राशिफल

Rashifal 2 April: आज खुल जाएंगे इन 4 राशियों के किस्मत के ताले, चीजें आपके पक्ष में बनी रहेंगी

हम आपको रविवार 2 अप्रैल का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 2 April 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आत्मविश्वास और याददाश्त में कमी रह सकती है। आपका मन स्थिर न होने की वजह से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं। बेवजह की बातों को सोच कर अपना कीमती समय नष्ट करने से बचें। यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए इसकी अहमियत को समझें। आपके सभी कार्य बिना अवरोध के संपन्न होंगे। भाइयों के साथ वाद-विवाद की स्थिति बनने पर आवेश में आने के बजाय धैर्य और संयम से परिस्थितियों को सुलझाने का प्रयास करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपका दिमाग काम-काज की उलझनों में फँसा रहेगा। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। नौकरी में अफसरों से अच्छा तालमेल बनाए रखने का प्रयास करें। वहीं तरक्की मिलने के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। माता के सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। मन में आशा-निराशा के भाव रहेंगे। रुके हुए कामों की शुरुआत हो सकती है। खर्चों के साथ-साथ आय की स्थिति भी अच्छी बनी रहेगी। इसलिए चिंता नहीं रहेगी। आपके विचारों को सम्मान मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि वालों को सुस्ती से बचना चाहिए नहीं तो आपको अपने काम में अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। निजी जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। यदि लंबे समय से आप किसी परिचित से मिलने की योजना बना रहे हैं तो आज उनसे आपकी मुलाकात हो सकती है। बिना सोचे समझे खर्च करने की आपकी आदत आपको मुश्किल में डाल सकती है। संतान की प्रगति को देख आपको खुशी महसूस होगी। अपने व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय अपने परिवार के लिए भी जरूर निकालें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अपने घर के सदस्यों को अधिक समय दे पाएगें। कोई भी नए काम की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल नहीं है। टेलीकम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को नौकरी के लिए कहीं से अच्छा ऑफर मिल सकता है, तो वहीं दूसरी ओर यदि आप मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं तो आज कार्यों को प्लान कर लेना चाहिए। किसी की मदद करनी पड़ सकती है और आप उसकी मदद करने के लिए तत्पर रहेंगे। पिछले खराब अनुभवों से सीख लेकर अपनी जीवनशैली में बदलाव लाएं। इससे आपका व्यक्तित्व भी निखरेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

अनावश्यक खर्च से बचकर कार्य करें। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। अगर आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम करने वाले हैं तो आपका आर्थिक नुकसान संभव है। घर का वातावरण ठीक रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी का रुखा व्यवहार आपको दुखी कर सकता है। आप अपने किसी परिजन के कारण परेशान भी हो सकते है। शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। कुछ पुराने मतभेदों तथा समस्याओं का निराकरण होने की संभावना है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

विपरीत लिंग से आकर्षण बढ़ सकता है। व्यापारियों को सजग रहना होगा क्योंकि ग्रहों की स्थिति व्यापार को बढ़ाने में व्यवधान ला सकती हैं। जीवन को अधिक गंभीरता से लेंगे। नए संबंध स्थापित करने या काम के संबंध में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। पिता के साथ मतभेद उत्पन्न होगा। महिलाओं को सेहत संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अपने मन की बात किसी से शेयर न करें। आप जरूरी कामों पर ध्यान दें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नियमित आय में वृद्धि होने के साथ अन्य तरीके से आर्थिक लाभ होगा। सामाजिक स्तर पर आप अधिक व्यस्त न रहें अन्यथा आप स्वयं में ही उलझे रहेंगे। आपके विनम्र स्वभाव के कारण लोग आपसे प्रभावित रहेंगे। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। दफ्तर में आपको उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, साथ ही सहकर्मियों के साथ भी तालमेल बेहतर हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको अपने विरोधियों का सामना करना पड़ेगा। आज के दिन अपने से बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे। आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे और आपका आत्मविश्वास भी काफी बढ़ जाएगा। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिंतित होगा। छात्रों को उनके प्रयासों के अनुपात में परिणाम मिलेंगे। विपरीत परिस्थितियों में खुद को मजबूत बनाएं फिर आपको सफलता पाने से कोई नहीं रोक पाएगा। नयी नौकरी पाने के लिए आवेदन भर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कार्यक्षेत्र में चीजें आपके पक्ष में बनी रहेंगी। साथ ही कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत के बल पर अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। जो लोग विदेशी व्यापार से जुड़े हुए हैं उन्हें अचानक से कोई लाभ मिलने की संभावना है। किसी कार्य को लेकर अगर मन में कोई योजना चल रही है तो अभी उसे न लागू करें, वरना इसके बुरे परिणाम सामने हो सकते हैं। वहीं आपका कोई नजदीकी आप पर कोई गंभीर आरोप लगा सकता है, जिससे आपके सामने समस्या खड़ी हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपका मन दूसरों की मदद और सेवा करने के लिए आगे बढ़ेगा। आज महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप अपने प्रयासों में चौतरफा सफलता प्राप्त करेंगे और आपकी शक्तियां बढ़ेंगी। वाणी में मधुरता होगी, जिसके कारण अपने मित्रों व रिश्तेदारों से संबंधों में मधुरता बनेगी। आप अपनी प्लानिंग गुप्त रखें। किसी से शेयर नहीं करें। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें। पहले से अटका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। विलंब से ही सही, लेकिन कामों में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने कार्य को मन लगाकर करें। आपका अपने व्यवहार पर नियंत्रण कम रहेगा। संतान के प्रदर्शन से गर्व महसूस करेंगे। कोशिश करें कि किसी भी तरह की यात्रा पर ना जाएं क्योंकि नुकसान होने की संभावनाएं हैं। आपकी शकी स्वभाव के कारण रिश्तों में खटास आ सकती है। निर्णय बहुत शीघ्र और सटीक कर पाएंगे। किसी रमणीय पर्यटन स्थल की यात्रा से आपके आनंद में बढ़ोतरी होगी। मन में धार्मिक विचार उत्पन्न होंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

मीन राशि वाले सकारात्मक सोच अपना कर जीवन की कठिनाइयों पर जीत पा सकते हैं। गुप्त शत्रुओं से परेशान रहेंगे। तन-मन से स्वस्थता का अनुभव होगा। पारिवारिक जीवन में तालमेल बेहतर होगा, सुख साधनों की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातक अपनी योग्यता और समझदारी से अधिकारियों से सहयोग और सहायता पा सकते हैं। रचनात्मक अथवा तो सृजनात्मक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। आज के दिन अपने परिवार या दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।

आपने Rashifal 2 April 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 2 April 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 2 April 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button