राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह सिंह समेत इन 6 राशि वालों को रहना होगा सावधान, लापरवाही पड़ेगी महंगी

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओं का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा कि आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 3 अप्रैल से 9 अप्रैल 2023 तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह आप कड़ी मेहनत और रचनात्मकता से कार्यों को निपटा कर विरोधियों को करारा जवाब देंगे। प्रॉपर्टी संबंधित धन लाभ हो सकता है। कारोबार या व्यापार में सफलता मिलेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। बड़ों से सलाह एवं मशविरा से लाभ मिलने का योग बन रहा है, अच्छा होगा बड़ों की बात मानकर ही कोई कार्य करें। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

प्यार के विषय में : दांपत्य जीवन में चल रही अव्यवस्था में इस सप्ताह सुधार आएगा।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयासों का उचित फल प्राप्त होगा।

हेल्थ के विषय में : मौसम के अनुकूल दिनचर्या और खानपान रखें। वायु तथा पेट से संबंधित दिक्कतें रहेंगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस सप्ताह समस्याओं का सामना करना होगा। आपको अपने दोस्तों से बाते शेयर कर के अच्छा महसूस होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी भवन या सम्पत्ति से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। शैक्षिक या शोधादि कार्यों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। मान- सम्मान में वृद्धि होगी। रोजगार के क्षेत्र में प्रतिकूल परिवर्तन या बाधा बनेंगे। सामाजिक स्थिति में उन्नति और आपकी लोकप्रियता से आप खूब खुश होंगे।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंध उजागर हो सकते हैं। परंतु इसका नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।

करियर के विषय में : बिजनेस में विरोधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखनी जरूरी है।

हेल्थ के विषय में : गले में कोई इंफेक्शन हो सकता है। इसलिए ज्यादा ठंडी चीजों से थोड़ा बचें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि वालों की पठन-पाठन व बौद्धिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। धैर्य रखने में काफी मेहनत की आवश्यकता होती है और इस सप्ताह आपको धैर्य की जरूरत होगी। किसी नये व्यापार में माता-पिता की राय कारगर साबित होने वाली है। दूसरे शहर में रहकर शिक्षा ग्रहण रहे छात्रों को कोई बड़ी सफलता मिलने वाली। इस सप्ताह जरुरतमंदों की मदद के लिए आगे आयेंगे और विजयी बनकर उभरेंगे।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

करियर के विषय में : नौकरी के सिलसिले में विदेश जाने की योजना बन सकती है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर संबंधी नियमित जांच जरूर करवाएं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

परिवार के सदस्यों की अच्छी सलाह इस सप्ताह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। इस हफ्ते आपका पूरा-पूरा ध्यान आपके फाइनेंस पर होगा। अपने आप काबू बनाएं रखे, वरना हालात बदल सकते हैं। आपकी पोजीशन में बढ़त होगी। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। पदोन्नति के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। अगर आप किसी के साथ धन का लेनदेन करना चाहते हैं तो पहले परिवार के लोगों से सलाह जरूर लें।

प्यार के विषय में : पति-पत्नी के बीच खट्टी मीठी नोकझोंक रहेगी। प्रेम संबंध में मर्यादा पूर्ण बने रहेंगे।

करियर के विषय में : किसी संस्था द्वारा आपको सम्मानित किया जायेगा। नौकरी कर रहे लोगों का प्रभाव जमेगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत सामान्य रहेगी। चिंता करने वाली कोई बात नहीं है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह अपने व्यक्तित्व और रूप-रंग को बेहतर बनाने का प्रयास संतोषजनक साबित होगा। किसी उपयुक्त व्यक्ति से मिली सलाह, प्रेरणा या विचार आपकी चिंता दूर कर देगा। संतान के भविष्य के लिए कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह खास रह सकता है। इन्हें कोई बड़ा पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान से जुड़ी कोई बात आपको परेशानी में डाल सकती है। किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा।

प्यार के विषय में : नवविवाहितों को बाहर घूमने जाना चाहिए। इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा।

करियर के विषय में : इंजीनियर्स के लिये समय अच्छा है। किसी कॉलेज से आपको टीचिंग के लिये ऑफर मिलने वाला है।

हेल्थ के विषय में : खान-पान और दिनचर्या को संयमित रखना जरूरी है। इससे स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह संतान सुख की प्राप्ति संभव है। आपका अधिकार बढ़ सकता है। कारोबार में कुछ ऐसी बातें सामने आएंगी जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। किसी नये काम की शुरूआत करना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। आप कुछ नई परियोजनाओं, कुछ नए क्षेत्रों में धन निवेश कर सकते हैं। जिसके लाभकारी रहने की उम्मीद है। आपके लिए धन से जुड़े मामलों में ज्यादा निवेश करने से बचना बेहतर रहेगा।

प्यार के विषय में : विवाहित जीवन में बेहतरीन सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता रहेगी।

करियर के विषय में : जो लोग पयर्टन के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें आर्थिक लाभ मिलने वाला है।

हेल्थ के विषय में : कुछ मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं, लेकिन आप योग व ध्यान से उन्हें दूर करने में सफल रहेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह आपको कार्य करने लिए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना है। किसी लक्ष्य के पूरा होने से अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारी का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। पैसे की फिजूलखर्ची न करें, इसे बचाकर रखें। संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के रिश्तेदारों का दख़ल वैवाहिक जीवन का सन्तुलन बिगाड़ सकता है।

करियर के विषय में : नौकरी में मान-सम्मान मिलेगा। आपके जीवन में चल रही सभी परेशानियां और मुश्किलें दूर होंगी।

हेल्थ के विषय में : अपने अंदर उर्जा और आत्मबल की कमी महसूस होगी। योगा, मेडिटेशन आदि बहुत जरूरी है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह किसी भी मामले में किसी अनजान व्यक्ति की मदद न लें, नहीं तो किसी परेशानी में फंस सकते हैं। कामकाज के बजाए योजना बनाने में ज्यादा समय लगेगा। जो व्यक्ति करियर या सामाजिक संबंधों के लिहाज से आपके लिए खास है, वह आपसे प्रभावित हो सकता है। संतान की उच्च शिक्षा में आ रही समस्या को सुलझाने में सफलता मिलेगी। आपको धैर्य व संयम से काम लेना होगा, तभी परेशानी का हल निकाल पाएंगे।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी का आपके प्रति पूर्ण सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंध मधुर होंगे।

करियर के विषय में : ऑफिस में आपकी परफॉरमेंस देखकर बॉस आपकी पदोन्नति की बात करेंगे।

हेल्थ के विषय में : आपकी सेहत में भी सुधार होने के योग हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि ज्यादा होगी। जिससे धर्म संस्कृति को आगे बढ़ाने में भी आप अपना सहयोग देंगे। माता का सान्निध्य व साथ मिलेगा। आय की स्थिति संतोषजनक रहेगी। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। साझेदारी में किए गए कामों में सफलता मिल सकती है।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी आपको कोई ख़ूबसूरत तोहफा देने का मन बनायेंगे। इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

करियर के विषय में : व्यवसाय संबंधी कोई भी नई जानकारी मिलने पर उसे अपने व्यवसाय में इस्तेमाल करना लाभप्रद रहेगा।

हेल्थ के विषय में : खांसी जुकाम तथा गले संबंधी किसी भी परेशानी को लापरवाही में ना लें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह नजदीकी लोगों से सम्बन्धों में और मधुरता आयेगी। कभी-कभी बनते हुए कार्य बिगड़ते हुए दिखाई देंगे परन्तु संयम बनाए रखना होगा, सब ठीक होगा। वाणी के प्रभाव से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। मन में नकारात्मक विचारों के प्रभाव से बचें। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन की भी संभावना बन रही है।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित होने के योग बन रहे हैं।

करियर के विषय में : करियर के दृष्टिकोण से इस राशि वालों के लिए ये सप्ताह काफी शुभ साबित होगा।

हेल्थ के विषय में : अपनी आदतों व दिनचर्या को एकदम सुव्यवस्थित रखें। लापरवाही की वजह से स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह आपको जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता आपको आसानी से हो जाएगी। आपके व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी। अपने मान-सम्मान से समझौता ना करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परंतु धैर्यशीलता में कमी भी आएगी। नौकरी में विरोध के बावजूद तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। भवन के रखरखाव व सौंदर्यकरण के कार्यों पर खर्च भी बढ़ सकते हैं।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी की लापरवाही रिश्तों में दूरियां बढ़ा सकती है।

करियर के विषय में : फ्रेशर्स लोगों को अच्छी नौकरी प्राप्त होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : शरीर में दर्द और हल्के बुखार जैसी स्थिति रह सकती है। संतुलित दिनचर्या रखें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

बड़े व्यापारिक लेन-देन करते समय अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। इस सप्ताह आपके जीवन में आने वाले सभी प्रकार के दुखों का अंत होगा। व्यापारियों के लिए सप्ताह अच्छा है। बेवजह अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आवश्यकता न हो। अनुचित काम से दूर रहें वरना बाद में दुष्परिणाम का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में भी इस सप्ताह निखार देखने को मिलेगा।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपके प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगी।

करियर के विषय में : बिजनेस वाले जातकों को उनके प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। सरकारी क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा।

हेल्थ के विषय में : पेट में इंफेक्शन या कोई अन्य परेशानी हो सकती है।

आपने साप्ताहिक राशिफल 3 अप्रैल से 9 अप्रैल का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 3 अप्रैल से 9 अप्रैल का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 3 अप्रैल से 9 अप्रैल’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button