बॉलीवुड

Video: ऐश्वर्या राय की बेटी ने पैपराजी को हाथ जोड़कर किया नमस्ते, इस अंदाज ने जीता फैंस का दिल

ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की सबसे मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री हैं। इनकी सुंदरता के चर्चे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी होते हैं। भले ही ऐश्वर्या राय पहले की तरह फिल्मों में नजर नहीं आती हैं परंतु उनका नाम किसी ना किसी वजह से चर्चा में जरूर रहता है। अक्सर ही ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं, जिसमें वह अपनी खूबसूरती से फैंस का दिल चुरा लेती है। ऐश्वर्या राय ने साल 2007 को अभिषेक बच्चन से शादी की थी।

शादी के इतने साल बाद आज भी ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच प्यार बरकरार है। वहीं शादी के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया, जिनका नाम आराध्या बच्चन रखा गया। आराध्या बच्चन की उम्र 11 साल की है और इतनी छोटी उम्र में वह काफी मशहूर हैं। आराध्या बच्चन पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। अक्सर ही अपनी मां ऐश्वर्या राय के साथ नजर आने वाली आराध्या बच्चन पैपराजी की भी फेवरेट हैं।

वैसे देखा जाए तो ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की लाडली बेटी आराध्या बच्चन पैपराजी के सामने कभी नहीं आती हैं। लेकिन जब मम्मी-पापा के साथ कभी सामना हो भी जाता है, तो बड़े ही प्यार से बात करती हैं। हाल ही में आराध्या बच्चन को अपनी मम्मी ऐश्वर्या राय और पापा अभिषेक बच्चन के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वहां से उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

आराध्या ने हाथ जोड़कर किया पैपराजी को नमस्ते

आपको बता दें कि हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। इससे जुड़ा हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। मुंबई एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स आराध्या बच्चन की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। दरअसल, जब आराध्या बच्चन अपनी मम्मी ऐश्वर्या राय और पापा अभिषेक बच्चन के साथ एयरपोर्ट पर बाहर निकल रही थीं, तो वहां उनकी तस्वीरें क्लिक करने के लिए पैपराजी भी खड़े हुए थे।

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ अराइवल टर्मिनल से पार्किंग की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह बाहर निकले, तो चेहरे पर बहुत प्यारी सी स्माइल के साथ आराध्या बच्चन पैपराजी को नमस्ते करते हुए नजर आईं। इस दौरान 11 साल की आराध्या अपने चारों तरफ कैमरों की मौजूदगी में काफी सहज लग रही थीं, क्योंकि मम्मी-पापा के साथ आगे बढ़ते हुए वह सभी के साथ नमस्ते कहती चल रही थीं।

वीडियो हुआ वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)


सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस आराध्या के जेस्चर की खूब तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले भी जब आराध्या बच्चन अपनी मां ऐश्वर्या राय के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल से वापस आई थीं, तब भी उन्होंने इसी अंदाज में प्रेस का स्वागत किया था, जिसे देखकर फैंस काफी इंप्रेस हो गए थे और आराध्या की परवरिश की तारीफ करते हुए नजर आए थे।

ऐश्वर्या राय का वर्क फ्रंट

वहीं अगर हम ऐश्वर्या राय बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें हाल ही में डायरेक्टर मणिरत्नम की तमिल फिल्म “पोन्नियिन सेलवन 2” में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने नंदिनी और ओमान रानी की भूमिका निभाई थी। वहीं अभिषेक बच्चन फिल्म दसवीं में नजर आए थे। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी।

Back to top button