बॉलीवुड

बॉलीवुड सितारों की वह 20 दुर्लभ तस्वीरें जो आपको बीते दौर में ले जाएगी

भारत में लोग फिल्मी सितारों को लेकर कुछ ज्यादा ही क्रेजी होते हैं। यही वजह है कि ये सितारें घर-घर फेमस है। आपने इन सितारों को ऑनस्क्रीन कई बार देख होगा। लेकिन आज हम आपको इन फिल्म स्टार्स की कुछ ऐसी दुर्लभ तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जिन्हें आपने शायद ही पहले देखा होगा। इनमें से कुछ को देख आपकी हंसी भी निकल सकती है। वहीं कुछ तस्वीरें बड़ी शानदार और प्यारी है।

1. बॉलीवुड के फेमस संस्कारी बाबू यानि आलोक नाथ जी पहले ऐसे दिखा करते थे। तब उनके सिर पर बालों की अच्छी खासी खेती हुआ करती थी। वहीं होंठों के ऊपर मर्दाना मूंछ भी रहती थी।

2. इस तस्वीर में दिख रही प्यारी सी बच्ची को आप ने पहचाना? ये बॉलीवुड की चांदनी यानि श्रीदेवी हैं। इसमें वह अपने माता पिता संग नजर आ रही हैं। अफसोस की अब श्रीदेवी हमारे बीच नहीं हैं।

3. इस बच्चे को तो आप देखते से ही पहचान गए होंगे। ये गुजरने जमाने के अभिनेता शशि कपूर हैं। बचपन से जवान तक उनके चेहरे में कोई खास बदलाव नहीं आया था। मूँछों के साथ वे बड़े क्यूट लग रहे हैं।

4. इस प्यारी सी बच्ची को आप शायद ही पहचाने होंगे। ये 90 के दशक की मस्त-मस्त गर्ल यानि रवीना टंडन है। वह बचपन में बड़ी क्यूट हुआ करती थी। अब उनकी बेटी राशा भी कुछ-कुछ वैसी ही दिखती है।

5. इस तस्वीर में रोता हुआ बच्चा और कोई नहीं बल्कि रणबीर कपूर है। बचपन में वह बड़े जिद्दी और शरारती हुआ करते थे। वहीं जवानी में चॉकलेटी बॉय बन गए।

6. इस प्यारी सी बच्ची को आप शायद पहली झलक में ही पहचान गए होंगे। ये कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत है। यहां वे खेतों में बैठकर क्यूट पोज दे रही हैं।

7. भगवान के अवतार में दिख रहा ये शख्स साउथ इंडस्ट्री का भगवान माना जाता है। जी हाँ ये रजनीकान्त हैं। इस लुक में वे बड़े ही सुंदर लग रहे हैं।

8. बॉलीवुड के डिस्को डांसर मिथुन चक्रवती की ये पुरानी तस्वीर उनकी किसी फिल्म की लग रही है। इसमें वह तीर कमान चलाते नजर आ रहे हैं।

9. इस तस्वीर में हम बॉलीवुड की दो जनरेशन के दो सुपरस्टार्स को देख सकते हैं। यहां शाहरुख खान ने अमिताभ बच्चन के लिए आईना पकड़ा हुआ है।

10. यह साउथ और बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन के जवानी के दिनों की तस्वीर है। इसमें मूँछों के साथ बड़े क्यूट लग रहे हैं।

11. आप में से बहुत से लोग शायद इस शख्स को पहचानने में देरी कर दे। ये कॉमेडी किंग जॉनी लीवर हैं। उनके पहले और अब के लुक में बड़ा अंतर आ गया है।

12. तस्वीर में दिख रहा ये मासूम सा बच्चा आयुषमान खुराना है। बचपन में भी उनकी स्माइल इतनी ही प्यारी हुआ करती थी। वह तब भी बेहद हैंडसम हुआ करते थे।

13. करिश्मा कपूर की ये तस्वीर काफी दुर्लभ है। इसमें उनका उस दौर का टपोरी टाइप स्टाइल दिख रहा है। वैसे वह इसमें बड़ी कूल लग रही है।

14. साउथ और बॉलीवुड के इस फेमस एक्टर को आप ने पहचाना? ये कमल हसन हैं। बचपन में वह कुछ इस तरह दिखा करते थे।

15. यह फोटो जूही चावला के जवानी के दिनों की है। लगता है वह किसी स्कूल के फ़ंक्शन में परफ़ॉर्म कर रही हैं। इसमें वह हमेशा की तरह बड़ी प्यारी दिख रही हैं।

16. यह तस्वीर गुरु दत्त साहब की है। तब ब्लैक एंड व्हाइट कैमरे ही हुआ करते थे। इसमें वह हमेशा की तरह काफी अच्छे लग रहे हैं।

17. देव आनंद साहब की ये तस्वीर कई लोगों के दिल के बेहद करीब है। इसमें उनकी क्यूट सी स्माइल सबका दिल जीत रही है।

18. डैनी डेंजोंगप्पा की यह तस्वीर बड़ी ही अलग है। इसमें वह हमेशा की तरह दबंद अवतार में दिख रहे हैं।

19. यहां गोविंदा, सलमान खान, जैकी श्रॉफ और मनीषा कोइराला बड़े ही शानदार पोज देते दिख रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

20. यह ऋतिक रोशन और कुणाल कपूर की काफी पुरानी और दुर्लभ तस्वीर है।

वैसे आपको इनमें से किस सितारें की तस्वीर सबसे ज्यादा अच्छी लगी?

Back to top button