बॉलीवुड

रामायण की सीता ने अयोध्या में किए श्रीराम के दर्शन, Video में भक्ति में लीन दिखी दीपिका चिखलिया

रामानंद सागर द्वारा निर्देशित धारावाहिक “रामायण” को आज भी लोग खूब पसंद करते हैं। इस धारावाहिक ने हर किसी के दिल में बेहद खास जगह बनाई थी। वहीं इस शो में काम करने वाले हर एक कलाकार को खास और बड़ी पहचान मिली थी। उन्हीं कलाकारों में से एक दीपिका चिखलिया हैं। रामायण में दीपिका चिखलिया ने माता सीता का रोल निभाया था। यह रोल निभाकर वह खूब चर्चा में रही थी।

आज भी लोग दीपिका चिखलिया को माता सीता ही मानते हैं। रामायण में सीता का किरदार निभाकर घर-घर फेमस हुईं एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने हाल ही में राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या का दौरा किया था। दीपिका चिखलिया का अयोध्या में रामलला के दर्शन करने का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दीपिका चिखलिया को भगवान राम की भक्ति में सराबोर देखा जा सकता है।

दीपिका चिखलिया ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन

बता दें कि दीपिका चिखलिया ने कई साल तक टीवी धारावाहिक में माता सीता का किरदार निभाया है, जिसकी वजह से वह “रामायण” से काफी जुड़ी हुई हैं। इसी वजह से दीपिका चिखलिया के लिए रामलला के दर्शन करना भी खास था। आज भी दीपिका चिखलिया को रामायण में माता सीता के किरदार से ही लोग उन्हें पहचानते हैं। आज भी लोग दीपिका चिखलिया को इसी किरदार के रूप में देखते हैं।

जब दीपिका चिखलिया अयोध्या पहुंचीं, तो उनका वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सामने आए इस वीडियो में एक्ट्रेस को श्रीराम के दर्शन करने के बाद काफी खुश देखा जा रहा है और उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी खुशी भी जाहिर की। मीडिया से बातचीत करते हुए दीपिका चिखलिया ने यह कहा कि उनको पहली बार अयोध्या आकर श्री राम के दर्शन करने का मौका मिला है।

दीपिका चिखलिया ने मीडिया से बात करते हुए आगे यह कहा कि “ऐसा लगता है उनके दर्शन करने के बाद मेरा जीवन धन्य हो गया। रामलला मंदिर पूरा होने पर जब भक्तों के लिए खोला जाएगा तो मैं फिर से अयोध्या आऊंगी।” उन्होंने कहा कि भगवान रामलला उनके दर्शन करने वाले भक्तों के दुख दूर करें। दीपिका ने रामलला के अलावा हनुमान गढ़ी के भी दर्शन किए।

दीपिका चिखलिया का वर्क फ्रंट

वहीं अगर हम दीपिका चिखलिया के वर्क फ्रंट की बात करें, तो दीपिका चिखलिया को रामायण के साथ साथ को राज किरण के साथ उनकी पहली फिल्म ‘सुन मेरी लैला’ और ‘रुपये दस करोड़’, ‘घर का चिराग’ और ‘खुदाई’ के लिए भी जाना जाता है। दीपिका चिखलिया विक्रम और बेताल में भी काम कर चुकी हैं। लेकिन जितनी पॉपुलैरिटी उन्हें ‘रामायण’ सीरियल से मिली उतनी किसी भी फिल्म या शो से नहीं मिली। “रामायण” में सीता का किरदार निभाकर दीपिका चिखलिया ने लोगों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना ली है। आज भी अभिनेत्री को उसी किरदार के रूप में लोग पूजा करते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)


इन दिनों दीपिका चिखलिया कुछ मराठी फिल्मों में काम कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने वीर मुरारबाजी का पोस्टर साझा किया था। यह फिल्म नरवीर मुरारबाजी देशपांडे पर बेस्ड है। वहीं दीपिका चिखलिया इन दिनों धरतीपुत्र नंदिनी सीरियल की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।

Back to top button