राशिफल

Rashifal 14 April: आज 6 राशियों की आय में दिखेंगे सुधार के संकेत, पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी

हम आपको शुक्रवार 14 अप्रैल का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 14 April 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। नए क़रार फ़ायदेमंद दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक़ लाभ नहीं पहुँचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। यदि किसी तरह की कोई मतभेद या तनाव उत्पन्न हुआ है तो उसे दूर करने का प्रयास सफल हो सकता है। प्रेम संबंध के मामले में एक दूसरे का सहयोग अच्छा रहने वाला है। आज नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी, जो आगे चलकर आपके व्यापार में धन लाभ करायेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन आपके लिए थोड़ा घटनाप्रधान, लेकिन सकारात्मक है। आवेश में आकर लिया गया निर्णय घातक हो सकता है। जीवनसाथी आज आपकी मन की बातों को पूरी करेगी। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की ज़रूरत है। रोमांस के नज़रिए से आज ज़िन्दगी बहुत जटिल रहेगी। आप अपने राज जितने गोपनीय रखेंगे,आपके लिए उतना ही बेहतर होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

नये संबंधों के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। मन्दिर में कोई फूल वाला पौधा लगाएं, सब कुछ अच्छा होगा। शैक्षणिक कार्यों में मन लगेगा। सावधान रहें क्रोध पर काबू रखें नहीं तो विवाद में घिर सकते हैं। घर से निकलते वक्त माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जाएं। आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। मुहब्बत और रोमांस आपको ख़ुशमिज़ाज रखेगे। आपके बड़े भाई और पिता से वैचारिक मतभेद तथा कुछ कष्ट मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है‌। कारोबार में कड़ी मश्क्त करनी पड़ सकती है। क्रोध को काबू में रखें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। शायद आपके कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अभी अधूरे पड़े हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास जरूर करें। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। घर परिवार में खुशहाली रहेगी। संतान की तरफ से भी संतुष्ट रहेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। मनोरंजन के लिए आज का दिन बढ़िया है। ऑफिस की किसी मीटिंग में हिस्सा लेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपके घर से जुड़ा निवेश फायदेमंद रहेगा। परिस्थिति अनुकूल न होते हुए भी अपने आप को स्थिर और संयम बनाएं रखें। युवा सरकारी नौकरी का प्रयास कर रहे हैं तो परिश्रम पढ़ाएं, सफलता के आसार हैं। नौकरीपेशा वर्ग में दिनभर व्यस्तता की स्थिति बनी रहेगी। आज से बिना वजह की बहस होने से आप टेंशन में आ सकते हैं। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज खर्च की अधिकता से बचें। इच्छा-शक्ति की कमी रहेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको सहकर्मियों के साथ मनमुटाव और टकराव से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार करने वाले जातकों को अचानक बड़ा फायदा होने के आसार है। सेहत में गिरावट आ सकती है। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता बनाए रखने के लिए आज कष्ट का अनुभव होगा। भाई-बहनों से संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

उन्नति के कई सुनहरे अवसर आज आपको मिल सकते हैं। आज पिता नाराज रह सकते हैं, कोशिश करें की अनजाने में भी गलतियां न होने पाएं। घर में किसी मेहमान के आने से खर्च बढ़ने के आसार हैं। आपको उतनी ही सफलता मिलेगी, जितना प्रयास आप अपने आप करेंगे। आप नौकरी के क्षेत्र में अपार सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे। राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। नौकरी के काम से बाहर यात्रा करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद न करें। मित्रों से आपको पूरा समर्थन प्राप्त होने की उम्मीद है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक तो रहेगा, लेकिन आपको अपने प्रयासों से ही उसे सकारात्मक बनाना होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप दुष्टजनों से बचकर रहें। वे हानि पहुंचा सकते हैं। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। फाइनेंस से जुड़ा काम कर रहे लोगों को मनमुताबिक डील मिल सकती है। गायकी और संगीत से जुड़े सामान का कारोबार करने वालों के लिए भी आज मुनाफे का दिन है। किसी से बहसबाज़ी करने से बचें। शादीशुदा लोग अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए किसी भी को गलतफ़हमी ना पालें। कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज मित्रों के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएंगे। आज आप अच्छी तरह से अपने काम पर फोकस कर पाएंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देने में भी सफल रहेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातक को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। व्यवसाय के लिए दिन बहुत लाभकारी रहेगा। इसका पूरा फायदा उठाएं। संतान के विषय में चिंतित रहेंगे। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज रचनात्मकता और सकारात्मकता को मजबूत किया जाएगा। नेत्र विकार की आशंका है। घर की महिलाओं को सामाजिक कार्यों में भी शामिल होने की जरूरत है। किसी ऊंची जगह पर काम कर रहे हैं तो सावधानी बरतें, चोट‌लग सकती है। अकारण चिंता के शिकार होंगे। बेवजह आप किसी की बातों में दखल देने से बचें। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। जीवनसाथी से आपको अपने दिल की सारी बातें करने का भरपूर समय मिलेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके कार्यस्थल पर कुछ ईर्ष्यालु सहयोगी आपके मार्ग पर अड़चनें पैदा करना चाहेंगे। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। यदि आप स्वयं के लिए किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करना चाहते हैं तो इसके लिए दिन उचित है। रिश्तों में आपको ताज़गी महसूस होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार हो सकता है।

आपने Rashifal 14 April 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 14 April 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 14 April 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button