बॉलीवुड

सुनील ग्रोवर की ऐसी हो गई हालत! एक्टिंग छोड़ चूल्हे पर पकाते नजर आए रोटियां, देखकर फैंस हैरान

देश के लोकप्रिय कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों का विषय बने रखते हैं। इन्होंने अपने बेहतरीन काम से हमेशा ही दर्शकों का दिल जीता है। बॉलीवुड फिल्मों और कॉमेडी शो में नजर आ चुके सुनील ग्रोवर की सोशल मीडिया पर भी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। सुनील ग्रोवर अक्सर सोशल मीडिया पर कोई ना कोई मजेदार पोस्ट शेयर करते रहते हैं, जिसके चलते वह चर्चा में बने रहते हैं।

सुनील ग्रोवर ने कॉमेडी शो “द कपिल शर्मा शो” के जरिए लोगों का खूब मनोरंजन किया है। वह फैंस के बीच गुत्थी, रिंकू भाभी और डॉ. मशहूर गुलाटी जैसे नामों से जाने जाते हैं। डॉ. मशहूर गुलाटी के किरदार ने उन्हें एक ख़ास पहचान दिलाई है। इन दिनों सुनील ग्रोवर फिल्मों में कम ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ज्यादा नजर आ रहे हैं। पर सुनील ग्रोवर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे देखकर फैंस हैरान हो रहे हैं।

सुनील ग्रोवर ने बनाई रोटियां

सुनील ग्रोवर कॉमेडी शो “द कपिल शर्मा शो” में अपने डॉ. मशहूर गुलाटी के किरदार से करोड़ों लोगों का दिल जीत चुके हैं। हालांकि, अभी सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा के साथ काम नहीं कर रहे हैं। सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वह अपने फैंस का मनोरंजन करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। अक्सर ही वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कोई ना कोई पोस्ट शेयर कर अपने फैंस का मनोरंजन करते हुए नजर आ जाते हैं।

हाल ही में सुनील ग्रोवर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों ने फैंस को भी हैरान कर दिया है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सुनील ग्रोवर जमीन पर बैठे हुए चूल्हे पर रोटियां सेंकते हुए नजर आ रहे हैं।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उनके पास में ही एक महिला भी बैठी हुई है, जो रोटियां बनाती हुई नजर आ रही है। सुनील ग्रोवर और वह महिला, दोनों ही ढेर सारी रोटियां बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर रोटियां बना रहे हैं। इन तस्वीरों में उनको गोल रोटी बनाने की कोशिश करते हुए देखा जा रहा है लेकिन वह रोटी बना नहीं पा रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही सुनील ग्रोवर ने कैप्शन में यह लिखा है कि “रोटी खाओगे?” यानी कि सुनील ग्रोवर कहीं सेवा के लिए गए हुए हैं। सुनील ग्रोवर को इस तरह देखने के बाद फैंस भी काफी हैरानी नजर आ रहे हैं और तस्वीरों पर कमेंट करते हुए अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

सुनील ग्रोवर द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों पर एक फैन ने अपनी फरमाइश रखते हुए यह लिखा है कि “हां खाएंगे, लेकिन पालक, पनीर और आचार भी साथ होना चाहिए।” सुनील ग्रोवर की पोस्ट पर लगातार फैंस की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। बताते चलें कि सुनील ग्रोवर ने एक्टिंग नहीं छोड़ी है, पर वह अक्सर ही कुछ इंटरेस्टिंग तस्वीरें अपने फैंस के साथ साझा करते रहते हैं, जिन्हें फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

Back to top button