राशिफल

चंद्र ग्रहण 2023: इन 6 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, करियर-शादी-पैसों को लेकर होंगे तगड़े लाभ

आज 5 मई को चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) लग रहा है। वैसे तो ये चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। लेकिन इसका असर सभी 12 राशियों पर होगा। इस चंद्र ग्रहण के चलते हर किसी के जीवन पर गहरा प्रभाव होगा। किसी के साथ अच्छी चीजें होंगी तो किसी के साथ बुरी। आज हम आपको उन 6 लकी राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके ऊपर चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा।

मेष राशि

चंद्र ग्रहण के चलते मेष राशि के जातकों के जीवन में खुशियों की बहार आएगी। जॉब में तरक्की होगी। बीजनेस में लाभ होगा। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। किस्मत आपका साथ देगी। पैसों के मामले में भाग्य आपका बहुत साथ देगा। आपको घर बैठे पैसों की आवक होगी। यदि कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो ये समय उत्तम है। सेहत अच्छी रहेगी।

वृषभ राशि

चंद्र ग्रहण का वृषभ राशि के जातकों को भरपूर लाभ होगा। आपकी सूनी जिंदगी में किसी खास शख्स की एंट्री होगी। जीवन में प्यार का रस घुलेगा। आप अकेला महसूस नहीं करेंगे। आर्थिक स्थिति भी सुधरती नजर आएगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। गृह कलेश खत्म होंगे। दोस्त रिश्तेदारों से धन की प्राप्ति हो सकती है। धर्म और दान करने से लाभ होगा।

मिथुन राशि

चंद्र ग्रहण के चलते मिथुन राशि के जातकों की लाइफ बदल जाएगी। इनकी लाइफ में पॉजिटिव बदलाव आएंगे। आपके घर कोई नया मेहमान आ सकता है। इनके आने से आपको आर्थिक लाभ होगा। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा हो सकती है। भगवान में आस्था बढ़ सकती है। ऊपर वाले के आशीर्वाद से आप लाइफ में बहुत तरक्की करेंगे। शत्रु आपके सामने घुटने टेक देंगे।

तुला राशि

चंद्र ग्रहण का तुला राशि को बड़ा लाभ होगा। जो लोग कुंवारे हैं उन्हें नया जीवनसाथी मिल जाएगा। घर में मांगलिक कार्य होंगे। सेहत अच्छी रहेगी। पुराने सभी रोगों से छुटकारा मिलेगा। आप पहले से ज्यादा खुश रहेंगे। घर में खुशी का माहौल होगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामले आपके पक्ष में होंगे। पति और पत्नी के रिश्ते मधुर होंगे। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले निपट जाएंगे। आपके सभी सपने पूरे होंगे।

धनु राशि

चंद्र ग्रहण का धनु राशि वालों को बड़ा लाभ होगा। आपके अटके हुए सभी कम समय पर होंगे। आपके हुनर की कदर होगी। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। पैसा निवेश करने से लाभ होगा। बीजनेस में मुनाफा बढ़ेगा। नया बीजनेस शुरू करने के लिए समय अच्छा है। नया मकान खरीद सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले आपके पक्ष में होंगे। घर में खुशी का माहौल होगा।

कुंभ राशि

चंद्र ग्रहण का कुंभ राशि के लोगों को बड़ा तगड़ा लाभ होगा। विवाह के योग बन सकते हैं। जॉब में इनकम बढ़ सकती है। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। दोस्तों के बीच आपकी वाह वाही होगी। भगवान का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा। घर में मां लक्ष्मी आएगी। पैसों की कोई कमी नहीं होगी। मेहनत का उचित फिल मिलेगा। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा आपको धन लाभ देगी।

Back to top button