राशिफल

Rashifal 16 April: आज 8 राशियों पर पड़ रही है सूर्यदेव की अत्यंत शुभ दृष्टि, सभी मुराद होंगी पूरी

हम आपको रविवार 16 अप्रैल का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 16 April 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

अगर आज आप किसी ने बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपके लिए यह दिन शुभ रहेगा। नौकरी मैं किसी वजह से प्रमोशन रूकने जैसी स्थितियां बन सकती है। पति-पत्नी के उत्तम संबंध बने रहेंगे। व्यक्तिगत जीवन में खुशी और आसानी होगी। यदि कोई परेशानी है, तो अपनी परेशानियों को दूसरों से साझा करें। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। प्रेमी और प्रेमिका एक दूसरे से पुरानी बातों को लेकर लड़ सकते हैं। बड़ा निवेश ना करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

जरुरतमंद की मदद करें, आपके घर में खुशियों का आगमन होगा। बुरी नियत के लोगों तथा बुरी आदतों से दूरी बनाकर रखें। कोई नजदीकी दोस्त या रिश्तेदार ही आपकी मुसीबत का कारण बन सकता है। कार्यस्थल में अपने सीनियर्स का सम्मान करें और उनकी दिशा-निर्देशों का सही तरह से पालन करें। काम में मन लगेगा। कुसंगति से हानि संभव है। बिना सोचे कोई भी कार्य ना करेंं, पहले जान ले समझ ले विचार ले भावुकता में निर्णय ना लें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप दूसरे व्यक्तियों के मामलों में हस्तक्षेप न करें अन्यथा आप लोगों को अपमान सहना पड़ सकता है। कारोबार करने वालों को नीतियों के बल सही राह मिलने वाली है। आईटी सेक्टर के युवाओं को अपने प्रोजेक्ट में की गई मेहनत का आज परिणाम मिलेगा। घरेलू कलह से बचकर रहना चाहिए। रचनात्मक कार्य व संगीत इत्यादि में सफलता प्राप्त होगी। अपने महत्वपूर्ण काम दिन के पहले पक्ष में ही पूरा करने का प्रयास करें। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रहेंगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपमें रचनात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। इसे उचित दिशा में अवश्य लगाएं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करने की जरूरत है। इधर-उधर की बातों में समय गंवाना नुकसानदेह हो सकता है। आपके लिए दिन उत्तम नहीं है धैर्य की कमी रहेगी कार्य बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर अस्थमा रोगियों को अलर्ट रहने की जरूरत है। आपके वित्त के संदर्भ में एक अनुकूल दिन है। शाम को आप बच्चों के साथ अच्छा टाईम स्पेंड करेंगे। भाईयों और मित्रों का साथ मिलेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आपके लिए दिन मिश्रित फल देने वाला है। आय के साधन बढ़ेंगे। जिससे आपकी आय में वृद्धि होगी। आज आप की कोशिश एकसाथ बहुत सारे काम निपटाने की रहेगी। उच्च शिक्षा की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को आ रही मुश्किलों से छुटकारा मिलता नजर आ रहा है। स्वास्थ्य को लेकर अगर किसी पुराने रोग से जूझ रहे हैं तो आराम करने की जरूरत है। शाम तक आप अपने सारे काम पूरे कर लेंगे और अधिकांश समस्याओं से भी मुक्त हो जाएंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आप तेजी से प्रगति करते हुए नई मिसाल कायम करने में कामयाबी हासिल करेंगे। आप सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे और आज कुछ महत्वपूर्ण संपर्क भी स्थापित किए जा सकते हैं। आपके लिए किसी प्रियजन का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। आपके मन की कोई इच्छा आज पूरी हो सकती है। मेहनत करते रहे ईश्वर से प्रार्थना करते रहे थोड़ा समय अनुकूल नहीं है किंतु मिलाजुला परिणाम देखने को मिलेगा। दाम्पत्य संबंध बेहतर बने रहेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन अपनी रचनात्मकता को बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा है। कठिनाइयां समाप्त होंगी और रुके हुए कार्य गतिशील होंगे। जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। वित्तीय मामलों में आपके लिए व्यवस्थित काम करना फायदेमंद और लाभकारी होगा। आज आप प्रसन्न और उत्साहित महसूस करेंगे। आज आप पूरे साहस से आगे बढ़ेंगे, और अपनी योग्यता-क्षमता साबित कर दिखाएंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज विरोधी भी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, आपको सभी कामों में सफलता हासिल होगी। आपके धन की वृद्धि और व्यावसायिक स्थिति में उत्थान संभव है। आप सभी प्रकार के भौतिक सुखों का आनंद लेंगे और नए अधिग्रहण हो सकते हैं। आप लव लाइफ में तेजी से प्रगति करते हुए आगे बढ़ेंगे। जुए, सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज कई स्त्रोतों से आपके पास धन आएगा। आज आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आज से तय समय पर आपके सभी काम पूरे होंगे। आज अपने आप के लिए थोड़ा समय अवश्य निकालें और अपनी देखभाल करें। जितना समय आप अपने आप को देंगे उतना ही शांत महसूस करेंगे। अपनी भावुकता और उदारता पर भी संयम रखें। कोई आपकी इन कमजोरियों का फायदा उठा सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपकी प्रगति की राह में बड़े अधिकारियों का उचित सहयोग प्राप्त होगा। वाणी की मधुरता से दूसरे लोगों के मन पर अपनी सकारात्मक छाप छोड़ सकेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में बदलाव के योग बन रहे हैं। ये बदलाव आपके ही फेवर में रहेंगे। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपको किसी खास काम में आज सफलता मिल सकती है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आपको अपने प्रिय पर विश्वास बढ़ाने की आवश्यकता है। आपकी महत्वाकांक्षाए सफलता की राह पर संघर्ष हेतु प्रेरित करेंगी, अच्छी भावना से किए गए कार्य में आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

परिवार के बुजुर्ग सलाह देंगे और इसका पालन करना होगा। आंख बंद करके ज्यादा भरोसा करना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। निजी जीवन में स्थिरता रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। अपने खान-पान और रहन-सहन को अनियमित और असंतुलित ना होने दें। शासन-सत्ता के लाभ के अवसर मिलेंगे। आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा योजनाबद्ध तरीके से सभी कार्य संपन्न होते जाएंगे।

आपने Rashifal 16 April 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 16 April 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 16 April 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button