राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: बजरंगबली के आशीर्वाद से इस सप्ताह 6 राशियों के पूरे होंगे अरमान, पढ़ें राशिफल

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओं का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा कि आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 1 मई से 7 मई 2023 तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मेष राशि वालों को रचनात्मक कार्यों से प्रसिद्धि मिल सकती है। आर्थिक मोर्चे पर सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा, अनावश्यक खर्च आपकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। यदि आप खरीदारी के लिए जाते हैं तो सोच समझकर ही पैसे खर्च करें, नहीं तो आने वाले दिनों में आप पर आर्थिक संकट आ सकता है। नये कारोबारी अनुबन्ध हो सकते हैं। विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च करेंगे।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंध को लेकर मानसिक अशांति महसूस कर सकते हैं।

करियर के विषय में : समय व्यवसाय में लाभ वृद्धि के संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में परेशानियां आ सकती हैं।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह पेट संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे। आपको अच्छी खबर मिलेगी। किसी ज्ञानी और अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। किसी भी काम के बारे में गहराई से विचार करेंगे, तो नतीजे आपके फेवर में आ सकते हैं। घर और ऑफिस दोनों जगह का माहौल आपके लिए खुशनुमा रहेगा।

प्यार के विषय में : अपने प्रेमी से कुछ न छिपाएं, वरना अकारण गलतफहमियां बढ़ेंगी।

करियर के विषय में : साझेदारी के व्यापार में आपको धोखे का शिकार बनना पड़ सकता है।

हेल्थ के विषय में : अच्छे स्वास्थ्य के लिए अपने प्रयास करते रहें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त मिलेगी, आपका धन सही कार्यों में खर्च होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। आपकी व्यक्तिगत समस्याएं हल होंगी। रुपए-पैसे के लिए यह सप्ताह काफी अहम रहेगा, धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे। आप अपने पिताजी से अपने मन की कुछ इच्छा को जाहिर करेंगे,जिनको वह पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।

प्यार के विषय में : कोई ऐसा कार्य न करें जिससे आपके प्रेमीजन या पति पत्नी को समस्या उत्पन्न हो।

करियर के विषय में : धंधा अच्छा चलेगा और आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी।

हेल्थ के विषय में : आपको तले हुए एवं मसालेदार भोजन से दूर रहने की आवश्यकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

यह सप्ताह आपके उत्तरदायित्वों में वृद्धि लेकर आएगा। छोटे-मोटे प्रलोभन से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। आप संतान की समस्याओं को हल करने में व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी को कोई खास उपलब्धि मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी सफलता को लेकर गर्व महसूस करेंगे। जिम्मेदारियां अधिक होने के कारण आप कुछ परेशान महसूस करेंगे।

प्यार के विषय में : प्रेमीजन को एक दूसरे से अलग होने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

करियर के विषय में : व्यावसायिक गतिविधियों में छोटी-छोटी बाधाएं आ सकती हैं।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह के आखिर में हल्का सिरदर्द आपको परेशान कर सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आप घर गृहस्थी के उपयोग की कोई वस्तु किसी वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलने से काम में अधिक व्यस्त रहेंगे। संतान को कहीं से नौकरी का ऑफर आ सकता है। संतान के भविष्य के लिए कुछ धन निवेश करने की योजना बनाएंगे। धन लाभ के नए रास्ते नजर आएंगे। यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था,तो उसमें भी आपको जीत मिल सकती है।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी से चल रही अनबन को आप समाप्त करेंगे।

करियर के विषय में : अगर आप शिक्षक हैं तो प्रमोशन की संभावनाएं प्रबल बन रही हैं।

हेल्थ के विषय में : मधुमेह के रोगियों को समय पर खानपान और दवाओं का ध्यान रखना चाहिए।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह वाहन व भूमि खरीदने की इच्छा के योग बनते दिख रहे हैं। घर यदि नवीनीकरण या सुधार संबंधी कोई योजना बन रही है तो वास्तु सम्मत नियमों का पालन करना उचित रहेगा। खाली बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने रुके हुए कामों की ओर ध्यान लगाएं। आशावादी दृष्टिकोण बनाए रखें। किसी भी काम को टालने की प्रवृत्ति से बचें।

प्यार के विषय में : जो लोग अभी तक सिंगल हैं उन्हें अपने प्रेम जीवन में मायूसी हाथ लग सकती है।

करियर के विषय में : विद्यार्थी सिर्फ अपनी मेहनत पर ध्यान दें। आपको समय आने पर मेहनत का फल मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : यदि किसी रोग से जूझ रहे हैं तो उससे निजात पाने के लिए मेहनत करते रहें, सफल होंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह आप अपनी मेहनत के दम पर सफलता का पताका फहराएंगे। आय और व्यय में समानता बनी रहेगी। विद्यार्थियों का अपने पढ़ाई के प्रति पूर्ण समर्पण रहेगा। ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रखना होगा, ऐसे में वाणी में संयम बनाए रखने की जरूरत होगी। अपने मन को सदैव शांत रखें। आपको अकारण भागदौड़ करनी पड़ेगी।

प्यार के विषय में : प्रेमीजन को उपहार भेंट करना चाहिए और मधुर संबंध के लिए प्रयास करना चाहिए।

करियर के विषय में : धन से सम्बंधित सभी समस्या इस सप्ताह दूर हो जाएँगी। कारोबार अच्छा चलेगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास और अमल न करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। आप एकाग्र मन से अपना कार्य संपन्न करेंगे। वैवाहिक जीवन में आपको सुखद परिणाम प्राप्त हो सकता है। युवाओं को अपने मित्रों पर भरोसा रखना होगा, छोटी सी बात पर गुस्सा होकर संबंध तोड़ने की भूल नहीं करनी चाहिए। हाल फिलहाल में कोई नौकरी ज्वाइन की है तो लापरवाही भूलकर भी न बरतें। आपका अपना कुछ धन उधार मांग सकता है।

प्यार के विषय में : अविवाहितों के लिए समय अच्छा रहेगा। कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है।

करियर के विषय में : यदि आपने हाल ही में कोई इंटरव्यू दिया है, तो आप सिलेक्ट हो सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी भी रोग के लक्षण को अनदेखा न करें और डॉक्टर की सलाह लें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

व्यापारियों को मैनेजमेंट में बहुत ज्यादा सुधार लाने की जरूरत है, अन्यथा नुकसान उठा सकते हैं। परिवार में अपने ही दूसरों की नजरों आपके भरोसे को कमजोर बना सकते हैं। आपको गुस्से पर काबू रखना है, तो वहीं दूसरी ओर पूजा पाठ और जरूरतमंदों की मदद करना आपके भाग्य में वृद्धि करेगा। व्यवसायी वर्ग के लोगों को विदेश से लाभ मिल सकता है।

प्यार के विषय में : दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है, आपसी समझ बढ़ेगी।

करियर के विषय में : युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में मनचाही सफलता मिलने की संभावना बन रही है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य को लेकर भोजन की शुद्धता का ख्याल रखना होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह लंबे समय से अटका हुआ कार्य संपन्न होगा। कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। परिवार के साथ मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है, जिससे मन परेशान रहेगा। अपने बच्चों की सेहत पर खास ध्यान दें। व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए परिश्रम बढ़ाने का सप्ताह है।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपके प्रेम संबंधों में मनमुटाव हो सकता है।

करियर के विषय में : व्यापारियों के लिए तरक्की का रास्ता खुल सकता है। अपने सारे फैसले बहुत ही समझदारी से लें।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में सप्ताह अच्छा है। पुराने रोगों से छुटकारा मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे भविष्य में लाभ मिलेगा। समय का महत्व समझें और हर मिनट का सदुपयोग करें। विद्यार्थियों को अतिरिक्त मेहनत करना होगी। लेकिन मेहनत के अनुरूप पुरस्कार शायद नहीं मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आपको संतान का सहयोग मिलेगा।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है।

करियर के विषय में : नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

हेल्थ के विषय में : अगर आपको उक्त रक्तचाप की समस्या है तो आप अधिक क्रोध करने से बचें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा साथ ही व्यापार में भी आपको धन लाभ होगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। आपकी रचनात्मकता से लोग प्रभावित होंगे। आपके रिश्तेदार आपका पूरा साथ देंगे। एकल परिवार में रहने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। सभी कार्य समय पर पूरे करेंगे।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आप अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं। संबंध मजबूत होंगे।

करियर के विषय में : अध्ययन और लेखन की दृष्टि से बहुत अच्छा सप्ताह है। शिक्षा से जुड़े मुद्दे आपको व्यस्त रखेंगे।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। हल्का बुखार हो सकता है।

आपने साप्ताहिक राशिफल 1 मई से 7 मई का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 1 मई से 7 मई का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 1 मई से 7 मई’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button