राशिफल

Rashifal 13 April: इन 5 राशि वालों पर रहेगा धन की देवी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, होगा भाग्योदय

हम आपको गुरुवार 13 अप्रैल का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 13 April 2023।

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

किसी काम के प्रति आपकी कोशिशें सफल रहेगी। सेहत के मामले में सब कुछ बेहतर बना रहेगा। मानसिक सुख शांति बनी रहेगी। विद्यार्थियों तथा युवाओं का अपने खास मित्रों तथा गुरुजनों के सानिध्य में भी समय व्यतीत होगा। अपना भावनात्मक संतुलन बनाए रखें। परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। वाहन सुख में बढ़ोतरी होगी। वाणी में मिठास रहेगी। धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। कानूनी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपके प्रतिफल आपकी मेहनत के अनुरूप ही रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। हो सकता है आप अपने वैवाहिक जीवन में असंतोष महसूस करें। घर में संबंधियों के आगमन से खुशी भरा माहौल रहेगा। आपकी मानसिक स्थिति बहुत ही सकारात्मक रहेगी। जीवनसाथी के स्वभाव में परिवर्तन को लेकर आप थोड़े मायूस भी हो सकते हैं। आपके सामने करियर के नए अवसर खुलेंगे। किसी पुराने काम के अच्छे नतीजे मिलेंगे। पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

maa laxmi

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज अपनी वाणी को कठोर ना होने दें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। शिक्षा और स्टेशनरी से संबंधित कारोबार करने वाले व्यापारियों को आज निराश होना पड़ सकता है। शारीरिक कष्ट हो सकता है। अपनी कमजोरियों का पता लगाएं और उन्हें दूर करें। पुराना कर्ज चुकाने का समय है। कोशिश करें कि कोई कर्ज न लेना पड़े। अनावश्यक उधार भविष्य में परेशानी बढ़ा सकता है। प्यार के रिश्तों में धोखा मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपका दिन शानदार रहेगा। ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। कोई करीबी व्यक्ति आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है। ऑफिशियल कामकाज में टीम के साथ सामंजस्य बढ़ाएं। कारोबारियों को व्यापार बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनाने की जरूरत है। आपका खर्च बढ़ सकता है। कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खडी कर सकता है। अपनी बात को सकारात्मक ढ़ंग से लोगों के सामने रखेंगे, तो फायदा होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को चुनौती भरे प्रोजेक्ट्स में सफलता हाथ लगेगी। जल्दबाजी में यदि कार्यक्षेत्र में आपने यदि कोई निर्णय लिया, तो वह आपकी बहुत बड़ी गलती होगी, उसके लिए बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण आप परेशान रह सकते हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। घर में सभी सदस्यों के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

घर में या ऑफिस में अपनी वाणी पर संयम रखें। कामकाज के मोर्चे पर यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। नया आरम्भ करने के लिए दिन अच्छा है, कोई नई योजना बनाएं। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन से आपका उत्साह दुगुना होगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

परिवार के सदस्यों और कुछ निकटजनों के साथ कुछ गलतफहमी हो सकती है। अपनी ओर से स्पष्ट रहने की कोशिश करें। मतभेदों को बढ़ावा देने से आपस की दूरियां बढ़ेगी, जो कि तनाव का कारण होती है। संतान पक्ष की ओर से कोई प्रसन्नतादायक कार्य किया जाएगा। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। प्रयास करने पर कोई रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इसलिए आलस ना करें। मानसिक शांति के लिए व्यायाम करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपकी वाणी थोड़ी कठोर हो सकती है, कंट्रोल रखें। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। अपने प्रिय का प्रेम और सहयोग प्राप्त करके आप काफी भाग्यशाली महसूस करेंगे। आपको आज तरक्की के कुछ नये मौके मिल सकते हैं, और आपको उन मौकों को हाथ से जाने नहीं देना चाहिए। पैसों के मामलों में आप बहुत उदार हो सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खुश-खबरी मिल सकती है। आप किसी बात को लेकर विचारों में खोए रहेंगे। कुल मिलाकर अच्छा समय है। आपके मधुर व्यवहार से लोग प्रभावित हो सकते हैं। नौकरी में नये अवसर मिल सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज छोटी-मोटी कोई समस्या आ सकती है। स्थान परिवर्तन का कोई अवसर मिल सकता है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत के कारण आपके घर की शांति भंग हो सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। अचानक कोई बड़ा खर्च होने के आसार है। रिश्तों में थोडा संयम बनाए रखें। कार्य योजना में मामूली सा बदलाव कार्य को और भी बेहतर कर सकता है। किसी तीसरे के चलते जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है।

Ganesh ji and laxmi maa

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आशंका-कुशंका के चलते निर्णय लेने की क्षमता कम हो सकती है। शोध इत्यादि कार्य सफल रहेंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि आपको कोई सिर दर्द आदि तनाव आदि जैसी समस्या हो, तो उसे आप योग व ध्यान से सुलझ सकते है। पेशेवर मोर्चे पर सतर्क रहने की जरुरत है। पेट से संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं। कारोबार में कोई नई उपलब्धि आपकी प्रतीक्षा कर रही है। कुछ खास योजनाएं भी बनेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप महत्वपूर्ण निर्णय लेने को सज्य होंगे। व्यावसायिक जीवन में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। दफ्तर में काम का बोझ कुछ कम रहेगा। इसके अलावा आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम भी आपको मिलने की प्रबल संभावना है। इस समय आपको भाग्य का भी साथ मिलेगा। आपकी वाणी से आपके आस-पास के लोग प्रभावित होंगे।

आपने Rashifal 13 April 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 13 April 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 13 April 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button