राशिफल

Rashifal 5 June: आज भोलेनाथ बनाएंगे इन 4 राशियों के बिगड़े काम, आपकी मेहनत लायेगी रंग

हम आपको सोमवार 5 जून का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 5 June 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके परिवार में शांति और आनंद का माहौल रहेगा। अपने कामकाज और रोजगार पर ध्यान दें। काम का तरीका बदलने के लिए मन बना सकते हैं। रोजमर्रा के कुछ काम भी आज पूरे हो सकते हैं। समय का सही प्रबंधन करेंगे, घर की सजावट करने में बिजी रहेंगे। आज आप अपने निर्णय लेने में मित्र या भाई-बहन के विचारों की बाधा महसूस कर सकते हैं। आपका अनियंत्रित क्रोध जीवनसाथी के साथ कड़वाहट को बढ़ा सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज धन का आगमन हो सकता है। कुछ नया करने पर रणनीति बनाएंगे और उत्साह से भरपूर होंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी। मित्रों तथा प्रियजनों के साथ मुलाकात आपकी खुशी को बढ़ा देगी। नजदीकी लोगों से संबंधों में और मधुरता आएगी। किसी नए व्यक्ति से दोस्ती हो सकती है। नया प्रेम प्रसंग शुरू होने की भी संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

काम के दबाव में अपने लोगों को नजरअंदाज ना करें। कास्मेटिक चीजों के व्यापारी मुनाफे को लेकर सजग रहें। आज आपको ननिहाल पक्ष से तनाव या दुख मिलने की संभावना है। नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। वैसे तो कोई जोखिम नहीं है लेकिन थोड़ा सोच-समझकर चलें। युवा वर्ग साहस एवं पराक्रम के बल पर सफल होंगे, उन्हें किसी भी काम में हिम्मत नहीं हारनी है। नौकरी से जुड़े लोग अपने जोश को बिल्कुल भी कम न करें।

Shiv-ji

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों के चलते तनाव बढ़ सकता है। आपको अतिरिक्त धन कमाने का मौका मिलने के आसार हैं। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। लेखन कार्य से आर्थिक लाभ होगा। मेहनत रंग लाने की संभावना है। आपके कुछ खास कामों में रूकावट आ सकती है। असंतोष की भावनाओं से मन ग्रस्त रहेगा। पारिवारिक वातावरण में मेलजोल नहीं रहेगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आर्थिक उन्नति की योजना बनेगी। आज आपके काम में कुछ नये लोग जुड़ सकते हैं। व्यापारियों को आज अच्छा लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी।आपको किसी ख़ास रिश्तेदार का आशीर्वाद मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको फालतू के तर्क वितर्क से दूर रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी से मतभेद उत्पन्न होने के संकेत लगातार मिल रहे हैं, अतः स्वयं को शांत रखें और उनके साथ कुछ समय व्यतीत करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

घर के साजो-सामान पर व्यय हो सकता हैं। किसी बड़े काम को करने की तीव्र इच्छा जागृत होगी। अपनी योग्यता वह प्रतिभा में निखार लाएं। इससे आप अपने कार्यों को और अधिक बेहतर तरीके से कर पाएंगे। जिससे आपका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। महिलाओं के लिए आज का दिन शानदार है। दांपत्‍य जीवन में खुशहाली आएगी। परिवार में कोई धार्मिक गतिविधि संबंधी योजना बनेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप अपना मन बदलने के लिए सामाजिक मेलजोल का सहारा लें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक शिथिलता रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। किसी अपने का व्यवहार प्रतिकूल रहेगा। समाज के कार्यों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। शरीर में ज्यादा ऊर्जा रहने के कारण आप अपने सभी रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे। अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

नौकरीपेशा जातकों को कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती हैं। व्यापार में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। यदि कानून से संबंधित कोई कार्य अटका हुआ हो तो आज अवश्य निपटा ले। बच्चों की सेहत और उनके खानपान पर विशेष ध्यान दें। प्रेमी शादी करने का निर्णय ले सकते हैं। उलझा हुआ पैसा आज आपको वापस मिल सकता है। पारिवारिक सुख और धन में बढ़ोतरी होगी। शत्रुओं को परास्त करने में सफल हो पाएंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको कार्य में सफलता और यश-कीर्ति मिलेगी। आपके घर परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है,जिसकी तैयारियों में आप तो व्यस्त रहेंगे। अपनी सुख-सुविधाओं की वस्तु की भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं। आज बौद्धिक कार्यों में जुड़ना पड़ेगा, लेकिन वाद विवाद में न उतरें। किसी को राय देने से बचें। कुछ लम्बित कार्यो का शीघ्र ही समाधान होगा। छोटे बच्चों आपसे कुछ नयी फरमाइशें कर सकते हैं।

shiv ji

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप संवेदनशील रहेंगे। किसी को उधार पैसा देने से आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि दिख रही है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। पैसों के मामलों में आप सोच-समझकर फैसला लें। अपने क्रोध पर अंकुश रखें। बाहर का कुछ भी खाने-पीने से बचें। छोटे व्यापारियों को किसी अनुभवी व्यक्ति की आवश्यकता होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपकी मेहनत रंग लायेगी। आज आपके सभी काम आप के मुताबिक समय पर पूरे होंगे। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा शत्रु पक्ष परास्त होगा। वरिष्ठ अधिकारियों से सम्मान की प्राप्ति होगी। पिछले कुछ दिनों से असफल हो रहे कार्यों में आज सफलता मिल सकती है। धन का खर्च होगा। आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए खूब मेहनत करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी l आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपमें रचनात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। इसे उचित दिशा प्रदान करेंगे तो लाभ होगा। शिक्षा के क्षेत्र में आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं, खासतौर पर अगर आप इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं तो आपकी मेहनत का उचित प्रणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी स्वच्छता के प्रति सहयोग की प्राप्ति होगी। स्फूर्ति और प्रफुल्लितता का अभाव रहेगा। परिवारजनों के साथ मतभेद रहेगा।

आपने Rashifal 5 June 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 5 June 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 5 June 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button