राशिफल

Rashifal 28 March: आज का दिन 4 राशियों के लिए रहेगा शुभ, राजयोग का बन रहा दुर्लभ योग

हम आपको मंगलवार 28 मार्च का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 28 March 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज अधिकारी आपकी कार्यशैली से नाराज हो सकते हैं। व्यापार के किसी भी निर्णय को लेने में असमर्थ होंगे, लेकिन नौकरी से जुड़े जातकों को कोई बेहतर अवसर आ सकता है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। समय पर आवश्यक वस्तु न मिलने से खिन्नता रहेगी। सामंजस्य की स्थिति से आपको लाभ होगा। ऑफिशियल कामों में आपने जो काम पूर्व में किए हैं, अब उनके शानदार परिणाम मिलने वाले हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपके छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। मित्र से कोई सरप्राइस मिल सकता है,जो आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको परिवार में किसी वाद विवाद की स्थिति होने पर भी कड़वा बोलने से बचना होगा। आपके कुछ कामों में अधिक समय लग सकता है, जिससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। नकारात्मक बातों को दिल पर नहीं लेना चाहिए, गहरा असर छोड़ेंगी, ईर्ष्या की भावना न रखें। पैसों को लेकर भी आपको कुछ चिंता हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज घर-परिवार और कार्यक्षेत्र में आप पर दबाव रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। भाग्य आपके साथ है, कामकाज में जोश देखने को मिलेगा। अच्छे व्यक्तियों के साथ संबंध बनेंगे। आपकी ख्याति और प्रतिष्ठा-सम्मान बढ़ेगा। आपको परिवार का साथ अवश्य मिलेगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। बड़ा फैसला लेने से पहले अपने घर में बड़े बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें। बिजली कारोबारी मुनाफा कमा सकते हैं। हृदय रोगियों को विशेष ध्यान रखना चाहिए।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज मानसिक शान्ति तो रहेगी, लेकिन किसी अज्ञात भय से परेशान भी रहेंगे। छात्रों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अपने मित्र या परिचित से आज आपकी मुलाकात होगी। छिटपुट तौर पर बिगड़े हुए रिश्ते और कामकाज में सुधार हो सकता है। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। घरेलू तनावों को बहुत अधिक तूल न दें क्योंकि यदि विवाद हुआ तो आपका मन घर के प्रति खिन्न हो जाएगा। अनिद्रा रोगों को न्योता दे सकती है इसलिए जितना जरूरी है अपनी नींद पूरी करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप अपनी सेहत पर ध्यान दें। परिवार में सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। कामकाज के लिए दिन उत्तम है, मन में नया उत्साह और जोश दिखाई देगा। पैतृक संपत्ति को लेकर परिजनों से मनमुटाव हो सकता है, परंतु यह परिस्थिति थोड़े समय के लिए ही रहेगी, बाद में सबकुछ ठीक हो जाएगा। विद्यार्थियों को स्कूल व कॉलेज में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक संबंधों में सुधार के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप एक प्रेरणादायक पुस्तक पढ़ने के लिए अपने खाली समय का प्रभावी ढंग से उपयोग कर सकते हैं। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। शेयर बाजार में निवेश करने से धनलाभ होगा। पूरे दिन आप ऊर्जावान रहेंगे। अपने कार्य को लेकर मन में उत्साह का भाव रहेगा। घर की छोटी-छोटी समस्याएं आपको तनाव दे सकती हैं। पठन-पाठन व लेखन आदि में मन लगेगा। किसी अनचाहे स्त्रोत से पैसे आने की संभावना है।

hanuman ji pictures

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज जरुरत से ज़्यादा दोस्ताना बर्ताव करने वाले अजनबियों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें। मानसिक तनाव से छुटकारा मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। पार्टनरशिप में कार्य कर रहे जातकों को अभी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। दूर स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। शिक्षा सफलता का मूलमंत्र है। काम का बोझ बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। बेवजह लोगों से मनमुटाव हो सकता है। अपने स्वास्थ्य का समुचित ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप किसी भी स्थिति में ईमानदारी बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में कुछ जरूरी कार्य अटक सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। किसी विद्वान लोगों से आज आपको ज्ञान प्राप्त हो सकता है। जिस बारे में आप कुछ न जानते हों, उस बारे में अपनी स्थिति साफ-साफ स्पष्ट कर दें, लेकिन अकारण बात न करें। विद्यार्थियों को आज कमजोर विषयों पर मेहनत करनी होगी,तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

पारिवारिक रिश्ते आज मधुर होंगे और कोई भी तनाव आसानी से दूर हो जाएगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपको शॉपिंग आदि पर जाने का भी मौका मिल सकता है। यह समय प्रेमी लोगों के लिए नए प्रेम संबंध की ओर कदम बढ़ाने के लिए श्रेष्ठतम है। अपने मित्र या जीवनसाथी को कोई उपहार दें। जिन लोगों की दिनचर्या एक जैसी ही लग रही है, उन्हें जीवन में थोड़ा बदलाव करने के लिए नई बातें सीखने की आवश्यकता होगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

पारिवारिक बातों पर ध्यान अधिक रहने से थोड़ी नाराजगी बनी रहेगी। यदि किसी तरह का कोई विवाद इत्यादि चल रहा हो तो उसे सुलझाने का प्रयास किया जा सकता है। उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई पुराना कोर्ट कचहरी का मामला परेशान कर सकता है। आपका काफी पैसा खर्च होने के भी आसार हैं। आपके जीवन में होने वाले परिवर्तन आपके लिए आनंददायक रहेंगे। कई वर्षों से अटके हुए कार्य बनेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको समाज में सतर्कता के साथ आगे बढ़ना होगा ताकि आप किसी अपमान जनक स्थिति में न फंसें। पैसों के मामले में आप किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचें। यदि आज आप कोई आर्थिक लेनदेन करने वाले हैं तो ज्यादा जल्दबाजी न करें। राजनैतिक अवसर मिलेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा प्राप्त हो सकता है। खास करके जब बात व्यापार के विस्तार से संबंधित हो तो दिन महत्वपूर्ण साबित होगा। आपको काम के कुछ नए मौके तलाशने की जरूरत है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

मीन राशि वालों को शासन सत्ता पक्ष का साथ मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। आपके बीच के टकराव के कारण घर का वातावरण बिगड़ने के आसार हैं। बेहतर होगा आप गुस्से से नहीं बल्कि समझदारी से काम लें। धन से जुड़े फैसलों में अपने घर परिवार के सदस्यों से सलाह जरूर लेनी चाहिए वरना आपके साथ बुरा हो सकता है। आप झूठी तारीफों के कारण उलझन में पड़ सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

आपने Rashifal 28 March 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 28 March 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 28 March 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button