राशिफल

Rashifal 10 May: आज पांच राशियों के लिए शानदार रहेगा दिन, भाग्य के मजबूत रहने के बने हैं योग

हम आपको बुधवार 10 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 10 May 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको घरेलू कार्यों में योगदान देना होगा। आज आपकी कोई आशंका सही साबित हो सकती है। सहकर्मियों पर एकतरफा विश्वास न करना नुकसानदेह होगा. हर काम में संदेह करना ठीक नहीं है। कारोबार में आपको किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करनी है। अपने काम और शब्दों पर ग़ौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे। जो लोग मास कम्यूनिकेशन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी मीडिया कम्पनी में काम करने का मौका मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

पारिवारिक सदस्यों के साथ वाद-विवाद न करिएगा। सभी कामों में फोकस बनाए रखना होगा। आलस्य को लेकर सतर्कता बरतें और सक्रियता बनाए रखें। कम्युनिकेशन आपके बीच रिश्तों को और भी मजबूत करेगा, संवादहीनता न होने दें। आज आप नए मित्रों के साथ के बजाए अपने पुराने मित्रों के साथ अधिक समय बिताने पर ध्यान दें। आपको काफी धनलाभ भी हो सकता है। पैसे को संभलकर रखना फायदेमंद होगा। आज आपका नए लोगों से कॉन्टैक्ट बढ़ेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। गंभीरता और सहनशीलता से परिजनों में परस्पर विश्वास बढेगा। विद्यार्थी वर्ग अपने लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहेंगे, इसका निकट भविष्य में उन्हें लाभ होगा। घर के मुखिया के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। आज आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपना काम में फोकस बनाएं रखें और अपना काम ईमानदारी से करते रहें, आपको किसी की बात से विचलित होने की आवश्यकता नहीं है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

परिजनों से चले आ रहे विवाद दूर होंगे। व्यापार में उचित लाभ की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद दूर होंगे। आपके संबंध में मधुरता आएगी। संतान पक्ष को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है साथी से उपहार प्राप्त हो सकता है। आप किसी नए काम की योजना बना सकते हैं। मित्रों और करीबी लोगों से उपहार प्राप्त होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी। आज आप जिस भी काम को करने के लिए चुनेंगे, वो जल्द से जल्द पूरा हो जायेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपकी सेहत पहले से ज्यादा अच्छी रहेगी। हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आपके जीवन शैली को बदलने के लिए पार्टनर का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप बेहतर महसूस करेंगे। नौकरी में उच्च पदाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आपका अच्छा व्यवहार दूसरों के मन में सकारात्मक छाप छोडे़गा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज पदोन्नति होने के योग हैं। कोई पुरानी बात फिर उभर सकती है, और आपको उस बारे में सफाई देने में कठिनाई महसूस हो सकती है। दूसरों की मदद करने में पीछे नहीं हटें, अपनी कमाई का एक हिस्सा जरूरतमंदों को दान में दें। व्यापार की गति धीमी होने पर भी तनाव न पालें बल्कि इससे निपटने की योजना बनानी होगी। पार्टनर को आपकी मदद से फायदा हो सकता है। प्रेमी से कोई गिफ्ट मिल सकता है। अपने काम से संबंधित ज्ञान प्राप्त करने की कोशिश करनी होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप खुद को पॉजिटिव ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। स्वास्थ्य बिगडने से आकस्मिक खर्च का प्रसंग आ सकता है। परिवारजनो के साथ संयमपूर्वक व्यवहार करें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं, खासतौर पर नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर के नियमों का पालन सख्ती से करने की सलाह दी जाती है। अनैतिक कार्य से दूर रहें। आपका गुस्सा आपके नुकसान का कारण बन सकता है। करियर में तरक्की की संभावनाएं बनेंगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज परिवार को समय देने की पूरी कोशिश करेंगे, जिससे परिवार के लोग आपके नजदीक आयेंगे। आपके आस-पास कुछ पॉजिटिव बदलाव आपकी जिंदगी को बेहतर बनायेंगे। आज यात्रा करते समय आप अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज साथ में लेना न भूलें अन्यथा आपकी यात्रा व्यर्थ ही जाएगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। नई संस्थाओं से जुड़ने का मौका मिल सकता है। आईटी क्षेत्र से जुड़े लोग काम में बदलाव करने की कोशिश सोच-समझकर ही करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में तथा आय में वृद्धि होगी। कुछ लोगों से वाद-विवाद हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। दफ्तर में आपकी प्रतिभा का सम्मान होगा और आपकी स्थिति मजबूत होगी। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और किसी की भी बात के कारण इतना प्रभावित न हों की आपके आत्मविश्वास में कमी हो। जिन विवादों से आपका संबंध नहीं है, ऐसे विवादों को सुलझाने से बचें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज साझेदारी के काम में आगे बढ़ते जाएंगे। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आपके स्वभाव में गंभीरता और एकाग्रता की झलक देखने को मिलेगी। परिवार के साथ कुछ पल सुकून से आप व्यतीत करेंगे। आपकी वाणी मधुर होगी जिसके कारण दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। किसी भी काम में आपको भाई-बहन और मित्रों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। स्वभाव की उग्रता किसी के साथ मनमुटाव कराएगी ऐसी संभावना है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज के दिन परिवार में आपसी प्रेम बढ़ेगा। शारीरिक रूप से आज आप थोड़े अनफिट रहेंगे। सेहतमंद बने रहने के लिए डेली वॉक करें। आज अपनी योग्यता और बुद्धिमत्ता के आधार पर सफलता हासिल करेंगे। परिवार के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। अगर कोई परेशानी बनी हुई है तो वह जल्दी ही हल हो जाएगी। अपने मन में कोई नकारात्मक भाव न आने दें। काम की जगह के लोगों के साथ चल रहे विवादों की वजह से आपके अंदर असुरक्षा की भावना बढ़ सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी। अचानक कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, आज शुरू किया गया कार्य लाखों का फायदा करवा सकता है। नाराजगी की वजह से लोगों के साथ दूरियां बनाए रखने की कोशिश न करें। गुस्से से बचें। आज आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे। कोई बदलाव करने के लिए समय ठीक है। इस राशि के विवाहितों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

आपने Rashifal 10 May 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 10 May 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 10 May 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>