने पर विवाद हो सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों की निगाह आप पर रह सकती है सावधान रहें। करियर में आपको सफलता मिलेगी। विवाहित व्यक्तियों का ससुराल पक्ष से किसी प्रकार का मतभेद होने की आशंका है। इस समय पर परिस्थितियों को सुलझाने के लिए धैर्य और संयम रखने की जरूरत है। परिवारजनों के साथ किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपकी दिनचर्या का रुटिन सही नहीं है आज आप इसे सुधारने के लिए प्रयास कर सकते हैं। आज दिन की शुरुआत में काम की अधिकता के कारण बहुत अधिक मेहनत रहेगी। परंतु दोपहर बाद आपकी इस मेहनत के अनुकूल परिणाम भी मिलने शुरू हो जाएंगे। संतान के स्वास्थ्य को लेकर धन व्यय होने की संभावना बन रही है। जिससे आपकी मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। आपके आसपास चहल-पहल रहेगी। छात्र अपने कुछ विषयों को लेकर अधिक रुचि दिखायेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको पैसे उधार देने से बचना चाहिए क्योंकि इस पैसे का वापिस आना मुश्किल होगा। बेहतर होगा अपनों के साथ आप विनम्रता से पेश आएं। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो मौसम में बदलाव के कारण कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। अधिकारी वर्ग आपसे इम्प्रेस होंगे। कुछ लोग आपसे ज्यादा उम्मीद रख सकते हैं। घर की साज-सज्जा व सुधार संबंधी कार्यों में भी समय व्यतीत होगा। आपको किसी जरूरी काम में पड़ोसियों का सहयोग भी मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको नौकरी व व्यापार में मनचाहा बदलाव मिलेगा। व्यवसाय में निवेश का उचित समय है। स्थितियां आपके ही फेवर में हो सकती हैं। शाम को कोई खास मेहमान घर आ सकता है जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। रक्तचाप से संबंधित जिनको कोई परेशानी है उनको तनाव लेने से बचना चाहिए। दांपत्य जीवन में सहयोग की भावना से प्रेम उत्पन्न होगा। आपका रुझान अध्यात्म की तरफ रहेगा। घर में खुशियां बनी रहेंगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

तुला राशि वालों को अपनी अपेक्षाओं को संतुलित रखना होगा। आपकी योजनाएँ समय से पूरी हो जायेंगी। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा आर्थिक लेन देन करने का अवसर प्राप्त होगा। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। आप उनके साथ घूमने फिरने, शॉपिंग आदि के लिए भी जा सकते हैं। आपके परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आगे बढ़ने के लिए आपको कुछ नया सीखना होगा। आपकी महत्वाकांक्षा बढ़ी हुई रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। आज आपको यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आज किसी जरूरी काम के सिलसिले में आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और परिवार में छोटों से सहयोग पाएंगे। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें अपने कामकाज ज्यादा बेहतर तरीके से करने की कोशिश करेंगे। प्रेम प्रसंग में आपकी रूचि बनी रह सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। कोई भी फैसला आपको सोच-समझ लेना चाहिए, बेहतर रहेगा। आपको अपने करीबियों से सलाह लेकर ही कोई भी निर्णय लेने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज बड़ा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। जरुरतमंद की मदद करें, आपके साथ सब अच्छा होगा। अत्यधिक काम की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान का अनुभव रहेगा। दिनचर्या को व्यवस्थित रखना अति आवश्यक है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

रोमांस के लिए अच्छा दिन है। प्रेमी अपनी प्रेमिका से आराम से मिलेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां आज आपको अपनी ओर खींचेंगी इसलिए आपको घर परिवार पर भी ध्यान देना होगा। बच्चों की सेहत और पढ़ाई पर आपका फोकस रह सकता है। किसी तरह का कोई पारिवारिक विवाद है तो उसे समझाने का प्रयास कर सकते हैं। सबसे ज्यादा जरूरत पड़ने पर दोस्त मददगार साबित होंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। मन प्रसन्न रहने से आप कुछ मस्ती के मूड में रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। अपनी कोई अचल संपत्ति प्राप्ति का प्रयास यदि आप कर रहे हैं तो इस समय उसमे सफल हो सकते हैं। जीवनसाथी किसी बात पर आप से नाराज हो सकते हैं। बेहतर होगा बातचीत के द्वारा अपने प्रिय के मन की बात जानने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आज आपके बॉस किसी भी मामले में दिलचस्पी नहीं जाहिर करेंगे, अत: विवाद से बचें। आपको परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज कार्यालय में मतभेद और विवादों को हल करने के लिए एक अनुकूल दिन है। यदि आपने किसी विपरीत परिस्थिति में गुस्से में किसी निर्णय को लिया तो बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। धन का लेनदेन बहुत ही सावधानी से करें। आपको पदोन्नति एवं व्यवसाय में मुनाफे के बारे में कोई अच्छी खबर मिलेगी। अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे। नौकरी पेशा लोगों को अधिक काम की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।

आपने Rashifal 25 July 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 25 July 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 25 July 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button