राशिफल

Rashifal 15 May: आज कन्या, धनु समेत 6 राशियो को मिलेगी खुशखबरी, आर्थिक मामलों में सावधान रहें

हम आपको सोमवार 15 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 15 May 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। भाई बहनों के साथ समय आनंदपूर्वक रहेगा। कुछ अच्छी खबर मिलने से आप उत्साहित रहने वाले हैं। प्रॉपर्टी में पूंजी निवेश कर सकते है जो आगे जाकर लाभदायक रहेगी। छात्रों के लिए दिन आज उनके अनुकूल रहेगा। किसी भी कार्य में जल्दबाजी या गुस्सा नुकसान दायक हो सकता है। परिवार वालों के साथ कुछ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। किसी काम की जिद भी न करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप अपने मार्ग दर्शन के लिए अपनी आध्यात्मिक मान्यताओं का सहारा लेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा, लेकिन आपका अपने जीवनसाथी से किसी बात पर झगड़ा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक कार्य मिलने के कारण कार्य करने में खूब मन लगेगा। कई परेशानियां तथा विरोधी परिस्थियों के कारण आपका शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अपनी आदत सुधारने की कोशिश करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

व्यवसायिक फैसले लेने से बचें। आपके लिए किसी भी विषय पर ध्यान केंद्रित कर सकना कठिन होगा। ऑफिस में सहकर्मियों से कुछ खटपट होने की आशंका है, ऐसे में शांत रहते हुए अपने कार्यों को पूरा करें। व्यापारियों को बकाया धन मिलने की संभावना है या कोई अचानक धन से संबंधित लाभ भी हो सकता है। बिजनेस पार्टनर के साथ मिल कर किए गए कामों से आपको फायदा होगा। जीवनसाथी से आप ज्यादा उम्मीदें न रखें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको किसी व्यक्ति की अच्छाई पर आपको शंका हो सकती है। सरकारी कर्मचारियों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। थोड़ी परेशानियों वाला दिन हो सकता है। हालांकि निजी जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। निजी जीवन के लिए अच्छा दिन है। परिवार के किसी सदस्य की परेशानी समझकर उसकी सहायता कर सकते हैं। मित्रों के साथ बैठकर अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए बातचीत करेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपका कोई जरुरी काम पूरा हो जायेगा। अपना निर्णय काफी सोच-समझकर लें। आपके फैसले से कई लोगों का भला हो सकता है। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोग किसी कॉन्सर्ट में हिस्सा लेंगे। घर पर अचानक किसी मेहमान के आने की संभावना है। आज आप अपने रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त बने रहेंगे। जोखिम लेने से बचें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपके लम्बे समय से रुके हुए सभी कार्य आज पुरे होंगे। इस राशि के विद्यार्थियों को आज सफलता मिलेगी। व्यवसाय में मुनाफा होगा। लव पार्टनर्स के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। समस्याओं के समाधान में परिवार का साथ मिलेगा। आज आप स्वयं को थोड़ा सचेत कर लें और कार्यक्षेत्र में निजी मामलों से बचने की कोशिश करें। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन होने से मन में खिन्नता उत्पन्न होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज घर वालों के साथ समय बिताना ख़ुशनुमा अनुभव रहेगा। कोई विवादित संपत्ति संबंधी मामला है, तो किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है। अनजान लोगों से आपको अप्रत्याशित प्रतिक्रिया मिल सकती है। रूकावटें आपको तनाव देंगी इसलिए चिंता न करें और अपनी परेशानियों को दूसरों से बांटे। संतान की शिक्षा अथवा करियर से संबंधित किसी महत्वपूर्ण स्थिति पर विचार विमर्श होगा। उचित समाधान भी मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कोई छोटी सी बात किसी बड़ी गलतफहमी का रूप ले सकती है। नजदीकी संबंधियों अथवा मित्रों के साथ संबंधों में कटुता ना आने दे। आज बड़े बुजुर्ग को कुछ अच्छा सा गिफ्ट दे सकते हैं, जिससे उन्हें अच्छा लगें। किसी बात को लेकर प्रोफेशनल लाइफ मेंआपकी टेंशन बढ़ सकती है। वैवाहिक जीवन में आपको ऐक्सट्रा मैरिटल अफेयर से बचना होगा। संतान अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज बेहद व्यस्त रहने वाले हैं, काम की वजह से घर से दूर जाना पड़ सकता है। आपको काम पर अतिरिक्त कार्यभार का सामना करना पड़ सकता है। आपको धन लाभ होगा और साथ ही बहुत खर्च भी होगा। आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आपको उनमें जरा भी रुचि नहीं होगी। अपनी कार्य क्षमता और प्रतिभा को साबित करने के लिए बहुत अधिक संघर्ष व परिश्रम की आवश्यकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। इस राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन के लिए आवश्यकता के अनुसार संबंधित कोर्स आदि भी करना होगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। प्लास्टिक के कारोबारियों को प्रचार प्रसार का सहारा लेना चाहिए। यदि किसी कारणवश आज आप अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं तो कामकाज को अलग रखकर आप दोस्तों के साथ समय व्यतीत करें। इससे आप बेहतर महसूस करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज सुकून हासिल करने लिए कुछ पल करीबी दोस्तों के साथ बिताएँ। घर के छोटे बच्चों को उपहार लाकर देने होंगे। ऐसा करने से बच्चे बहुत प्रसन्न होंगे और आपको भी अच्छा लगेगा। किसी भी तरह का अनावश्यक निर्णय न लें, अन्यथा परेशानियां बढ़ सकती हैं। उधार दिया हुआ पैसा मिलने की संभावना है। आज आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में कानूनी अड़चन आ सकती है। बाहर के भोजन से परहेज करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज सारे काम अपनी इच्छा के अनुसार होने में परेशानी आ सकती है। आपके पास कोई आर्थिक मदद की उम्मीद लेकर आ सकता है। यदि उसकी जरूरत जायज है और व्यक्ति भी ठीक है तो आप मदद कर सकते हैं। प्रेमी प्रेमिका के बीच कुल गलतफहमियां हो सकती हैं। यदि आप सकारात्मक बने रहते हैं, तो परिस्थितियाँ और लोग भी आपके प्रति सकारात्मक होंगे। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।

आपने Rashifal 15 May 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 15 May 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 15 May 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button