राशिफल

Rashifal 17 April: जानिए सोमवार को क्या कहते हैं आपके सितारे, मेष से मीन तक पढ़े अपना राशिफल

हम आपको सोमवार 17 अप्रैल का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 17 April 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके आस-पास के लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे व सराहेंगे। बिजनेस से जुड़े लोगों को भावुक होकर कोई भी फैसले नहीं लेने चाहिए, वर्तमान में कई फैसले दिमाग पर छोड़ दें। युवाओं को अनजान व्यक्ति से दूरी बनाकर रखनी होगी। आप घर की ज़िम्मेदारियों को समझते हुए कार्य करेंगे। इस पर माता-पिता को आप पर गर्व महसूस होगा। पूरे परिवार के साथ रामायण या सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए इससे मानसिक शांति मिलेगी। टारगेट वक्त पर पूरे होते हुए नजर आएंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। नए बड़े काम मिल सकते हैं। सम्पत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चल रहा है तो उस दिशा में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ईश्वर का ध्यान करना अच्छा रहेगा। आपकी बेचैनी को दूर करने का हल प्राप्त हो सकता है। भाई-बहनों व मित्रों से आपके सम्बन्ध अच्छे बने रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपको कुछ जरूरी कार्यों में दोस्तों की मदद मिल सकती है। काम से संबंधित जो योजना आप बना रहे हैं, उसे अमल में लाने के लिए मार्केटिंग से जुड़े व्यक्ति की सहायता लेनी होगी। खुद को मानसिक रूप से मजबूत करने के लिए मेडिटेशन, योग, ध्यान, इत्यादि में अधिक समय व्यतीत करना चाहिए। रिश्तों में दूसरों का नजरिया देखने का प्रयास करें, तभी कोई मसला हल होगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

किसी साधु-संत का आशीर्वाद मिल सकता है। अनपेक्षित धन की प्राप्ति होगी, लेकिन आपको अपने पैसों का, खर्च और आमदनी का हिसाब-किताब ठीक करना होगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। नौकरीपेशा लोगों के अधिकारी उनसे खुश नहीं रहेंगे। संतान के साथ मतभेद हो सकता है। अपने कर्तव्य को निभाते समय व्यक्तिगत इच्छाएं भी महत्वपूर्ण होती हैं, इस बात का ध्यान रखना होगा। महत्वपूर्ण निर्णय आज टालें। काम को किसी भी हालत में नजरअंदाज न करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपका कोई महत्वपुर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। आज का दिन अपनी रचनात्मकता को बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा है। आप अपने व्यवहार में अत्यधिक सफल होंगे और ग्राहकों के साथ स्थायी संबंध बनाएंगे। ऑफिस में सहकर्मी आपकी मदद के लिए तैयार खड़े रहेंगे। आज आप प्रसन्न और उत्साहित महसूस करेंगे। आज आप पूरे साहस से आगे बढ़ेंगे, और अपनी योग्यता-क्षमता साबित कर दिखाएंगे। आपके आकर्षक व्यक्तित्व से लोग आपके तरफ आकर्षित हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, आपको सभी कामों में सफलता हासिल होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। रोजाना व्यायाम करें, साथ ही आपको अपने खाने-पीने की आदतों में भी कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है। आप लव लाइफ में तेजी से प्रगति करते हुए आगे बढ़ेंगे। जुए, सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए आज का समय अनुकूल रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज सामाजिक जीवन या करियर में आगे बढऩे के लिए दिन अच्छा है। रुपए-पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में आपको लाभ होगा। रोजगार की दिशा में प्रगति होगी। घर पर हर्ष और उल्लास का वातावरण बना रहेगा, परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। लोगों से बात करते समय आपको सावधान रहने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। कार्यों में आई रुकावट से परेशान हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज हर बात सोच समझकर ही बोलें ताकि आपकी बात से अनजाने में किसी को चोट न पहुंचे। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आज आप उनके साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा। कोई महत्वपूर्ण समाचार मिल सकता है। आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ टकराव का सामना कर सकते हैं। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके जीवन में नए बदलाव देखने को मिलेंगे। आमदनी के नए स्रोत विकसित होंगे। आप सूझबूझ से काम लेंगे, तो अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे और दूसरों की मदद करने में आनंद आएगा। साथ ही इससे आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। कारोबार में नए निवेश की योजना बनेगी। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिये कारगर साबित हो सकती है। घर से बाहर जाते वक्त बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर जाएं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

रिश्तों के मामलों में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों को पार्टनर से मदद मिल सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी तरक्की का योग बन रहा है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है। धन के मामले में सावधानी बरतें। बुद्धि का प्रयोग करें। इस राशि के सिंगल लोगों को नया साथी मिल सकता है। आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपको लोगों को दिए पुराने कर्ज आज वापिस मिलेंगे। घरवालों के सहयोग से कोई नया काम शुरू कर सकते है। बिजनस में मार्केटिंग संबंधी कामों को आज ज्यादा महत्व दें। यदि किसी तरह की कोई मतभेद या तनाव उत्पन्न हुआ है तो उसे दूर करने का प्रयास सफल हो सकता है। किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। आप को अपने प्रिय दोस्तों और स्वजनों के साथ घूमने-फिरने का आनंद प्राप्त होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप छोटी सी बातों में भी खुशी तलाशने की कोशिश करेंगे। आपका मन शांत रहेगा। कोई भी गैरकानूनी काम करने से बचें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। घर के कुछ सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। आज आप भविष्य की ओर देखने के बजाय अपने अतीत की यादों में बने रहना ज्यादा पसंद करेंगे। सुंदर वस्त्र-आभूषण और भोजन का अवसर आपको मिलेगा।

आपने Rashifal 17 April 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 17 April 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 17 April 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button