राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह इन सात राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, ग्रह दे रहे हैं शुभ संकेत

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओं का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा कि आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 15 मई से 21 मई 2023 तक

mesh

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपके काम में आ रही रुकावटें इस सप्ताह दूर होने लगेंगी। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आप आश्चर्यचकित हो सकते हैं क्योंकि जहां आपको अपनों का विरोध झेलना पड़ेगा, वहीं जिन्हें आप उपेक्षित कर चल रहे थे, उनका साथ आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। आप अपनी मेहनत से अपने काम को आगे बढ़ा पाएंगे। विद्यार्थियों की बात करें तो अभी उन्हें पढ़ाई में मजा आएगा। व्यवसायिक दृष्टि से भी यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों को लेकर तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

करियर के विषय में : इस सप्ताह प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : खाने-पीने पर ध्यान दें। पुराना रोग परेशान कर सकता है।

Taurus

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। परिवार वालों से प्रेम बढ़ेगा। खुद को व्यस्त रखने के लिए आपके पास तमाम विकल्प हैं। बेहतर होगा कि खुद को किसी ऐसे काम में व्यस्त रखें, जो आपके भविष्य में काम आ सके। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय की बुद्धिमत्ता के कायल हो जाएंगे और उनसे आपका प्यार मजबूत होगा। अच्छे मकान एवं वाहन का सुख जातक को मिल सकता है।

प्यार के विषय में : पुराने दिनों की यादों को फिर से तरोताजा करेंगे। रोमांटिक लाइफ में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

करियर के विषय में : करियर के मामलों में भी जोखिम लेने से बचें। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आप की सेहत खिली-खिली सी रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। किसी बड़ी प्रतिस्पर्धा में सफलता मिल सकती है। अपनी वाणी से ज्यादातर जगह आपको नुकसान उठाना पड़ता है, लेकिन इस सप्ताह इस मामले में आप खुशनसीब साबित होंगे, हालांकि उत्साह में आकर अपनी वाणी का संतुलन खराब न करें। आर्थिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ का योग बन सकता है।

प्यार के विषय में : पार्टनर से प्यार से पेश आएं और भावनात्मक दबाव न बनाएं। मन की बातें शेयर करें।

करियर के विषय में : इस सप्ताह आप कारोबार विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : दूषित खाना या जल के कारण आपको कोई परेशानी हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में पारिवारिक जिम्मेदारी मानसिक तनाव दे सकती है। परिस्थितियां और लोग आपके पक्ष में होंगे और आपके काम में सहयोग भी करेंगे। कई दिनों से आप जो भी योजना बना रहे थे, उसे लागू करने का यह सही समय है। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के साथ मधुरतम पल व्यतीत होंगे।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में किसी काम में जल्दबाजी न करें, वरना आपको नुकसान हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : सेहत में सुधार होगा। यदि किसी रोग से जूझ रहे हैं तो जल्द ही निजात मिलेगा।

Leo

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

कार्य-व्यापार की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। इस सप्ताह सहयोगियों के विरोध के कारण मन अशांत रहेगा, लेकिन हर बार से अलग इस बार उनकी बातों में तर्क है और आपको अपना अहं त्यागकर उस पर गंभीरता से सोचना होगा। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। सुख-सुविधा एवं एशो आराम की दृष्टि से यह सप्ताह बहुत उत्तम है। विलासिता की ओर मन निरन्तर आकर्षित हो सकता है।

प्यार के विषय में : पार्टनर आपसे प्रेम और सुख की अपेक्षा रखेगा।

करियर के विषय में : नौकरी में पदोन्नति और स्थान बदलने के मौके मिल सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : पेट से संबंधित बीमारियां आपको बहुत तनाव का कारण बनेंगी।

Virgo

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह सतर्क रहने की जरूरत है। नौकरी में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। परीक्षा- प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों को मनचाही सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका अधिक समय धार्मिक- सामाजिक कार्यों में बीतेगा। पारिवारिक दिक्कतों के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। धैर्य रखें व वाणी पर संयम बरतें। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह अनुकूल है।

प्यार के विषय में : इस हफ्ते जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

करियर के विषय में : यदि अपना व्यवसाय आरंभ करना चाहते हैं तो यह उचित समय नहीं है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य का ध्यान रखें। हो सके तो पूरा हेल्थ चेकअप करवाएं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह अटके काम बन सकते हैं। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें और उसका महिमामंडन करने से बचें। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय कर रहे हैं तो हिसाब-किताब क्लीयर करके आगे बढ़ें। भाग्य भी जातक का साथ देगा लेकिन बीच-बीच में आर्थिक चुनौतियाँ भी आती रहेगीं। रोजगार की तलाश करने वाले जातकों को खुशखबरी मिल सकती है।

प्यार के विषय में : यदि आप किसी को प्यार करते हैं तो आपको इज़हार करने का अवसर प्राप्त हो सकता है।

करियर के विषय में : बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : शारीरिक मानसिक स्वस्थता रहेगी। छाती में दर्द या अन्य किसी विकार से परेशानी अनुभव होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

यह सप्ताह बेहद खास रहने वाला है। इस सप्ताह शिक्षा से जुड़े लोगों को शुभ फल मिल सकते हैं। मित्रों और प्रियजनों का साथ भी समय पर न मिल पाने से आपके भीतर आत्मविश्वास और ऊर्जा में कमी महसूस कर सकते हैं। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। खानपान का विशेष ध्यान रखें।

प्यार के विषय में : प्रेमी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, आपके प्रेमी को आपसे बहुत सारी अपेक्षाएं भी रहेंगी।

करियर के विषय में : विद्यार्थिगण अभ्यास और करियर सम्बंधित विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे।

हेल्थ के विषय में : नियमित व्यायाम से आपकी सेहत में बहुत सुधार होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

सरकारी सेवा से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह अनुकूल है प्रमोशन या लाभप्रद स्थान पर स्थानान्तरण का लाभ मिल सकता है। इस सप्ताह अपनी मेहनत और प्रयास से अपनी मंजिल को पाने में कामयाब रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपके कार्य या व्यवसाय से जुड़ी कुछ अड़चने आएंगी लेकिन आप अपनी सूझबूझ से दूर करने में कामयाब होंगे। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह बहुत उत्तम है।

प्यार के विषय में : अपने प्यार के रिश्ते में ग़लतफ़हमी न आने दें और प्रियतम के भरोसे को कायम रखें।

करियर के विषय में : इस सप्ताह आप अपनी पुरानी योजनाओं को छोड़कर नई योजनाओं पर काम करेंगे।

हेल्थ के विषय में : आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

सप्ताह के मध्य से चुनौतियाँ थोड़ी-थोड़ी खड़ी हो सकती है। जिससे जातक तनाव महसूस कर सकता है। करियर-कारोबार की दिशा में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपके कामकाज की तारीफ होगी। सीनियर मेहरबान रहेंगे। उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है। सप्ताह के मध्य में किसी भी तरह के पूँजी निवेश से बचें। तरल पदार्थ का व्यापार करने वालें या दुग्ध का व्यवसाय करने वालें लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत अनुकूल रहेगा।

प्यार के विषय में : आप अपने प्रेम संबंधों में भावुकता और आत्मीयता महसूस करेंगे।

करियर के विषय में : बैंकिग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी ख़बर मिलेगी। पदोन्नति की संभावना है।

हेल्थ के विषय में : आप अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा से ज्यादा सचेत रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

विद्यार्थियों के लिए इस सप्ताह समय मिलाजुला रहेगा। कभी पढ़ाई-लिखाई से मन उचाट हो सकता है। आपके मन में धार्मिक विचार रहेंगे और धार्मिक कार्यों को बढ़-चढ़कर करना आपको खुशी देगा। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा। निरन्तर कर्म फल की इच्छा न करते हुए कर्मों पर विशेष ध्यान दें। निरन्तर कर्म फल की इच्छा न करते हुए कर्मों पर विशेष ध्यान दें तो आप जीवन में बड़ी दिशा में आगे बढ़ने में सफल हो सकते हैं।

प्यार के विषय में : लवमेट के लिए यह हफ्ता बहुत बढ़िया रहेगा।

करियर के विषय में : वेतनभोगी लोगों को ऑफिस और अपने सीनियर्स के सहयोग से सफलता मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुरानी बीमारी ठीक होती नजर आयेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह मीन राशि के जातकों के लिए समय संघर्षों के साथ आगे बढ़ने वाला हो सकता है मन थोड़ा अशांत रह सकता है। आपका बिजनेस गति पकड़ेगा और आपको अच्छा मुनाफा होगा। विद्यार्थियों की बात करें तो अभी वे पढ़ाई में जी तोड़ मेहनत करेंगे और खूब मन लगाकर पढ़ाई करेंगे, जिसके आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। कार्यों में उतना लाभ न मिलने से जातक तनाव महसूस कर सकता है।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ तनावपूर्ण संबंध रह सकता है।

करियर के विषय में : व्यापारिक सौदों पर हस्ताक्षर करते समय सावधानी रखें। अपने अधीनस्थों से विनम्र रहें।

हेल्थ के विषय में : मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

आपने साप्ताहिक राशिफल 15 मई से 21 मई का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 15 मई से 21 मई का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 15 मई से 21 मई’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button