राशिफल

Rashifal 20 April: आज अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण का इन 5 राशियों पर पड़ेगा असर, पढ़ें राशिफल

आज साल 2023 का पहला सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। यह संयोग वैशाख अमावस्या के दिन हो रहा है। हम आपको गुरुवार 20 अप्रैल का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 20 April 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको कुछ नए माध्यमों से धन लाभ हो सकता है। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर अधिक मेहनत करनी होगी, तभी वह उनमें सफलता हासिल कर सकेंगे। किसी भी तरह की राजनीति आपके साथ हो सकती है। जिससे आपके करियर में परेशानी उत्पन्न हो सकती हैं। शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है, विश्वासघात कर सकते हैं। संतान पक्ष की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। शादी और शुभ कार्यों पर धन व्यय होने की संभावना है, शेयर बाजार में संभलकर निवेश करें। कार्यक्षेत्र में आपको अपने शत्रुओं की चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वह आपस में लड़कर भी नष्ट हो जाएंगे। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। आपकी अधिक गंभीरता हृदय रोग दे सकती है। प्रेमी-प्रेमिका में अनबन की स्थिति आ सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को पद प्रमोशन प्राप्त होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपके प्रतिस्पर्धी सिर उठा सकते हैं। समय की अनुकूलता का लाभ लें। चोट व रोग से बचें। दाम्पत्‍य सुख में वृद्धि होगी। संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ हो सकती है। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। यदि कोई परेशानी बनी हुई है तो अपना दृष्टिकोण बदलने का प्रयास करें, परेशानी अवसर में बदल जाएगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार मिल सकता है, जिसके बाद आप छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

व्यावसायियों को पदोन्नति से लाभ होगा। नकारात्मक विचारों को मन पर हावी न होने दें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में मान-सम्मान मिलेगा। अगर बिजनेस में हैं तो आज धन लाभ होने की संभावना है। आज आपकी बातों को तरजीह मिलेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। रोज़मर्रा के कार्यों के लिए धन की कमी महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आय के साधन बढ़ेंगे। जिससे आपकी आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी। कला एवं संगीत में रुचि हो सकती है। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आप की कोशिश एकसाथ बहुत सारे काम निपटाने की रहेगी। शाम तक आप अपने सारे काम पूरे कर लेंगे और अधिकांश समस्याओं से भी मुक्त हो जाएंगे। कारोबार के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कन्या राशि के जातक तेजी से प्रगति करते हुए नई मिसाल कायम करने में कामयाबी हासिल करेंगे। छोटे व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा होगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको स्वंय के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आज आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। आपके मन की कोई इच्छा आज पूरी हो सकती है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। दाम्पत्य संबंध भी बेहतर बने रहेंगे। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज दिनभर आनंद मन पर छाया रहेगा। जीवनसाथी और संतान के विषय में चिंता रहेगी। रिश्तेदार आपके दुःख में भागीदार बनेंगे। लोगों से सम्मान प्राप्त होगा। नौकरी में भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। पदोन्नति भी हो सकती है। अपनी परेशानियाँ उनसे बांटने में हिचकिचाएँ नहीं। अपने आप पर आवश्यकता से अधिक बोझ न डालें। आपका कोई धन संबंधित मामला सुलझेगा, जिसके कारण आपको धन लाभ हो सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वृश्चिक राशि वाले अपने काम को लेकर कोई चिंता न करें, किसी की निंदा से प्रभावित न हों। आज उच्च अधिकारी आपकी मेहनत से काफी प्रभावित भी नजर आएंगे। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके काम में कोई कमी नहीं है। दिन व्यवस्थित रूप से व्यतीत होगा। इससे आपको काफी हद तक मानसिक सुकून मिलेगा। अपनी पर्सनैलिटी को लेकर भी आप सजग रहेंगे। अपने आत्मविश्वास को बनाएं रखें। आध्यात्म व दर्शन के प्रति रुचि रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज कोई आध्यात्मिक गुरू आपकी सहायता कर सकता है। आप सबकी नजरों में अच्छे बने रह सकते हैं। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार का भावनात्मक आघात लगने से दूरियां आ सकती हैं। अपने पुराने मित्र से आज वार्तालाप हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। आज चतुराई का परिचय देते हुए कार्यों में सफल होंगे। कुछ ऐसी बातें या ऐसी चीजें सामने आ सकती हैं जो आपको आने वाले दिनों में बड़ा फायदा देंगी। पड़ोसियों के साथ संबंधों को खराब होने से बचाने का प्रयास करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि मनोनुकूल लाभ देंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में आपको ज्यादा जल्दबाजी करने से बचने की जरूरत है। आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है, नहीं तो भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है। आपको एक अनियोजित खर्च का सामना करना पड़ सकता है जो पर्याप्त होगा। आज आप थोड़े ज्यादा ही संवेदनशील हो सकते हैं‌।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आर्थिक मसलों में सोच समझ कर किए गए निवेश अत्यधिक फायदा दे सकते हैं। अधिकारियों से खास पहचान बनेगी। आज दूसरे को दिया हुआ धन प्राप्त हो सकता है। अनावश्यक खर्चों में कटौती करें। पारिवारिक सदस्यों के साथ खुशी से समय व्यतीत होगा। दोस्तों या स्नेहीजनों की तरफ से आपको उपहार मिलेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप पूरे दिन नई ऊर्जा से भरे रहेंगे। बिजनेस के किसी काम में कुछ जानकार लोगों से मदद मिलेगी। कानूनी नियमों का पालन सख्ती से करने की जरूरत है। जरा सी चूक आपको मुसीबत में डाल सकती है। आज आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। आप दूसरों की मदद करने की भी भरसक कोशिश करेंगे। नकारात्मक विचारों से हताशा उत्पन्न होगी।

आपने Rashifal 20 April 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 20 April 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 20 April 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button