राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: इन तीन राशि के जातकों की ग्रहों की स्थिति शुभ नहीं, गंवा सकते हैं भारी पैसा

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओं का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा कि आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 24 अप्रैल से 30 अप्रैल 2023 तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। आपकी कठोर बोली लोगों के साथ टकराव या गलतफहमी को जन्म दे सकता है इसलिए मन लगाकर बोलें। अपव्यय करने से बचें। शैक्षणिक कार्यों में बाधा आ सकती है। पैसों के मामले में सप्ताह कुछ खर्चीला रहने के आसार हैं। बच्चों की शिक्षा आदि पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है।

प्यार के विषय में : प्रेमी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगें। नवविवाहितों का समय मौज-मस्ती में बीतेगा।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा जातकों को किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर दिया जा सकता है।

हेल्थ के विषय में : खानपान पर ध्यान दें। सेहत संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस सप्ताह आप जोखिम लेकर कार्य करने से बचें। कार्यक्षेत्र में कई काम उलझ सकते हैं। परिवार में किसी का स्वास्थ्य चिंता का विषय बन सकता है। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। मान-यश की प्राप्ति होगी, प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। संतान आपकी बात मानेगी। रहन-सहन और खान-पान का स्तर बढ़ेगा। पड़ोसियों के साथ किसी भी वाद-विवाद में ना पड़ें।

प्यार के विषय में : पार्टनर आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। लव लाइफ की समस्याएं खत्म होने से आप खुश रहेंगे।

करियर के विषय में : आमदनी में वृद्धि होगी। नौकरी में आपकी महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है।

हेल्थ के विषय में : सिरदर्द आपको परेशान कर सकता है। वाहन चलाते समय पूरा ध्यान रखें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि वाले इस सप्ताह खुद को विपरीत स्थितियों में पा सकते है। छात्रों के लिए पढ़ाई में बाधाएं आ सकती है। छोटे भाई बहनों से मतभेद हो सकता है। शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आपके अधिकारी आपकी परेशानियां बढ़ा सकते हैं। ऑनलाइन बिजनेस करने वाले जातकों के लिए समय बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। बिना मतलब दूसरों की परेशानियों में ना उलझें।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में पुरानी बातों को भूलकर आपसी सम्पर्क में मधुरता लाने का प्रयास करें।

करियर के विषय में : आर्थिक स्थिति बेहतर रहेंगी। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है।

हेल्थ के विषय में : खून और पैरों से जुड़ी परेशानी रह सकती है। अपना चेकअप करवाएं और उचित इलाज करवाएं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

यह सप्ताह रुपए-पैसे के लिए काफी अहम रहेगा, धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे। दूसरों के सामने स्पष्ट बातें नहीं करनी चाहिए। शांत रहें और अधिनस्थों पर बेवजह का क्रोध न करें। अपने पुराने मित्र से वार्तालाप हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। चतुराई का परिचय देते हुए कार्यों में सफल होंगे। आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने के आसार है।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में, कुछ अप्रत्याशित या आश्चर्यजनक परिस्थितियां बनेंगी।

करियर के विषय में : पूर्व में किया गया निवेश लाभ दिखाएगा। बाजार में पहचान व धाक बढ़ेगी।

हेल्थ के विषय में : आपको कोई इंफेक्शन हो सकता है। खान-पान पर नियंत्रण रखें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

कारोबारी लोगों को कई तरह के लाभ होने की संभावना है। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। जरुरत से ज्यादा गुस्सा परेशानी बढ़ाएगा। आप मीठी वाणी की सहायता से तथा अपनी चतुराई से कार्य में सफलता हासिल करेंगे। अपने ज्ञान से दूसरों को काफी प्रभावित करेंगे। आपके करीबी आपकी तारीफ कर सकते हैं। पिता की ओर से लाभ संभव है। आपको उनका सानिध्य प्राप्त होगा।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी की छोटी मोटी बातों पर बहस हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए समय सामान्य है।

करियर के विषय में : जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं उन्हें कोई सूचना सुनने को मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : सर्दी जुकाम की समस्‍या आपको परेशान कर सकती है। ठंडे पदार्थों के सेवन से बचें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह अपनी कमाई को सही तरीके से निवेश करने से आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आप परेशान रहेंगे। आप अपनी मीठी वाणी का प्रयोग करके लोगों से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। परिवार के कुछ लोगों से अपने कामकाज और प्लानिंग शेयर कर सकते हैं।

प्यार के विषय में : अगर आप पहले से ही किसी रिलेशनशिप में हैं, तो आपके संपर्क मधुर होंगे।

करियर के विषय में : नया कारोबार शुरू करने के लिए सप्ताह बढ़िया है। नौकरी में तरक्की के चांस हैं।

हेल्थ के विषय में : आप शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस हफ्ते आपको नई जिम्मेदारी मिलेगी। जिसमें आप बहुत दिलचस्पी दिखाएंगे। यह सप्ताह आपके लिए लाभ के अवसर लेकर आएगा,लेकिन आपको उन्हे पहचानना होगा, तभी आप उनसे लाभ कमा पाएंगे। धर्म-कर्म के कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। तीर्थ स्थल पर घूमने का मन बनेगा। वस्तुएं संभालकर रखें। वेतन वृद्धि का समाचार मिल सकता है।

प्यार के विषय में : वैवाहिक समस्याओं का समाधान होगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा वर्ग में कर्मचारियों के काम में लापरवाही हो सकती है।

हेल्थ के विषय में : कब्ज और पेट से जुड़ी कुछ परेशानियां रहेंगी। अधिक तरल पदार्थ पिएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह आप काम में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। अपनी टीम को प्रोत्साहित करते रहें। घर में सबसे अच्छा बर्ताव रखें, तो वहीं दूसरी ओर आपकी कोई कड़वी बात परिजनों को बुरी लग सकती है। आप जिस भी क्षेत्र में काम करते हो वहां आपको प्रमोशन या सम्मान बढ़ने का अवसर बनेगा। कारोबारी लोग अपने सौदों में बहुत सक्रिय रहेंगे और पैसों के मामले में लाभ कमाएंगे।

प्यार के विषय में : प्रेम प्रसंग विवाह बंधन में बंधने का संयोग बनेगा।

करियर के विषय में : करियर के मामले में यह सप्ताह व्यापारिक कार्यों में तेजी वाला रहेगा।

हेल्थ के विषय में : लापरवाही के कारण गैस और जोड़ों में दर्द जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह परिवार को समय दीजिए। बच्चों से बातें कीजिए इससे पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी और प्रेम बढ़ेगा। व्यवसाय में यदि आपको अनुभव हो जाएगा,तो आप बड़ी से बड़ी समस्याओं को भी आसानी से हल कर पाएंगे। गरीब व असहाय व्यक्ति की मदद करने से भोलेनाथ प्रसन्न होंगे। थोक व्यापारियों के लिए समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी।

प्यार के विषय में : कुछ लोगों के नये प्रेम प्रसंग प्रारंभ होने की संभावना है।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्चा करें।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य को लेकर डायबिटीज के मरीज ध्यान रखें, कमजोरी महसूस हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपके वित्त के संदर्भ में एक आपके लिए अनुकूल सप्ताह है। छोटे व्यापारी कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे, जिससे उनके मन को सुकून मिलेगा। कम्युनिकेशन बनाकर रखें, इस सप्ताह नये संबंध बनने की प्रबल संभावना है। संतान पक्ष की ओर से चिंता हो सकती है। दुर्घटना के प्रति सतर्कता बरतें, लम्बे दूरी की यात्रा आपके लिए कष्टकारी हो सकती है।

प्यार के विषय में : प्रेम-प्रसंग में उत्साहवर्धक रहेगा आपसी रिश्ते में तनाव दूर होगा।

करियर के विषय में : सरकारी काम से जुड़े व्यापारियों को कोई टेंडर पाने में सफलता मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। तकलीफ़ होने पर डाक्टर की सलाह लें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

व्यापारी सामान के स्टॉक को लेकर सतर्कता बरतें। ग्राहकों की जरूरत के मुताबिक चीजों को जरूर जुटाएं। युवाओं के लिए मौज मस्ती वाला दिन है। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को, क्रेडिट कार्ड आदि को संभाल कर रखें, अन्यथा आपके कागज या कोई और महत्वपूर्ण वस्तु खो सकती है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आपको अपने काम में सफलता भी मिलेगी।

प्यार के विषय में : इंटरनेट, फेसबुक, ई-मेल के जरिये नये प्रेम-प्रसंग की शुरुआत हो सकती है।

करियर के विषय में : बच्चे व्यर्थ के कार्यों में समय नष्ट ना करें और पढ़ाई पर ध्यान दें।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित रह सकते हैं। एक्सरसाइज करने की आदत डालें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह आप दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। अधिकारों में वृद्धि होने से कार्य क्षेत्र का विस्तार होंगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आपके बैंक से जुड़े कार्यों में वृद्धि हो सकती है। वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। आपके पारिवारिक जीवन के लिए यह सप्ताह बहुत बढ़िया रहने वाला है।

प्यार के विषय में : पर्सनल लाइफ के लिए समय अनुकूल है। लव लाइफ में आपसी संपर्क में गलतफहमियां दूर होंगी।

करियर के विषय में : व्यावसायिक प्रगति के लिए सप्ताह अनुकूल है। धन लाभ हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : कमर में दर्द रहने की शिकायत के कारण किसी काम में मन नहीं लगेगा।

आपने साप्ताहिक राशिफल 24 अप्रैल से 30 अप्रैल का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 24 अप्रैल से 30 अप्रैल का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 24 अप्रैल से 30 अप्रैल’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button