राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह चार राशियों की कुंडली में बन‌ रहा है राजयोग, जमकर होगी पैसों की बारिश

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओं का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा कि आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 17 अप्रैल से 23 अप्रैल 2023 तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह संपत्ति से आय में वृद्धि हो सकती है, संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। इस सप्ताह आपको व्यक्तिगत मुद्दों पर कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इन परिस्थितियों का सामना करने के लिए खुद पर भरोसा रखें। निजी व पेशेवर जीवन में अज्ञात यात्रा पर प्रसन्नता के साथ कदम बढ़ाएंगे। निजी संबंधों के प्रति अतिसंवेदनशील रहेंगे,चीजों को निजी तौर पर न लें। नौकरी में तरक्की की संभावनाएं बन रही हैं।

प्यार के विषय में : लवर्स के बीच अनबन रहेगी और पति-पत्‍नी के बीच प्यार बढ़ेगा।

करियर के विषय में : धन की आवक उत्तम तरीके से होगी। भूमि, वाहन खरीदने के योग बनेंगे।

हेल्थ के विषय में : आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। पुरानी बीमारी शारीरिक कष्ट का कारण बन सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

मन में शांति व प्रसन्नता के भाव रहेंगे, लेकिन बातचीत में संयत रहें, क्रोध के अतिरेक से बचें। अपने कृत्यों के प्रति सजग रहना आवश्यक है, अन्यथा अतीत की भूल दोहरा सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम रहेंगे। रचनात्मक अभिरुचि की गतिविधियों में भागीदारी आनंदित करेगी। अपने काम और अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत करने में आप अधिक व्यस्त दिखाई देंगे। साहसिक रवैया अपनाते हुए परिवार व कार्यस्थल पर न्याय व निष्पक्ष व्यवहार की पैरवी करेंगे।

प्यार के विषय में : लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे।

करियर के विषय में : व्यापारी वर्ग प्रसन्न रहेंगे। नए अनुबंध होंगे। कार्य तेजी से होंगे।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह कोई रोग हो सकता है। इसलिए चेकअप कराते रहें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि वाले अपनी भावनाओं को वश में रखें, स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। घर-परिवार से जुड़े किसी बड़े फैसले को लेते समय परिजन का पूरा सहयोग और समर्थन हासिल होगा। विशेष रूप से पिता आपके साथ पूरी तरह से खड़े रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को इस सप्ताह पढ़ाई से थोड़ा ब्रेक लेना चाहिए। आप स्वयं के प्रति कुछ अधिक मजबूत दिखाई देंगे, जिसके चलते आप दूसरों पर अधिक निर्भर नहीं होना चाहेंगे।

प्यार के विषय में : वैवाहिक और प्रेमियों दोनों ही जातकों का ही साथी से झगड़ा हो सकता है।

करियर के विषय में : करियर की प्लानिंग के लिए ये समय अच्छा है। अगर कहीं आपका पैसा फंसा है तो इस समय उसके वापस आने की संभावना है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह स्वास्थ्य में पहले से सुधार देखने को मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। वस्त्रों व गहनों के प्रति रूझान रहेगा। यदि आपने पूर्व में किसी योजना अथवा करोबार आदि के लिए धन निवेश कर रखा है तो आपको इस सप्ताह उससे मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। पारंपरिक मान्यताओं और उपायों में रुचि बढ़ेगी। सोच-विचार काम करें, नहीं तो हानि हो सकती है। आपको आवश्यकता हो वहीं धन खर्च करें तभी आप अपनी बचत अथवा इनकम को सहेज पाएंगे।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह बहुत अच्छा है। साथी के साथ कहीं यात्रा पर निकल सकते हैं।

करियर के विषय में : आर्थिक प्रगति का समय है। भूमि, भवन के कार्य गति पकड़ेंगे।

हेल्थ के विषय में : अपनी सेहत को सही रहने के लिए नियमित प्राणायाम का अभ्यास करना चाहिए।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

भूमि-भवन और पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले आपकी परेशानियों का बड़ा कारण बन सकते हैं। प्रकृति आपके लिए शुभ अवसर पैदा कर रही है। रुपये के आने से लागत और बढ़ सकती है। किसी बाहरी व्यक्ति को अपने परिवार और व्यवसाय में दखल न देने दें। किसी भी विवाद को कोर्ट-कचहरी ले जाने की बजाय आपसी बातचीत से निबटाना बेहतर रहेगा। भाग्य के सहयोग से वित्त से संबंधी मसलों में राहत मिलेगी।

प्यार के विषय में : वैवाहिक संबंध मधुर बने रहेंगे और प्रेम संबंधों में भी मधुरता आएगी।

करियर के विषय में : आजीविका के नए साधन प्राप्त होंगे। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह घूमने-फिरने में जेब से ज्यादा खर्च हो सकता है, जिससे आपको आर्थिक दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। घर के रख-रखाव की कोई योजना है तो उस काम के लिए समय सही है। ससुराल पक्ष के रिश्ते को खराब न होने दें। घर या कार्यस्थल पर किसी भी तरह की हलचल से बचने के लिए अपने कार्य को प्राथमिकता दें। व्यवसाय में कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। स्थान परिवर्तन की भी संभावना है।

प्यार के विषय में : कन्या राशि वालों को प्रेम प्रस्ताव में विफलता प्राप्‍त होगी।

करियर के विषय में : व्यापार में तेजी रहेगी और नौकरी ठीक तरह से चलती रहेगी।

हेल्थ के विषय में : बाहर का कुछ भी खाने से बचें और थोड़ा बहुत व्यायाम करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह आपकी वाणी एक अलग ही ओज रहेगा, जिसके जरिए आप दूसरों से सभी कार्य सिद्ध करवाने में कामयाब होंगे। अजनबियों से मिलने से बचें। अपने कार्यों पर ध्यान दें। जमीन या वाहन की खरीद के संबंध में कोई योजना लागू न करें। करियर और कारोबार में आपको मनचाही सफलता प्राप्त होगी। लेनदेन संबंधी मामलों को लेकर सचेत रहें। अन्यथा नुकासान हो सकता है। आपको विरोधी पक्ष द्वारा आपको लाभ मिल सकता है।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंध को प्रगाढ़ और आपसी विश्वास को बढ़ाने के लिए लव पार्टनर की छोटी-मोटी बातों को नजरंदाज करें।

करियर के विषय में : नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी।

हेल्थ के विषय में : गर्मी की वजह से आंखों में जलन की समस्या हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कार्यक्षेत्र में परेशानियों से बचने के लिए मन की एकाग्रता बनाये रखे। घर परिवार में धार्मिक कार्य होंगे, वस्त्रादि उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। इस हफ्ते आपकी वाणी से कुछ लोग आहत हो सकते हैं, इसलिए बातचीत के दौरान अपने शब्दों पर ध्यान दें। आप अपने वित्त से संबंधी मामलों में व्यस्त दिखाई देंगे। कुछ बचत का अवसर भी मिलेगा। पारिवारिक मामलों में अपनी राय देने से बचें।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंध को प्रगाढ़ बनाने के लिए आपको अपने लव पार्टनर की मजबूरियों और आवश्यकताओं दोनों को ही समझना होगा।

करियर के विषय में : व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र शिक्षा में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : कब्जियत व गैस जैसी समस्या होने से पेट में दर्द आदि रह सकता है। इसलिए बाहर का खाना खाने से बचें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह आलस्य परेशान कर सकता है। आलस्य के चलते आपके कुछ कार्य अधूरे बने रह सकते है। धन सम्बन्धी मामलों में इस सप्ताह आपको अचानक लाभ मिल सकते है। कार्यक्षेत्र में संतान का सहयोग आपको प्राप्त होगा। आपकी गुप्त बातें बाहर आ सकती है। निर्माण में व्यय होगा। काम के क्षेत्र में आप पर दबाव बनेगा। हो‌ सकता है आप स्वतंत्र होकर काम न कर पाएं। दूसरों के हस्तक्षेप के चलते आपका मन परेशान रह सकता है।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंध से जुड़ी किसी भी गलतफहमी को दूर करने के लिए स्वयं के द्वारा की गई पहल सार्थक साबित होगी।

करियर के विषय में : मीडिया, आईटी व बैंकिंग जॉब के करियर में विशेष प्रगति दे सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : सप्ताह आपके स्वास्थ्य के लिए नकारात्मक हो सकता है। ऐसे में बीमारी से बचने के लिए अपनी फिटनेस पर ध्यान देना शुरू कर दें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह आपका मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है। गलत गतिविधियों पर ध्यान न देकर खुद को व्यस्त रखें। राजनीतिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहें। व्यावसायिक स्थान पर सहकर्मियों और कर्मचारियों की मदद मिलेगी। कामकाज को लेकर स्तिथि आपके पक्ष में बनी रहेगी। आपको अपने कर्ज चुकाने के मौके मिलेंगे। सरकारी पक्ष से आप थोड़ा लाभ अर्जित कर सकेंगे। कार्यक्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल होंगे।

प्यार के विषय में : प्रेम प्रसंग के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है।

करियर के विषय में : रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे लोगों को मनचाहा अवसर प्राप्त होगा।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपको मुंह में छाले की समस्या हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह पारिवारिक मामलों में अपनी राय देने से बचे। आपको अचानक कोई पुराना धन का लाभ इस सप्ताह मिल सकता है। घर के कामों में कुछ समय बिताएं और बच्चों की समस्याओं को व्यवस्थित करें। आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो लंबे समय तक आपके साथ रहने वाले हैं। साथ ही आपको पॉजिटिविटी भी मिलेगी। कारोबार में अब कुछ मिले जुले प्रभाव अधिक होंगे। कभी तेजी तो कभी कुछ धीमी रफ्तार रहेगी।

प्यार के विषय में : लव पार्टनर को लेकर परिजनों के साथ तकरार हो सकती है।

करियर के विषय में : सरकारी कार्य में प्रगति से खुशी मिल सकती है। बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं।

हेल्थ के विषय में : तनाव के कारण सिरदर्द परेशान कर सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह मन में तरह तरह के विचार आपको परेशान कर सकते है। छात्र वर्ग के लिए सप्ताह थोड़ा दिक्कत वाला बना रह सकता है। इस सप्ताह आपको भाग्य का साथ मिलेगा एवं कार्य समय पर संपन्न होंगे। योजनाएं सफल होंगी। नए कार्य भी प्राप्त होंगे। धन की आवक अच्छी बनी रहेगी। आपकी अपने दोस्तों के साथ लड़ाई या तीखी बहस हो सकती है। ऐसे में शांत मन से मामले को तुरंत सुलझाने की कोशिश करें।

प्यार के विषय में : विवाहितों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा और आपस में प्रेम बढ़ेगा।

करियर के विषय में : जॉब के करियर में प्रगति की सम्भावना है।

हेल्थ के विषय में : सेहत से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही आपको अस्पताल के चक्कर लगाने के लिए मजबूत कर सकती है।

आपने साप्ताहिक राशिफल 17 अप्रैल से 23 अप्रैल का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 17 अप्रैल से 23 अप्रैल का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 17 अप्रैल से 23 अप्रैल’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button