राशिफल

गुरु उदय 2023: 12 साल बाद खुल रहे इन राशियों के भाग्य, मिलेगा अमीर बनाने का मौका, होगी तगड़ी कमाई

ग्रहों का परिवर्तन राशियों पर अच्छा या बुरा असर डालता है। अप्रैल माह में भी गई ग्रह राशि बदल रहे हैं। इसमें गुरु ग्रह भी शामिल है। यह हर एक साल में राशि बदलता है। अभी यह मीन राशि में अस्त स्थिति है। 22 अप्रैल को पूरे 12 साल बाद मेष राशि में गोचर करेगा। फिर 27 अप्रैल को मेष राशि में ही उदय होगा। इसका पांच राशियों पर अच्छा असर होगा। इन्हें ढेर सारे लाभ होंगे। तो चलिए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी है।

मेष राशि

गुरु ग्रह मेष राशि में ही प्रवेश कर रहे हैं। यहीं उदित भी हो रहे हैं। इसलिए इस राशि को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। सबसे पहले तो आपकी धन से जुड़ी सभी समस्याएं समाप्त होगी। दूसरा आपकी आय में वृद्धि होगी। जॉब में प्रमोशन और बिजनेस में लाभ होगा। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा भी जा सकते हैं। भाग्य आपका साथ देगा। कहीं से अचानक बड़े धन की प्राप्ति होगी। सेहत अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि

गुरु का उदय मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ होगा। इनकी लाइफ में ढेर सारी खुशियां आएगी। सभी अटके हुए कार्य समय पर होंगे। बॉस आपके काम से खुश होकर सैलरी बढ़ा देगा। व्यापार में बड़ी डील फाइनल हो जाएगी। शत्रु आपके सामने कमजोर पड़ जाएगा। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी। आपके घर पॉजिटिव माहौल रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा।

तुला राशि

गुरु का उदय तुला राशि के जातकों की किस्मत चमका देगा। इनका भाग्य हर पल साथ देगा। भाग्य के दम पर खूब पैसा आएगा। बिगड़े काम भी बन जाएंगे। नया मकान और वाहन मिल सकता है। माता पिता से धन मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले आपके पक्ष में आएंगे। लाइफ पार्टनर से रिश्ते बेहतर होंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे। सेहत बढ़िया रहेगी।

सिंह राशि

गुरु उदय के चलते सिंह राशि वालों की लॉटरी लग जाएगी। यह कहां भी पैसा निवेश करेंगे वहां उन्हें लाभ होगा। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। बिजनेस का विस्तार करने या नया व्यापार शुरू करने के लिए समय उत्तम है। छात्रों को पढ़ाई लिखाई में लाभ होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी होगी। प्रेम प्रसंग के मामले में सफलता मिलेगी। विवाह के योग बनेंगे। सेहत अच्छी होगी।

कुंभ राशि

गुरु का उदय कुंभ राशि वालों के लिए बड़ी खबर लेकर आएगा। इनके जीवन में कुछ नया और अच्छा होगा। पैसा कमाने का नया अवसर मिलेगा। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। बड़ा धन लाभ होगा। पुराने सुख खत्म होंगे। भाग्य आपका साथ देगा। शत्रु की सभी चाल नाकाम होगी। घर में सुखद माहौल रहेगा। पति और पत्नी के बीच रिश्ते मधुर होंगे। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी।

Back to top button