राशिफल

Rashifal 12 May: आज 3 राशि के जातकों को मिलेगा कर्ज से छुटकारा, जानें कैसा रहेगा आपका दिन?

हम आपको शुक्रवार 12 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 12 May 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। दैनिक कार्यों में अनियमितता बनेगी। सेहत ठीक रहे, इसके लिए शारीरिक एक्टिविटी करते रहनी होगी। कोई गेम खेलें ताकि पूरा शरीर हरकत में रहे। आज निजी जीवन से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी से सलाह अवश्य करें। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों की मदद के लिए आपको तत्पर रहना चाहिए। नौकरी की तैयारी करने वाले युवा प्रयास करने में कोई कसर ना छोड़ें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

वृषभ राशि वाले अपनी जेब पर नज़र रखें और ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। जीवनसाथी किसी काम में आपसे सलाह लेगा। अपने सुख में वृद्धि का अनुभव करेंगे। आपकी स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं दूर हो जाएंगी। धन की आवक बनी रहेगी। महिलाओं के कारण आपको लाभ होगा। आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिलेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। किसी को उधार न दें, वापस मिलना मुश्किल हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन है शांति से बीत जाएगा। आप अपनी वाणी और सुर विनम्र ही बनाए रखें। बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग संभाल कर करें। आपकी फिसली हुई जुबान आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। राजनीति में किसी उच्च नेता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। बच्चों के साथ वाद-विवाद झुंझलाहट पैदा करेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। भावनाओं में बहकर निर्णय नहीं लें। आज आप थोड़े तनाव में दिखाई देंगे। कार्य-व्यापार में कोई महत्व लाभ प्राप्त हो सकता है। व्यापार में अटका हुआ लाभ आज आपको प्राप्त हो सकता है। हालांकि इसे पाने में थोड़ी बहुत मेहनत भी करनी पड़ सकती है। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। खासकर माता-पिता और बच्चो का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपका मन अनेक प्रकार की चिंताओं से ग्रस्त होगा। मन उदास हो सकता है। बहुत अधिक तनाव और चिंता करने आपके स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचा सकती है। मौज-मस्ती करने की अपनी प्रवृत्ति पर नियंत्रण रखें और मनोरंजन पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। सड़क पर बेकाबू गाड़ी न चलाएँ। धन का आगमन हो सकता है। आज आप स्वयं में सुस्ती और कमजोरी महसूस करेंगे। कुछ बेहतरीन संपर्क स्थापित होंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज का दिन आपके लिए बहुत सार्थक रहेगा। निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सरकारी नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। व्यवसाय में आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। आप महसूस करेंगे कि बड़ी संख्या में लोग आपकी ओर आकर्षित हो रहे हैं। जीवनसाथी से विवाद में न पड़ें। अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। दूसरों के समस्याओं व कार्यों को सुलझाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपके मन में उत्साह का संचार होगा, जिस वजह से दिनभर का समय आनंदपूर्वक बीतेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में सामान्य लाभ होगा। नौकरी में तरक्की संभव है। घर पर मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शुभ है। स्नेहीजनो से भेंट उपहार मिल सकते हैं। सांसारिक जीवन आनंदमय रहेगा। दिनभर चित्त की प्रसन्नता बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। सेहत के मामले में आपका दिन बेहतर बना रहेगा। ऑफिशियल लोगों को सजग रहना होगा। व्यापार में अधिक निवेश को लेकर प्लान कर सकते हैं, जो भी कदम उठाए सोच-समझकर अन्य़था घाटे का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यों में अपना सहयोग दें, जीवन में सुख की अनुभूति होगी। करियर में गंभीरता से विचार करें। आपके कामकाज में बदलाव हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके स्वभाव और व्यक्तित्व से सभी लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। घर पर किसी दोस्त की पार्टी का इनविटेशन आ सकता है। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे। भेड़ चाल में न पड़ें, वह करें जो आपको अच्छा लगता हो, जिससे आपको ख़ुशी और संतुष्टि मिले। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। आज आपकी बातों से लोग काफी इम्प्रेस होंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

परिवार के किसी मसले को चालाकी से सुलझाना पड़ेगा। प्रॉपर्टी या आर्थिक व्यवहार संबंधित निर्णय सोच समझकर लें। नौकरी में दिन बहुत अच्छा जाएगा। माता-पिता आपके काम में हाथ बंटाने की पूरी कोशिश करेंगे। प्रेमियों के मध्य कुछ मनमुटाव हो सकता है। आपकी अपने पसंदीदा साथी के साथ वार्तालाप या मुलाकात की संभावना घट जाएगी। धार्मिक कार्यों से भक्तिभाव प्रकट होंगे और मन की अशांति दूर करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

वाहन चलाते समय लापरवाही न बरतें। आपके मन में आज कुछ व्यर्थ की उलझने बनी रहेंगी, जिनको लेकर आप परेशान रहेंगे, लेकिन माता जी से आप अपने मन की कुछ समस्याओं को साझा कर सकते हैं। प्रॉपर्टी से अच्छा रिटर्न मिलने के संकेत हैं, आर्थिक स्तर में उछाल आएगा। आज आपको वह सूचना मिल सकती है, जिसके लिए आपने लंबा इंतजार किया है। कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपको अत्यधिक मेहनत करनी होगी। वाणी को अनियंत्रित न होने दें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज किसी भी नए कार्य को करने के लिए पहले उस पर सोच-विचार कर लें, उसके बाद ही फैसला लें। आर्थिक स्थिति काफी कमजोर रह सकती है। कार्यक्षेत्र में परेशानियां आएंगी और कार्यभार की अधिकता हो सकती है। आज आप शत्रुओं को परास्त करने में सक्षम होंगे। काम ज्यादा होने से भी तनाव बढ़ सकता है। अधिक तनाव और चिंता करने की आदत सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय व आनंददायक रहेगा।

आपने Rashifal 12 May 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 12 May 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 12 May 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>