बॉलीवुड

जब डेब्यू फिल्म की हीरोइन संग डायरेक्टर ने लड़ाया इश्क, 8 साल साथ रहने के बाद बोला- शादी जरूरी नहीं

बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्म हीरोइन और डायरेक्टर के बीच लव अफेयर होना बड़ी आम बात है। हालांकि शादी तक बात बहुत कम लोगों की पहुंच पाती है। अधिकतर लोग कुछ साल या महीने टाइमपास करने के बाद अलग हो जाते हैं। हालांकि कुछ के बीच सच्चा प्यार भी होता है। अब एक्ट्रेस उदिता गोस्वामी (Udita Goswami) और डायरेक्टर मोहित सूरी (Mohit Suri) की लव स्टोरी ही देख लीजिए।

ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी

udita-goswami

udita-goswami

उदिता गोस्वामी बॉलीवुड के गलियारों में गुम सी हो गई है। लेकिन एक समय था जब वह फिल्मों में हॉट अभिनेत्री के रूप में जानी जाती थी। असम से ताल्लुक रखने वाली उदिता जब स्कूल में थी तब से ही मॉडलिंग करने लगी थीं। फिर उन्होंने देहरादून के ‘स्कूल ऑफ ऑर्ट एंड फैशन टेक्नोलॉजी’ में एडमिशन लिया। यहीं से उन्होंने अभिनेत्री बनने का सपना देखा।

अभिनेत्री बनने की चाह में उदिता जल्द सपनों की नागरी मुंबई पहुंची। यहां उन्हें ‘पाप’ फिल्म से डेब्यू का अवसर मिला। फिर वह ‘जहर’ फिल्म में नजर आई। यह मोहित सूरी की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियाँ बढ़ने लगी। जल्द दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे।

8 साल के रिलेशनशिप बाद की शादी

उदिता और मोहित ने 2005 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। बीच में इनके बीच मनमुटाव भी हुआ। यह 2008-09 की बात है। दोनों अलग होने की कगार पर आ गए। लेकिन फिर इनके बीच एक बार फिर प्यार पनपा और दोनों साथ रहने लगे। उतार-चढ़ाव से भरे 8 साल के रिलेशनशिप के बाद आखिर दोनों ने 29 जनवरी साल 2013 में शादी कर ली। इस शादी से उन्हें दो बच्चे देवी सूरी और कर्मा सूरी हुए।

अपनी शादी को लेकर मोहित सूरी ने एक इंटरव्यू में कहा “मेरे लिए शादी से अधिक वह दिन अहम है जब हम दोनों ने शादी का निर्णय लिया था।” उदिता आज भी मोहित का बड़ा ध्यान रखती हैं। वह अपने पति के फिल्म बनाने के जुनून की कदर करती हैं। इसलिए बच्चों की परवरिश की खातिर उन्होंने अपना फिल्मी करियर छोड़ दिया। ताकि मोहित काम करते रहे।

एक दूसरे से करते हैं बेहद प्यार

उदिता वर्तमान में 39 साल की हो गई हैं। वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वह फिल्मों से भले दूर हो गई हो लेकिन म्यूजिक में उनका रुझान आज भी बड़ा है। आपको जान हैरान होगी कि वह बतौर डीजे काम करती हैं। वह अपने शो की अपडेट्स भी सोशल मीडिया पर देती रहती हैं। उन्होंने एक बार इंटरव्यू में कहा भी था कि मैं भारत की एकमात्र सेलिब्रिटी डीजे बनूंगी। वहीं मोहित सूरी 42 साल के हैं। उनकी कुछ फिल्में हीट हुई तो कुछ फ्लॉप रही।

Back to top button