राशिफल

Rashifal 28 April: आज छह राशि वालों का नौकरी में हो सकता है प्रमोशन, बाकि राशियां भी जाने अपना हाल

हम आपको शुक्रवार 28 अप्रैल का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 28 April 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको अपने अनावश्यक खर्चों को नियंत्रण में रखने की आवश्यकता है। मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी परेशानी से दो-चार होना पड़ सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही शांत दिमाग से काम लेने की सलाह दी जाती है। आज पैसे कमाने के लिए नए मौके मिलेंगे। रचनात्मक काम में लगे लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। आपके पारिवारिक जीवन में शांति और प्रसन्नता रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज अनियमित दिनचर्या के कारण आलस्य और थकान हो सकती है। ओवर कॉन्फिडेंस जैसी स्थिति बन सकती है, इससे बचकर रहें। आपके जीवनसाथी के कामकाज को लेकर व्यस्तता आपकी उदासी का कारण बन सकती है। आप अपने काम से काम रखें और अपने विवेक से तय करें कि आपको क्या करना चाहिए। अपने काम को न टालें। नजदीकी संबंधों में अचानक उलटफेर होने के योग हैं। इससे आपथोड़े परेशान जरूर हो सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

समस्याओं और उलझनों को सुलझाने में अपना दिन बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से मुश्किल काम करने में सफलता मिलेगी। अचानक से खर्चा बढ़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य की शादी पक्की होने से खुशी का माहौल रहेगा। आज आपकी कार्यनिष्ठा ही आपकी विजय का कारण बनेगी। फिजीकल एक्टिवीटी को बनाए रखें। आर्थिक क्षेत्र में कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे। घरेलू काम को निपटाने में सफल रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी। प्रॉपर्टी अथवा अन्य अटके हुए मामले आज हल हो सकते हैं, इसलिए प्रयासरत रहें। अविवाहितों के लिए आज कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। आपका पूरा ध्यान अपने व्यक्तिगत कार्यों को निपटाने में लगा रहेगा और काफी हद तक आप सफल भी रहेंगे। घर में धार्मिक कार्य के आयोजन से सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन शुभ है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपकी हर मनोकामना पूर्ण होने वाली है। आपको अपने प्रिय की याद सताएगी। आज आपके ऊपर आलस्य हावी रहेगा। शत्रु आपका नुकसान पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगे। ऐसे में आपको उनकी चाल से थोड़ा सतर्क रहना होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, किंतु सेहत में धन खर्च होने की संभावना है। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आपके घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। क्रोध पर संयम बरतिएगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज परिवार को समय दें। सभी के साथ बैठ कर प्रफुल्लता का वातावरण बनेगा। व्यापार के संदर्भ में रुके हुए कार्य पूर्ण होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को जल्द ही सफलता मिलेगी। आप में से कुछ लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। कुछ पुराने रिश्ते यदि दूर जा रहे हैं तो निराश न हों, इसमें भी आपकी ही भलाई है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

घर का वातावरण काफी मधुर व अनुशासित रहेगा। ऑनलाइन गेम्स में बच्चे काफी रुचि लेंगे। आज आप को दूसरों को ठेस पहुंचाने जैसी बातों से दूर रहना चाहिए, अन्यथा रिश्ते में खटास आ सकती हैं। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। अधिकारी वर्ग काम को लेकर आपके ऊपर दबाव बना सकते हैं। आपको अपने गुप्त शत्रुओं द्वारा बनाई गई कुछ छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज घर में प्यार और समझदारी देखने को मिलेगी। अधिकारियों के साथ व्यवहार करते समय सावधान रहें और उनका विरोध करने से बचें। आप किसी प्रोजेक्ट रिसर्च पर काम कर सकते हैं। दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। व्यापार से संबंधित लोगों को ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए। कुटुंबीजनों और सहकर्मचारियों के साथ मनमुटाव होगा, जिसके कारण आप मानसिक बेचैनी अनुभव कर सकते है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप प्रत्येक कार्य को आत्मविश्वासपूर्वक ठीक से संपन्न कर सकेंगे। आपके मन में कुछ समस्याएं रहेंगी,जिनके कारण आप किसी गलत निर्णय पर पहुंच पाएंगे,लेकिन ऐसे में आपको अपने जरूरी कार्य की ओर ध्यान लगाना होगा। मित्रों और स्नेहीजों के साथ की मुलाकात से खुशी का वातावरण रहेगा। मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु खर्चों की अधिकता से चिन्तित रहेंगे। व्यवसाय के लिए आपको पास व दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको मेहनत का रिटर्न मिलेगा। आर्थिक तंगी के कारण परेशान न हों। कामकाज में मन लगेगा और कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पूरा फोकस बनाकर मनचाहा काम कीजिए। ऑफिस में मनचाहा काम मिलेगा आपको सफलता प्राप्त होने की संभावना अधिक है। सगे संबंधियों से सहयोग कम प्राप्त हो सकता है। बिजनेस के लिहाज से दिन अच्छा है। बिगड़े संबंधों को अपने सौम्य व्यवहार के माध्यम से सुधारने में सफल रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो उसे किसी से शेयर करें। घर में रिश्तेदारों का आवागमन हो सकता है दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है, पार्टनर से उपहार प्राप्त होगा। जीवन में जो अव्यवस्थित चल रहा है उसे व्यवस्थित करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। अनजाने व्यक्ति पर विश्वास न करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप नए कार्यों का आयोजन कर पाएँगे। अचानक हुए धन लाभ से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में तरक्की हो सकती है। कंपटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अपने बच्चों के साथ अधिक समय बिताने से आपको आराम करने में मदद मिलेगी। बिगड़े हुए रिश्तों और बिगड़ी बातों को सुधारने का मौका मिलेगा। शाम को मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं।

आपने Rashifal 28 April 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 28 April 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 28 April 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>