राशिफल

Rashifal 30 April: आज सूर्यदेव संवारेंगे इन 8 राशियों की किस्‍मत, स्टूडेंट्स को मिल सकती है सफलता

हम आपको रविवार 30 अप्रैल का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 30 April 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय में सभी काम निर्विघ्न तरीके से पूर्ण होंगे। अपने विचारों से लोगों को आप प्रभावित कर सकते हैं। आपके आत्मबल और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। पैसों को लेकर किसी तरह की परेशानी होने की संभावना है। आपको थोड़ा-सा संभलकर रहना चाहिए। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक निभाएंगे। महत्वपूर्ण और बड़े लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए। कोई पुरानी योजना अचानक याद आ सकती है और आप उस पर काम करने की कोशिश भी करेंगे। आज मन में उमड़ते प्रेम के बावजूद जीवनसाथी के साथ आपके संबंध थोड़े तनावपूर्ण रहेंगे। ऑनलाइन व्यापार करते हैं उनको व्यापार बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए। कामकाज में मेहनत का फल आज अवश्य मिलेगा। बच्चों के साथ आप ख़ुशी के पल बिताएंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप समय पर कर्ज चुका पाएंगे। बच्चों के साथ वक्त गुजारना बेहतर रहेगा। भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आपको व्यवसाय में आपका रुका हुआ धन प्राप्त होगा। कोई अच्छी पुस्तक भी पढ़ सकते हैं जिससे आपके ज्ञान में वृद्धि हो। दूसरों के विवादित मामलों में पड़ना मंहगा पड़ सकता है। आपको अपने रोजमर्रा के कामों में बिल्कुल भी कोताही नहीं बरतनी है, नहीं तो बाद में वही कार्य आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपका तनाव दूर होगा। कोई आपके द्वारा उधार लिए गए धन को वापस कर सकता है। अभिभावकों को अपनी संतान की गलत बातों का समर्थन करने से बचना चाहिए ध्यान रखें आज आप का समर्थन कल उनके लिए गलत रास्ते की नीव खड़ी करेगा। आज आपमें रचनात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। इसे उचित दिशा में अवश्य लगाएं। नौकरी में आज अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर कब्ज और गैस संबंधी दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें बेवजह बहस में न पड़े। व्यापारी जन पूँजी निवेश करते समय सावधानी बरतें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। काम को रचनात्मकता के साथ करें। संतान को फीवर होने की आशंका है। नौकरी से जुड़ी खबर मिल सकती है। पारिवारिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। धन संबंधी मामले उलझ सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपके मन से ग्लानि दूर होकर आनंद या प्रसन्नता छाई रहेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आज शुरू किए गए कारोबार में उत्तम लाभ होगा। परिवार के सहयोग से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। नौकरी ढूंढ रहे हैं तो सफलता मिलने के आसार हैं। लोन से जुड़े कामकाज पूरे होने की संभावना है। स्वास्थ्य आज बेहतरीन रहेगा। शैक्षणिक कार्य से जुड़े लोगों को आज कोई गुड न्यूज मिल सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपका मन शांति का अनुभव करेगा। आज आपके कामकाज में सुधार होगा। आप परिवर्तन देख सकते हैं, धन से संबंधित परिणाम आपको मिल सकते हैं। पारिवारिक संबंध आपकी आंतरिक शक्ति होंगे, जो किसी भी कठिन समय में आपकी बुद्धिमानी और देखभाल दोनों का समर्थन करते नज़र आयेंगे। प्रिय लोगों से मुलाकात रोमांचक रहेगी। कपल्स के बीच का रिश्ता और मजबूत होगा। स्वास्थ्य सामान्य रूप से मध्यम रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप में से कुछ के जीवन में प्रेम दस्तक दे सकता है। आज कामकाज में परिजनों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। भरपूर जोश के साथ आप अपने कार्य को संपन्न करेंगे। वैवाहिक जीवन में रिश्ता मजबूत होगा। नकारात्मक विचारों के साथ किसी भी काम की शुरुआत का परिणाम अच्छा नहीं होगा। तनाव लेने की बजाय समस्या का हल निकालने का प्रयास करें। आप अपने छोटे-भाई बहनों की मदद कर सकते हैं। व्यापार- धंधे में लाभ होने की संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपका हौसला बुलंद रहेगा। भ्रांति एवं अकस्मातों से बचिएगा। कुछ समय से मन में चल रहा कोई द्वंद्व समाप्त होगा। अधिकतर काम समय पर पूरा हो जाने से मन में संतोष भी बना रहेगा। क्रोध पर संयम रखें। आज का दिन सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए लाभदायक साबित होगा। अपने नजदीकी लोगों के साथ भेंट-मुलाकात खुशी प्रदान करेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। सरकारी कार्यों में किसी भी प्रकार की दखलअंदाजी ना करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

संतान पक्ष को लेकर कुछ चिन्ताएं रह सकती हैं। व्यापार में बहुत ज्यादा फायदा मिलने वाला है। आज के दिन कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन संयम रखकर और बातचीत से निपटारा करने की कोशिश करें। अपने आप पर भरोसा रखते हुए घर परिवार के सभी सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखने की कोशिश करें। अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपका अधिकतर समय बच्चों के साथ व्यतीत होगा। अपने जीवन में अच्छा खासा सुधार कर सकते हैं। कुछ नया काम करेंगे। काम की पहले से योजना बनाना ज्यादा कारगर साबित होगा। आज करियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर का वातावरण खुशनुमा हो जायेगा। सेहत आज फिट रहेगी। आप का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा पर जीवनसाथी के आरोग्य को लेकर मन चिंता रहेगी। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। करियर में यदि कोई परेशानी बनी हुई है तो वह हल हो जाएगी। लोहे के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। वहीं प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों को संभलकर रहना होगा। आप सकारात्मक रहेंगे और आपके मन में कई उम्मीदे भी बनी रहेंगी। अपने मन में कोई नकारात्मक भाव न आने दें। संभव हो, तो वर्तमान में नए अनुबंध या समझौते न करें।

आपने Rashifal 30 April 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 30 April 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 30 April 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>