राशिफल

Rashifal 25 April: बजरंगबली की कृपा से 5 राशियों के सफल होंगे सभी काम, मनचाही चीजें हासिल होंगी

हम आपको मंगलवार 25 अप्रैल का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 25 April 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपका दिन सकारात्मक रहने की उम्मीद है। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आज आप पर उच्च पदाधिकारी और बुजुर्ग वर्ग की भी कृपादृष्टि रहेगी। आपके सभी काम सरलता से सम्पन्न होते हुए प्रतीत होंगे। आप पूरा दिन सुख और आनंद के साथ बिता सकेंगे। लेकिन आपकी लापरवाही आपके लिए काफी विनाशकारी भी साबित हो सकती है। आज आप हर किसी की बात को गंभीरतापूर्वक सुनेंगे। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज कुछ नए दोस्त बनने की संभावना है। बिजनेस में कुछ बदलाव करने का मन बना सकते हैं। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। आपका सख्त रवैया आपको उनसे दूर कर सकता है। दांपत्य जीवन अच्छी रहने की संभावना बन रही है। इसलिए आप सबसे ज्यादा अपने आप पर भरोसा करें। सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों को उच्च अधिकारियों का सहयोग और कृपा दोनों प्राप्त होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज काम में विरोधी रुकावट डाल सकते है। शोक समाचार मिल सकता है। आज ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय नहीं है। प्रवास में आकस्मिक कठिनाइयां आएंगी। आप मानसिक रूप से राहत महूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। किसी चिंता का निवारण होगा। पुराने साथियों से मुलाकात होगी। कंपटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को आज कोई गुड न्यूज मिल सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको प्रतिष्ठा में वृद्धि के लिए कई अवसर प्राप्त होंगे। नए कार्य के आयोजन के लिए कार्य का प्रारंभ शुभ सिद्ध होगा। छोटे भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में हँसी खुशी का माहौल रहेगा संतान पक्ष से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है सिंगल लोगों को नए प्रस्ताव मिलने की संभावना है। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए अग्रसर रहेंगे। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। लवमेट के तरफ से मंहगे तोहफे का डिमांड हो सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज परिवार में आनंद-उत्साह का वातावरण रहेगा। गृहस्थ जीवन में मेल-जोल रहेगा। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कामकाज में आपको धन लाभ मिलेगा। आज आर्थिक पक्ष आपका मजबूत होगा। भाग्य भी आज आपका पूरा साथ देगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां जो ठीक नहीं हो रही है, उनको गंभीरता से लें। पेट के निचले भाग में दर्द होने की आशंका है। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप बहुत ही सुस्त महसूस कर सकते हैं। आपकी किस्मत आपको वितीय लाभ पंहुचा सकती है। आज आप घर में कोई कीमती चीज खरीदकर ला सकते हैं। प्रॉपर्टी बढ़ने की संभावना है। माता जी को सेहत का लाभ मिल सकता है। माँ या माता समान महिला के दिल को ठेस न पहुँचाएं। मध्याहन के बाद मन चिंताग्रस्त रहेगा। संवेदनशीलता की मात्रा बढेगी। परिस्थितियां आपके फेवर में होगी। किसी पर भी अधिक भरोसा ना करें तथा अपनी कार्यप्रणाली सीक्रेट रखें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप माता-पिता की मदद से आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। राजनीति या सामाजिक कार्यों में शामिल लोगों को प्रतिष्ठा में वृद्धि देखने को मिलेगी। शरीर में आलस्य कि प्रवृत्ति बनेगी। नौकरी पेशा लोगों को अपने काम की तरफ अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

नजदीकी रिश्तों में मजबूती आएगी। आपके अटके और अधूरे काम पूर्ण हो सकते हैं। आप अच्छा धन लाभ कमाने में कामयाब होंगे। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। संतान की तरफ ध्यान दें। आप में से कुछ प्रभावशाली लोगों से संवाद स्थापित कर सकते हैं। जिन लाभों से आप वंचित रह गए थे उन्हें भी आप पा सकते हैं। घर की कायापलट करने के लिए कुछ नई योजना बनाएंगें। रूपए-पैसे संबंधी लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। क्योंकि उधार दिए हुए पैसे की वापसी बहुत मुश्किल है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज पारिवारिक सदस्य और ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव के प्रसंग बनेंगे। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। छोटी या बड़ी बहन का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का पूर्ण रूप से सहयोग प्राप्त होगा। आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। आप व्यवसायिक गतिविधियों में बेहतरीन संतुलन बनाकर रखने में सक्षम रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी अनुभव करेंगे। यदि किसी नए स्थान पर हैं तो विरोधियों से सामना होगा। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। राजनीतिक लाभ प्राप्त होने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपके लिए अनुभवी व्यक्ति की राय बेहतर साबित होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

लव लाइफ में छोटी छोटी बातों पर बहस ना करें। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों पर आज काम का बोझ कुछ अधिक रहने के आसार है। ऐसे में आपको गलतियां करने से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार करने वाले लोगों को किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आपकी प्रतिभा मान-सम्मान बढ़ाने में कारगर साबित हो सकती है।आपको कुछ ऐसे काम दिए जायेंगे, जिन्हें आप आसानी से पूरा कर लेंगे। पूरी मेहनत से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज दिनभर सकारात्मक नजरिया रखें। व्यवसाय में लाभ से मन हर्षित रहेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी नजर आ रही है। घर के कुछ सदस्यों के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। ये दिन किसी नेक कार्य में अवश्य बिताएं जैसे दान आदि। कार्यक्षेत्र में कई चीजों को लेकर उत्सुकता बढ़ेगी। व्यापारी वर्ग के लिए चीजें आपके अनुकूल रहेंगी। अपनी ऊर्जाओं का उचित आंकलन करके ही किसी नए कार्य में लगाएं।

आपने Rashifal 25 April 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 25 April 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 25 April 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button