राशिफल

Rashifal 9 May: आज से इन चार राशि के जातकों पर मेहरबान हुए बजरंगबली, शुरू होंगे सुनहरे दिन

हम आपको मंगलवार 9 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 9 May 2023

Hanuman

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। आधिकारिक बैठक के दौरान किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जो आपको भविष्य में कोई बड़ा लाभ दे सकता है। घर में बड़े भाई से अनबन हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य का बीमार स्वास्थ्य आपकी चिंता का एक प्रमुख कारण होगा। आज आप अपने जीवन में कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन महसूस करेंगे। यदि आपकी किसी मकान, दुकान, भूमि, वाहन आदि खरीदने की इच्छा है, तो आज वह पूरी होती दिख रही है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपका वैवाहिक जीवन एक दिलचस्प मोड़ लेगा। बहुत दिनों बाद किसी दोस्त से मिलने का ख्याल आपका दिल धड़क सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आप अपनी ताकत और कमजोरियों को जान पाएंगे। छोटी-छोटी समस्याएं पीछा कर सकती हैं। इसलिए इन समस्याओं से निपटने के लिए सजग रहना होगा। अपनी वाणी पर तथा क्रोध पर संयम रखना होगा। संतान द्वारा किसी ऐसे कार्य को अंजाम दिया जाएगा,जिससे आपके कुल का नाम रोशन होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। भाई बहनों में छोटी मोटी बात पर मनमुटाव हो सकता है। मित्रों के संग समय बिताएंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर सबकुछ आपकी पहुंच में हो सकता है और आप अपने लिए उचित माहौल बनाने में कामयाब रहेंगे। किसी के साथ वाद-विवाद या उग्र चर्चा में न उतरें। आज किसी अनुभवी की मदद से आपको धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के विवाहित आज कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज काम के प्रति दौड़-भाग बनी रह सकती है। आज कारोबार में किसी जरूरी काम को पूरा करने में थोड़ी अड़चने आ सकती हैं। अपने काम को अपने निजी जीवन की समस्याओं से भागने का जरिया न बनाएं। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। मित्रों में मनमुटाव पैदा हो सकता है। छात्रों को सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। नए विचार के कारण परेशान रहेंगे। काम पूरा होने के मामले में आपकी कोशिशों में कुछ कमी रह सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज पुराने रिश्तों में आयी खटास दूर हो जायेगी। कार्यक्षेत्र में भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा। सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे व धन लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यापारिक मामलों में चल रहे गतिरोध दूर होंगे उम्मीद से अधिक फायदा मिलेगा। अगर आप किसी अच्छे मित्र या परिवार के किसी बुजुर्ग के साथ समय बिताते हैं, तो आपको थोड़ा अच्छा महसूस होगा। निर्धारित कार्यों की ओर ध्यान देने की जरूरत है। आज के दिन गाय को गुड़ खिलाएं, आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपके प्रिय आपके लिए कोई बढ़िया सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। आयात-निर्यात से संबंधित विषयों में सफलता प्राप्त होगी। अतीत में लिए हुए किसी महत्वपूर्ण फैसले का अच्छा परिणाम आपको मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में आज का दिन बीतेगा। इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें आज रोजगार का सुनहरा अवसर मिल सकता है। दूसरों की नकारात्मक बातें आपके दिल को दुःखी कर सकती हैं।

Hanuman

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपका बहुत अधिक समय बर्बाद हो सकता है। शरीर में स्फूर्ति तथा मन में प्रफुल्लितता का अभाव रहेगा। अगर आप विद्यार्थी और उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। परिवारजनों के साथ तनाव के प्रसंग बनने से घर का वातावरण कलुषित रहेगा। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा करेगी, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप अपने पार्टनर के साथ काफी वक्त बिता सकते हैं। युवाओं को करियर से जुड़ी नई जानकारी मिलेगी। परिवार के लोगों के लिए आप अपने बिज़ी शेड्यूल में से भी समय निकालेंगे, उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज साथी से सहयोग तथा लाभ की संभावना बन रही है, फिर भी कुछ मामलों में विवाद उत्पन्न हो सकता है। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। गिरने अथवा चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। पैतृक संपत्ति या वसीयत से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके व्यवसायिक क्षेत्र में अच्छा लाभ होता नजर आएगा। आपका कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज इधर-उधर होने से आपके कार्यों में अड़चन आ सकती है। निजी जीवन की बात करें तो आप अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए आप बाहर की चिंता घर पर न लाएं। रिश्तों में आपके जीवन में कई खुशियाँ हैं, उन्हें संजोयें। पारिवारिक मामलों में बहुत संभल कर चलने की जरूरत है। रिश्तों में मधुरता आएगी। पेट सम्बंधी बीमारियाँ परेशान करेंगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज लोगों के साथ ठीक तरह से पेश आएं, खासतौर पर उनके साथ जो आपसे प्यार करते हैं। जीवनसाथी के सहयोग से प्रॉपर्टी में हाथ डाल सकते हैं। अपने समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ होगा। आज व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे। संतानों के स्वास्थ्य और पढ़ाई के बारे में चिंता से मन व्यग्र रहेगा। अपने मन की ध्वनि अवश्य सुनें। नौकरी पेशा लोगों की मेहनत जल्दी ही उन्हें अपने लक्ष्य के निकट ले जाएगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

दिन की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। इसलिए अपने महत्वपूर्ण कामों पर खास ध्यान दें। आर्थिक मसलों में कोई विशेषज्ञ मदद करेगा। आपके वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे होने के आसार हैं। पैसों के मामले में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। किसी निर्णय को लेकर परेशान न हों, उसके बारे में पूरी जानकारी मिलने तक का प्रतीक्षा करें। आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

मीन राशि वालों को साझेदारी और रोजमर्रा के कामों में तत्काल फैसला लेने से बचना चाहिए। अपने हुनर और समझदारी से कार्यों को बखूबी पूरा करेंगे। व्यापार में आज अचानक शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने का सही समय है। आज आप दूसरों की बातों से बहुत आसानी से प्रभावित हो जाएंगे और इससे आपको बाद में परेशानी हो सकती है। आप अपनी काबिलियत के दम पर कोई खास लक्ष्य हासिल करने में सफल रहेंगे।

आपने Rashifal 9 May 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 9 May 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 9 May 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>