राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: महादेव की कृपा से इस सप्ताह बदलेगी 7 राशियों की तकदीर, समय का सदुपयोग करें

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओं का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा कि आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 8 मई से 14 मई 2023 तक

mesh

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

सप्ताह उन्नतिदायक कहा जा सकता है। घर की व्यवस्था और अनुशासन उचित रहेंगे। जिसकी वजह से आप अपने कार्यों के प्रति एकाग्रता से ध्यान दे पाएंगे। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। जातक यदि कला संगीत आदि क्षेत्रों से जुड़ा होगा तो विशेष उन्नति एवं विशेष नाम करने में जातक सफल हो सकता है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। किसी ऐतिहासिक इमारत के आस-पास सैर-सपाटे की योजना बना सकते हैं।

प्यार के विषय में : आपके पार्टनर के साथ आपकी अनबन हो सकती है।

करियर के विषय में : नौकरी अथवा व्यवसाय में प्रतिद्वंदी चुनौती खड़ी करेंगे।

हेल्थ के विषय में : तनाव की वजह से सिरदर्द सता सकता है। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।

Taurus

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

व्यवसायिक गतिविधियों में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। नौकरी में ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। किसी से बुरा भी न बोले और बहस से दूर रहें। पुराने दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों की मदद से आपके काम बनते जाएंगे। धन की आवक होगी लेकिन खर्च भी उसी अनुपात में होगा। आजीविका के साधनों में बदलाव हो सकता है। अपने कार्यों को पूरा करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी, लापरवाही से काम अटक सकते हैं।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपके प्रेम संबंधों में निकटता आएगी।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में विलंब हो सकता है। अपनी मेहनत करते रहें।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सेहत के लिए अपनी मेहनत करते रहें, जल्द ही अच्छा फल मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह अपने आप को काम में व्यस्त रखेंगे। सरकारी कार्य में सफलता मिलेगी। सामाजिक प्रसंग में भाग लेंगे। इनकम में वृद्धि हो सकती है। आपका कोई भी कार्य करने से पहले उसकी पूरा योजना व प्रारूप बनाना आपके कार्यों में गलती होने से बचाएगा। नया मकान एवं वाहन खरीदने का भी योग बन सकता है। कार्यों के प्रति जोश व उत्साह रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे, संतान सुख में वृद्धि होगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

प्यार के विषय में : रिश्तों में गहराई के लिए पारदर्शिता की आवश्यकता है। अपनी भावनाओं को खुल कर व्यक्त करें।

करियर के विषय में : इस सप्ताह आप अपने करियर में खासी प्रगति कर सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : अच्छे स्वास्थ्य के लिए अपने प्रयास करते रहें। योग करने से लाभ मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह परिवार और व्यवसाय में उचित सामंजस्य बना रहेगा। संतान के सम्बन्ध में प्राप्त शुभ समाचार पारिवारिक सदस्यों को आनंदित कर सकता है। दुश्मन पीठ पीछे साजिशें रच सकते हैं। कोर्च-कचहरी में आपके विरुद्ध सरकारी जजमेंट आने की आशंका रहेगी। पैसों की दिक्कत हो सकती है। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताजा करने का समय है। कुछ समय अपने रुचि पूर्ण कार्यों के लिए भी जरूर निकालें।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

करियर के विषय में : इस सप्ताह व्यापार में नए सौदे होने की संभावना बनेगी।

हेल्थ के विषय में : सेहत अच्छी रहेगी लेकिन तली-भुनी चीजों को खाने से बचें।

Leo

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह आपको अपने उग्र स्वभाव और जिद पर अंकुश रखने की आवश्यकता है। भवन निर्माण के लिए किये जा रहे प्रयास सफल होंगे। संतान की शादी तय होने की सम्भावना है। घर में धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। छात्रों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रयास उन्हें सफलता दिलाएगा। आप परिश्रम करेंगे, लेकिन उसका उचित फल नहीं मिलने से निराशा का अनुभव करेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है, परंतु आत्मवश्विास में वृद्धि होगी।

प्यार के विषय में : आप जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में फोकस की कमी रहेगी। अपने सीनियर से सलाह करें।

हेल्थ के विषय में : अच्छी सेहत के लिए सही दिनचर्या और उचित खान पान का पालन करें।

Virgo

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस हफ्ते संतान के पीछे अधिक पैसे खर्च होगा। आर्थिक फ़ैसला जिसे लेने में आपको पहले परेशानी या कोई दिक्कत आ रही थी तो उसे आप आसानी से ले सकेंगे। इससे ये फायदा होगा कि अगर आप कहीं इन्वेस्ट करने का सोच रहे हैं तो आसानी से आप निवेश से जुड़ा, कोई भी फैसला ले पाएंगे। कलाकार तथा खिलाड़ी अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन कर सकेंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

प्यार के विषय में : वैवाहिक जीवन में तालमेल की स्थिति बनेगी। आप दोनों के बीच एक अच्छी समझदारी दिखेगी।

करियर के विषय में : आपका रुका हुआ धंधा फिर से तरक्की के मार्ग पर चलने लगेगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत का ध्यान रखें। खान-पान का ध्यान रखें। पेट की समस्या से परेशान हो सकते है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह मित्रों, सगे-संबंधियों और पड़ोसियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। भाग्य आपके साथ रहने के कारण आपको आर्थिक लाभ भी हो सकता है। नौकरी करने वाले अपने सहयोगियों से मेलजोल बनाये रखे। आर्थिक मामलो के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। परीक्षा- प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे लोगों को भी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। जो लोग आईटी, इंजीनयरिंग, आदि की पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें अच्छे परिणाम हासिल होंगे।

प्यार के विषय में : प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह खास रहेगा।

करियर के विषय में : नौकरी-धंधे के क्षेत्र में यह सप्ताह आपके लिए स्पर्धा युक्त रहेगा और उससे बाहर आने की कोशिश करते रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह बदन या सिर दर्द से परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह वाहन सुख में वृद्धि होगी। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। आयात-निर्यात के व्यवसाय से जुड़े लोगों को बढ़िया मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं, भाग्य आपके साथ है। आध्यात्म और धर्म में रुचि बढ़ेगी। परिस्थितिवश कार्यों में आ रही दिक्कतों से कुछ राहत मिलेगी। इस समय बाहरी गतिविधियों की बजाय निजी संपर्कों को मजबूत करने में ध्यान दें। उच्च शक्षिा एवं शोध आदि कार्यों के लिए विदेश प्रवास की संभावना बन रही है।

प्यार के विषय में : दांपत्य जीवन को लेकर स्थितियां प्रतिकूल रहने वाली हैं।

करियर के विषय में : नौकरी या बिजनेस में धन लाभ की संभावना बन रही है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आप तन-मन से स्वस्थ और प्रफुलित रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह व्यवसाय में महत्वपूर्ण निर्णय करने से पहले सभी पहलू पर विचार अवश्य करें । नौकरी करने वाले अपने सहयोगियों से मेल जोल बनाये रखे। बिना वजह किसी भी विवाद में पड़ने से बचें। किसी दूसरों की बातों में आसानी से ना आ जाए। अनजान लोगों से सतर्क रहें। कारोबारी गड़े मुर्दे न उखाड़ें, ऐसा करने से उन्हें कोई लाभ नहीं मिलने वाला है, उलटा हानि हो सकती है। घर परिवार में धार्मिक आयोजन कार्य होंगे।

प्यार के विषय में : आपको अपना खोया हुआ सच्चा प्यार मिल सकता है।

करियर के विषय में : इस सप्ताह परिश्रम की अधिकता रहेगी, जिससे कार्यों में सफलता मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : बीमार चल रहे लोगों की सेहत में सुधार होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

मकर राशि वाले सामाजिक छवि को बनाए रखने के लिए लोगों से मेलजोल बनाए रखें। कई दिक्कतें अनुभव के आधार पर सुलझ जाती हैं। युवाओं को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। उन्हें इन अवसरों में से अपने लिए श्रेष्ठ का चयन कर आगे बढ़ना है। नौकरीपेशा जातक यदि अपने आकर्षण और होशियारी का इस्तेमाल करें, तो लोगों से मनचाहा परिणाम प्राप्त सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है, अपनी भावनाओं को वश में रखें।

प्यार के विषय में : आप दोनों के बीच में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण समस्या उत्पन्न हो सकती है।

करियर के विषय में : अपने प्रयास से सफलता प्राप्त करेंगे। लापरवाही से आपको नुकसान हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य में कोई कमी नजर नही आ रही है। हरेक मोर्चे पर आप एकदम फिट नजर आयेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह नौकरी पेशा लोगों को कार्यभार हल्का होने से कुछ राहत मिलेगी। स्टील के व्यापारियों के मुनाफा कमाने की स्थिति बन रही है अन्य कारोबार सामान्य रहने वाले हैं। छात्रों के लिए यह समय थोडा संघर्षपूर्ण हो सकता है। युवा कोई भी कार्य समय पर और जिम्मेदारी के साथ पूरा करें। दूसरों से मदद की अपेक्षा ना करके अपनी कार्यप्रणाली पर ही विश्वास रखें, आप खुद अपने कार्य बेहतरीन तरीके से करने में सफल रहेंगे।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपको अपने प्रिय के साथ ज्यादा समय बिताने की जरूरत है।

करियर के विषय में : कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं।

हेल्थ के विषय में : कुछ लोगों को पीठ दर्द की शिकायत रह सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की ज़रूरत है। व्यवसायिक कार्याे में अनुभवी लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन बना रहेगा। जो भी उपलब्धि मिले उस पर ज्यादा सोच-विचार ना करके तुरंत हासिल कर ले, हालांकि मेहनत और दौड़-धूप की अधिकता रहेगी। नौकरी करने वालो के लिए तरक्की का समय है। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में इस सप्ताह मधुरता बनी रहेगी।

करियर के विषय में : सरकारी नौकरी में अधिकारियों की तरफ से दबाव रहेगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रहेगी, अस्पताल भी जाना पड़ सकता है।

आपने साप्ताहिक राशिफल 8 मई से 14 मई का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 8 मई से 14 मई का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 8 मई से 14 मई’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button