राशिफल

Rashifal 18 July: मंगलवार को ये 5 राशियां रहेंगी भाग्यशाली, मिलेगा धन-दौलत और खुशहाल जीवन का सुख

हम आपको मंगलवार 18 जुलाई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 18 July 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। पति-पत्नी के आपसी सहयोग से माहौल अच्छा बना रहेगा। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या है उन्हें फिलहाल, थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। पारिवारिक रीती रिवाजों को नजरअंदाज न करें। किसी नए व्यवसाय को लेकर आज आपकी कुछ महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। आज आय भी बढ़िया रहेगी। बुद्धिजीवी लोगों से रिश्ते स्थापित होंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज कार्यस्थल पर मान सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप किसी ऐसे कार्य को अंजाम दे सकते हैं,जिससे आपका और आपके कुल का दोनों का नाम रोशन होगा। संतान पक्ष से सुख की अनुभूति हो सकती है, जिससे आपकी खुशियों में इजाफा होगा। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होएँ और दान-धर्म करें। व्यापार करने वाले लोगों को अपने व्यापार में अच्छा लाभ देखने को मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। दोस्तों के साथ समय बितेगा। अपनी आशाओं को पूरा करने के लिए किसी तरह का कोई अनुचित कार्य न करें। वरना आपकी बदनामी हो सकती है। किसी करीबी से संबंधित अप्रिय घटना से मन निराश रहेगा। वित्तीय मामलों में वांछित परिणाम मिलना संभव है और आपको आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है। सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। दांपत्य जीवन में मतभेद पैदा हो सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपके जीवन में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों से किसी अहम मुद्दों पर बातचीत करेंगे और उनकी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। रिश्तो में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह दूर होगा। मेडिटेशन आपके लिए बहुत लाभकारी रहेगा और आपके जीवन का मार्गदर्शन करने में सिद्ध होगा। पैसों से जुड़े कुछ मामलों पर विचार करना होगा। आपको कार्य में कुछ बाधाएँ सामने आएगी, लेकिन इस दौरान आप अपनी क्षमता से भी अधिक कार्य करेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। अगर आपका कोई करीबी आपकी गलत आलोचना करेगा तो आपका मन निराश होगा। इस समय दोस्तों और रिश्तेदारों को अपनी योजनाओं के बारे में न बताएं। वर्तमान बिजनेस को आप ओर मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। व्यवसायियों को धन लाभ, नौकरीपेशे वालों को प्रोत्साहन मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी। आपकी किस्मत चमकेगी और धन का आगमन होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर है। आज आपके भाई-बहनों के साथ झगड़ा आपको परेशान कर सकता है। सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर व बाहर दोनों जगह आप तालमेल बनाए रखने में कामयाब रहेंगे। आपके वरिष्ठ अधिकारी आप से प्रभावित होंगें और आप को कार्यालय में पदोन्नति मिल सकती है। घर के बाहर दूध की बनी चीजों को खाने से परहेज करें। ऑफिस के काम से कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

बिजनेस में नई योजनाएं सामने आ सकती हैं। दूसरों के साथ तालमेल बना कर चलने में परेशानी हो सकती है। आपका रहन सहन व्यवस्थित रहेगा। ख़राब आदतों को आज आप त्याग करेंगे। संगीत सीख रहे लोगों को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। आप कोई भी ऐसी बात न करें, जिससे दूसरों को परेशानी हो। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा, सम्मानजनक लोगों के साथ उठना बैठना होगा जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

पैसों के मामलों में कोई कदम बढ़ाने के पहले अच्छी तरह जांच लें। बहुत हद तक आप व्यस्त हो सकते हैं। सरकारी योजनाओं में का आप जमकर लाभ उठाएंगे। आप अपने किसी मित्र की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे, उनके लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। फालतू विवाद भी सामने आ सकते हैं। सुनी सुनाई बातें और अफवाहों पर ध्यान ना दें। नए कामों को करने में भाग्य आपका पूरा साथ देगा। पढ़ाई में आ रही परेशानी टीचर्स की मदद से दूर हो जाएगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने से आज आपको सफलता हासिल करने में आसानी होगी। सरकारी काम पूरा करते समय संयम दिखाने की कोशिश करें। नियम-कायदे में रहकर ही काम करना होगा। परिवार में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती है। अतिथि का आगमन होगा। पैसों से संबंधित नुकसान की वजह से नाराजगी महसूस हो सकती है। प्रॉपर्टी से संबंधित निर्णय लेने से पहले पूरी जानकारी प्राप्त करना आपके लिए जरूरी होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप जितना ज्यादा प्रयास करेंगे उतना ही आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी। क्योंकि भाग्य भी आपका अच्छा साथ देगा। कार्यक्षेत्र में आज आपका मन नहीं लगेगा महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान दें। छात्रों के लिए दिन कुछ खास नहीं है, पढ़ाई लिखाई से मन भटक सकता है। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। किसी मित्र से आपको उपहार भी मिल सकता है। शाम का समय आप अपने दादा-दादी के साथ बिताएंगे इससे आप खुद को रिलेक्स फील करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे। अपने कठिन विषयों को समझने के लिये नये तरीके से पढ़ाई करेंगे। धैर्य पूर्वक किया गया विचार फलदायी रहेगा। अपने को थोड़ा सा थोड़ा सा सकारात्मक ऱखने की जरूरत है। पूजा-पाठ आदि पर व्यय होगा। दिनभर उदासीनता रहेगी। दिन के अंत तक आपकी समस्याओं के समाधान प्राप्त हो सकते हैं। काम से संबंधित आलस बढ़ सकता है, इस कारण कोई काम अधूरा रहने की संभावना बन रही है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपकी इनकम में बढोत्तरी हो सकती है। दिल के बजाय दिमाग से निर्णय लेना हितकर रहेगा। अत्यधिक आत्मविश्वास में गलत फैसले लेने से बचें। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है। मित्रों के संग घूमने फिरने जा सकते हैं। गुप्त धन की वृद्धि होगी। सुबह योग करने से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। पुरानी लेनदारी वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। विचारों में सकारात्मकता बनाए रखें। कठिन कामों में सफलता प्राप्त हो सकती है।

आपने Rashifal 18 July 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 18 July 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 18 July 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button