राशिफल

Rashifal 7 July: आज इन 3 राशियों के तेज गति से बनेंगे कार्य, सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा

हम आपको शुक्रवार 7 जुलाई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 7 July 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज के दिन आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। अपने राज दूसरे को न बताएं, मुसीबत में फंस सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है। करियर संबंधी बातों को आगे बढ़ाने की कोशिश करें। अन्य लोगों से प्राप्त हुई सहायता आपके ऊपर बोझ बन सकती है। आपको सीधे टकराव से बचें और समझौतावादी रवैया अपनाएं। नौकरी की तलाश में भागदौड़ बनी रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आज के दिन कोर्ट-कचहरी के चक्कर में ना उलझें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको अपने जीवनसाथी की सलाह से धन लाभ हो सकता है। रिश्तो में मधुरता आएगी। पूँजी निवेश करते समय जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। दिल और दिमाग में संतुलन बनाए रखें और निर्णय पर काम करने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन में गड़बड़ी और संपत्ति के मामलों पर विवाद आपको निरंतर तनाव में रखेंगे। हर किसी पर बहुत जल्दी विश्वास न करें। स्वास्थ्य एवं व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज दिनचर्या से हटकर कुछ करें जिससे आपको सुख का अनुभव हो। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को पद प्रमोशन प्राप्त होगा। कामकाज के सिलसिले में दूर स्थान की यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत का ख्याल रखें पेट से संबंधित रोग बढ़ सकते हैं। किसी से ज्यादा बात भी न करें, अन्यथा वाद-विवाद में फंस सकते हैं। घर में सुबह-शाम घी का दीपक जलाएं, करियर में सफलता मिलेगी। आपको अपने प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपके अच्छे व्यवहार की वजह से आपके नए दोस्त बन सकते हैं। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज के दिन गलत मार्ग से पैसे ना कमाएं। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपके पक्ष में होंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय बेहद सफलतादायक रहेगा, कोई बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। किसी भी विषय को बाहरी दखल के बिना निपटाएं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सिंह राशि वाले अपने जज़्बात पर क़ाबू रखें और ऐसा कोई गैरज़िम्मेदाराना काम न करें जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। आज का समय चिंतन और आत्मनिरीक्षण का है। आज आपका अपने भाइयों से किसी बात को लेकर वाद विवाद होने की संभावना है। पति पत्नी के बीच तालमेल अच्छा बना रहेगा। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। अपनी संतान की सेहत पर ध्यान दें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज के दिन भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय ना लें। आपकी कार्य में दृढ़ता और लगन से आप सफलता हासिल करेंगे। अपने स्वभाव को सरल और मधुर रखें। पिछले कुछ समय से चल रहे पारिवारिक मतभेदों को सुलझाने का प्रयास करें। नए संपर्क बनेंगे जो आगे जाकर आपको शुभ फल प्रदान करेंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, अपनी कार्यक्षमता पर भरोसा रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपका पूरा दिन बहुत ख़ुशी में बीत जाएगा। क्रोध एवं आवेश की अधिकता हो सकती है। भाग्य के भरोसे न रहें, बल्कि अपनी मेहनत पर अधिक भरोसा रखें। कार्यक्षेत्र में उत्साहपूर्वक कार्य करेंगे और उसका लाभ भी होगा। आज व्यापारियों और कारोबारियों को नया आर्डर मिल सकता है। प्रतिद्वंद्वी गतिविधि बढ़ेगी। किन्तु वह आपका कुछ बिगड़ नहीं पाएंगे। आज कोई पुरस्कार मिल सकता है। अपनी प्रगति की तुलना अन्य लोगों के साथ न करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको क्रोध से बचना होगा। अन्यथा झगड़ा हो सकता है। किसी कार्य को सिद्ध करने के लिए आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। मन किसी समस्या को लेकर परेशान रह सकता है। कुटुंब में माहौल ठीक ठाक रहेगा। धन का आगमन हो सकता है। धन की बचत कर पाने में भी आप सफल होंगे। आप शायद अपने पुराने दोस्तों के याद कर रहे हैं उनसे मिल कर आपको बहुत खुशी होगी। प्रॉपर्टी या वाहन में भी निवेश संभव है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। पिता के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। वे आपका मार्गदर्शन भी कर सकते हैं। मानहानि होने की संभावना है। किसी अहम फैसले से बचने की कोशिश करें। खुद पर घमंड न करें। सेहत के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न करें तो बेहतर होगा। आपको आयात-निर्यात के व्यवसाय में लाभ होगा। आपकी गलती करने की संभावना ज्यादा रहेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। कारोबार के प्रति गंभीर रहेंगे। यदि हाल ही में आपने कोई नया कारोबार शुरू किया है और आपको अच्छे मुनाफे की प्राप्ति नहीं हो रही है तो आज कुछ सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। निद्रा का अभाव रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने के आसार हैं। दूसरों को नाराज किए बिना चतुराई से काम करें। लव पार्टनर पर खर्चा ज्यादा हो सकता है। सभी दुःखों का समाधान निकलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप बिजनेस में कुछ नया करने का मन बना सकते हैं। आपका स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहेगा। पैसों की कमी की वजह से आपका काम बीच में अटक सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आप अपने करियर और पेशे में प्रगति के लिए हर संभव कोशिश जरूर करें। व्यापारी वर्ग को प्राप्त हुए फायदे से काम संबंधी उत्साह बढ़ता हुआ नजर आएगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। किसी व्यक्ति के साथ लंबी और काम की बातचीत हो सकती है। जीवनसाथी के साथ कोई भी वादा करने से पहले आप अच्छी तरह सोच विचार कर लें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको कमर से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आप अपनी भावनाओं पर काबू रखने में दिक्कत महसूस करेंगे तथा आपका अजीब रवैया लोगों को भ्रमित करेगा।

आपने Rashifal 7 July 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 7 July 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 7 July 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button