राशिफल

Rashifal 13 May: आज इन 4 राशियों पर क्रोधित हैं शनिदेव, बढ़ सकती हैं तकलीफें, जानें कैसे बचें

हम आपको शनिवार 13 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 13 May 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको सफलता पाने के लिए आपको दुगनी मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में तय समय पर अपने काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। यदि आज आपका कोई भी काम अधूरा रह जाता है तो आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। आपको धैर्य रखना होगा। आने वाले समय में आपकी परेशानियां अपने आप सुलझ जाएंगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

व्यापार के नए स्रोत प्राप्त होंगे। जिससे आप अधिक धन कमा सकते है। चोट-चपेट लगने का भय है। अपनी सेहत से परेशान रहेंगे। आपको अपनी दिनचर्या में नुकसान या चोट लग सकती है। आप अपने काम के बारे में कुछ गहरी सोच करेंगे, लेकिन आप किसी भी निर्णय पर नहीं पहुंचेंगे। अचानक परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। आज के दिन गाय को रोटी खिलाएं, आपका दिन बेहतर गुजरेगा। कपड़े के व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज परिवार से मिलने वाले सुख में कमी बन सकती है। आपकी ज़रूरतें आराम से पूरी होंगी। किसी की मदद से आप उस परेशानी से निकलने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों से तगड़ा कंपटीशन मिल सकता है। आज किसी भी चीज को हल्के में लेने की कोशिश न करें। यह सोचिये की आप ऐसा क्या कर सकते हैं जिससे किसी के जीवन में खुशियां आएं। सामाजिक रूप से आपको यश-कीर्ति मिलेगी। नौकरी में हल्की हल्की परेशानियां रहेंगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको अपने जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। परिस्थितियां आपके पक्ष में बेहतरीन समय का निर्माण कर रही हैं। विरोधी तत्व नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु सफल नहीं हो पाएंगे इसलिए निश्चिंत रहें। किसी रचनात्मक काम से आपको फायदा होगा। आपका कुछ समय मौज-मस्ती में बीतेगा। विवाहोत्सुकों को जीवनसाथी मिलने का योग है। अपने स्वभाव में धैर्य व संयम बनाकर रखें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज किसी चिन्ता के कारण मन व्यथित हो सकता है। एनर्जी की कमी होगी। व्यापारियों को आज अच्छा लाभ प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को उन्नति प्राप्त होगी। लंबे समय से अटके हुए कार्यों को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। आप आज आपने जीवन में लगभग हर चीज को लेकर सहज और प्रसन्न बने रहेंगे। अपने मन को केन्द्रित करने का प्रयास करें। संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपका दिन सोच-विचार में बीतेगा। इस दिन आप जो भी काम शुरू करेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है एवं आंखों में पीड़ा होने की संभावना है। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का भी आज आपको अवसर मिलेगा। आपको किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। काम को लेकर आज कोई लापरवाही न करें। भावनाओं में अपना फोकस न खोने दें।

shanishchari amavasya

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन है। जीवन में यदि कोई रुकावट आ रही है तो वह केवल आपके आत्मविश्वास की कमी है। किसी कार्य में आई रुकावट से मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। कारोबार में निवेश करने से पहले सोच-विचार लें। स्वास्थ संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शैक्षणिक कार्यों से यात्रा पर जा सकते हैं आज आपका इरादा अधिक से अधिक समय अपने मित्रों के साथ बिताने का रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज कुछ ऐसी बातें या चीजें सामने आएंगी जो आपको आने वाले दिनों में बड़ा फायदा दे सकती है। पिछली चली आ रही कोई इच्छा पूरी हो होने की पूर्ण संभावना है, जिसको लेकर मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को कार्यों में सफलता मिलेगी, साथ ही बॉस के साथ सम्बन्ध मजबूत होंगे। सुबह उठकर जॉगिंग पर जाने से आप दिनभर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। परिवार में धार्मिक क्रियाकलाप की योजना बन सकती हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको जरूरी काम में बड़े भाई-बहन से मदद मिलेगी। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी अधिक मजबूत होगा। बच्चों के साथ आप कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आज आपको धन लाभ के बड़े अवसर मिलेंगे। किस्मत के सहयोग से आपका कोई खास काम पूरा होगा। आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप दूसरे लिंग के लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। व्यापार में किए गए सौदे में सफलता मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

परिवारजन तथा मित्रों के साथ सुखद क्षणों का आनंद प्राप्त कर सकेंगे। काम से जुड़ी चीजों में प्रगति धीरे-धीरे देखने को मिलेगी। व्यवसाय से जुड़ा कोई बड़ा मसला आज हल हो सकता है। अपने लक्ष्यों को प्राथमिकता दें। दूसरों से उपहार प्राप्त करने का यह अच्छा समय है। आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, अत: असावधानी न बरतें। पार्टनर के साथ रोमांस के कुछ अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको नई योजनाओं के ऑफर मिलेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने से भी आपको लाभ होगा। किसी भी की कही सुनी बातों पर आज आपको भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो आप को कोई गुमराह कर सकता हैं। भाइयों से आपका कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है। जल्दबाजी न करें न ही किसी बात पर जिद्दी रवैया अपनाएँ नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज वाहन सुख में वृद्धि होगी। आप प्रसन्न रहेंगे। छात्रों के लिए दिन फलदायी साबित हो सकता है। सेहत को लेकर सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आपको अपने प्रणय संबंधों को संभालना जरूरी रहेगा। वेतन वृद्धि या पदोन्नति का समाचार मिले तो कोई आश्चर्य नहीं है। भाई बहनों में प्रेम की बढ़ोतरी होगी। परिवार का माहौल अच्छा होगा और परिजनों का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

आपने Rashifal 13 May 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 13 May 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 13 May 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button