समाचार

फेरों से पहले दूल्हे ने सास को कमरे में बुलाया, रखी ऐसी डिमांड दंग रह गई दुल्हन की मां, फिर..

शादी का सीजन एक बार फिर से स्टार्ट हो गया है। इसी के साथ शादी से जुड़े अनोखे मामले भी सामने आने लगे हैं। एक ताजा मामला उत्तर प्रदेश के संभल जिले से आया है। यहां शादी से पहले दूल्हे ने अपनी सास को घर बुला लिया। फिर सास के सामने ऐसी डिमांड रख दी की बेचारी हिल गई। लेकिन फिर भी उसने दूल्हे की मांग पूरी करने का वादा किया। हालांकि इसके बाद दूल्हे ने उसे ऐसा धोखा दिया कि वह जिंदगीभर इस गम को भुला नहीं पाएगी।

शादी से पहले दूल्हे ने सास से की खास मांग

रंजना (बदला हुआ नाम) ने अपनी बेटी की शादी करीब एक साल पहले बुलंदशहर जिले के शिकारपुर गांव में रहने वाले एक युवक से तय की थी। इस माह की चार मई को शादी का दिन फिक्स हुआ था। दूल्हे को बारात लेकर आना था। दुल्हन के घर शादी की सभी तैयारियां हो चुकी थी। दुल्हन भी इस शादी को लेकर सुनहरे भविष्य के सपने सजाने लगी थी। लेकिन तभी शादी से पहले दूल्हे का कॉल आया। उसने अपनी सास को अपने घर बुलाया।

दुल्हन की मां बिना किसी देरी के दूल्हे के शिकारपुर गांव स्थित घर पहुंच गई। यहां दूल्हा अपनी सास को कमरे में ले गया। यहां उसने सास के सामने ऐसी मांग रख दी कि वह भी दंग रह गई। दरअसल दूल्हे और उसके घरवालों ने लड़की पक्ष से दहेज मांग लिया। उन्होंने शादी से कुछ समय पहले अंतिम समय पर डेढ़ लाख रुपए की मांग रख दी। ये सुनकर दुल्हन की मां घबरा गई। लेकिन फिर भी उसने वादा किया कि वह किसी तरह पैसों का इंतजाम कर लेगी।

नहीं आई चौखट पर बारात, थाने पहुंची दुल्हन

फिर शादी वाला दिन आया। दुल्हन सजधज कर दूल्हे राजा का इंतजार करने लगी। लड़की पक्ष भी बारात के स्वागत की तैयारियों में जुट गया। लेकिन बारात चौखट तक आई ही नहीं। फिर दुल्हन की मां ने दूल्हे को कॉल किया। बोला समाज में हमारी इज्जत का सवाल है आप बारात ले आओ। लेकिन दूल्हा नहीं माना। वह बारात नहीं लाया। और इस तरह दुल्हन की मांग सूनी ही रह गई। इस बात से नाराज होकर दुल्हन की मां बेटी को सजी धजी हालत में ही थाने ले गई।

दुल्हन की मां ने दूल्हा और उसके परिजनों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। उसने मांग की कि दूल्हे के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाए। उनकी वजह से बेटी की शादी नहीं हो पाई। खर्चा भी बहुत हुआ। और समाज में इज्जत भी गई। दुल्हन की मां ने अपनी शिकायत में दहेज की मांग वाली बात भी बताई। फिलहाल थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह पंवार के अनुसार दुल्हन की मां के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ये काफी दुखद है कि देश में आज भी दहेज की वजह से शादियां टूट रही है। जबकि दहेज लेना कानूनन जुर्म है। लेकिन फिर भी लोग इसे खुलकर मांगते हैं। लड़की वाले भी दबाव में आकर दे देते हैं। लेकिन आप ऐसा न करें। रिश्ता तय करने से पहले ही साफ कर दें कि आप कोई दहेज नहीं देंगे।

Back to top button