राशिफल

बुध करने जा रहे वृषभ राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, सुधर जाएगी जिंदगी

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित अवधि के दौरान अपनी चाल में बदलाव करते रहते हैं। वहीं ग्रहों के युवराज कहे जाने वाले बुध भी अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। बुध 7 जून की शाम 7:44 बजे पर मेष राशि की यात्रा समाप्त करने के बाद वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं।

24 जून दोपहर 12:41 बजे तक इस राशि में बुध गोचर करेंगे। उसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश कर लेंगे। बुध के इस राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं, किन-किन राशि वालों को इस परिवर्तन का शुभ और अशुभ फल मिलेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

mesh

मेष राशि वालों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ साबित होने वाला है। इस राशि के धन भाव में बुध ग्रह गोचर करेंगे, जिसकी वजह से इस राशि वाले लोगों को सुखद परिणाम मिलेंगे। अपनी वाणी कुशलता के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक और सामाजिक पक्ष मजबूत होगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Taurus

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। मानसिक मजबूती प्रदान करेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। चुनाव संबंधित कोई फैसला लेना चाहते हैं, तो उसमें भी परिस्थितियां आपके पक्ष में रहने वाली है। संतान से संबंधित अगर किसी प्रकार की चिंता सता रही थी, तो उसमें भी कमी आएगी। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं, तो उनके लिए अवसर काफी अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष से पूरा सहयोग मिलने के योग हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन बहुत ही अच्छा साबित होने वाला है। आपके खर्चों में कमी आएगी। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हैं, तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। आपको झगड़े, विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले बाहर ही सुलझा लेना बेहतर रहेगा। इस समय के बीच में किसी को भी ज्यादा पैसा उधार के रूप में मत दीजिए, नहीं तो आर्थिक हानि होने की संभावना है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर काफी हद तक ठीक रहेगा। कार्य क्षेत्र में विस्तार होगा। आप किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। परिवार के वरिष्ठ सदस्य तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का शुभ सुअवसर आएगा। लेकिन आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। आप अपने किसी भी काम में लापरवाही ना करें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Leo

सिंह राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन व्यापार में लगातार उन्नति दिलाने वाला रहेगा। माता-पिता की सेहत के प्रति आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। जमीन जायजाद से संबंधित कोई मामला चल रहा है, तो वह भी सुलझ जाएगा। मकान अथवा वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के टेंडर आदि का आवेदन करना चाह रहे हैं, तो उसके लिए भी समय बहुत ही अनुकूल रहने वाला है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Virgo

कन्या राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर अच्छा साबित होगा। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का प्रयास करेंगे। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी, जिसके बल पर आप कठिन परिस्थितियों पर भी नियंत्रण प्राप्त कर लेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। आपके द्वारा किए गए कामों की सराहना होगी। विदेशी नागरिकता के लिए प्रयास करना चाह रहे हैं, तो उसमें भी सफलता मिलने के योग हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले के लिए बुध ग्रह का यह गोचर बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। कार्यक्षेत्र में आपको षड्यंत्र का शिकार होना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह राशि परिवर्तन ठीक नहीं है। स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। ऐसे समय में हर कार्य तथा निर्णय बहुत ही सावधानी पूर्वक करें। भावनाओं में बहकर कोई भी फैसला मत लीजिए, नहीं तो नुकसान हो सकता है। इन सबके बावजूद भी आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलने की उम्मीद है। आपको अपने कामकाज की योजनाओं को गुप्त रखना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह के राशि परिवर्तन का प्रभाव मिलाजुला रहने वाला है। कई बार कार्य होते होते रुक जाएगा। लेकिन आखिर में सफलता हाथ लगेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। सरकारी संस्थाओं में किसी भी तरह के टेंडर आदि का आवेदन करना चाहते हैं, तो उसके लिए ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। कार्य व्यापार में उन्नति निरंतर होती रहेगी लेकिन साझेदारी में कोई भी व्यापार करने से बचना होगा, नहीं तो परेशानी हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन सामान्य फल देगा। गुप्त शत्रुओं की संख्या में वृद्धि हो सकती है और वह आपको नीचा दिखाने का एक भी अवसर नहीं छोड़ेंगे। आपको किसी भी प्रकार के वाद विवाद से बचना होगा। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले बाहर ही सुलझा लीजिए। पेट संबंधित विकार से भी सावधान रहना होगा। किसी यात्रा से लाभ हो सकता है। आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मनचाही सफलता मिल सकती है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आप कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसका भविष्य में भारी मुनाफा मिलेगा। प्रेम जीवन में परेशानी चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। अगर आपने पहले निवेश किया था, तो उससे भारी लाभ होने के योग बने हुए हैं। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का यह राशि परिवर्तन सामान्य फल देगा। जमीन जायजाद से संबंधित मामलों का निपटारा होगा। वाहन की खरीदारी करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय अनुकूल रहेगा। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार की प्राप्ति होने के योग बने हुए हैं। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के लिए किए जा रहे प्रयास सफल रहने वाले हैं। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का यह गोचर काफी हद तक ठीक रहेगा। आप अपनी वाणी कुशलता के बल पर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण प्राप्त कर लेंगे। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। नए लोगों से मिलना जुलना बढ़ेगा। सामाजिक संस्थाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे, जिससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अनुभवी लोगों के साथ उठना बैठना रहेगा। काफी लंबे समय से जिस काम को करने का प्रयास कर रहे थे, उसमें भी सफलता मिलने के योग हैं।

Back to top button