राशिफल

Rashifal 16 March: इन 3 राशियों के लिए सौभाग्य लेकर आएगा आज का दिन, ऊर्जावान बने रहेंगे

हम आपको गुरुवार 16 मार्च का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 16 March 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है, इसलिए जो भी बोलें तोल-मोल कर ही बोलें। आप अपनी मधुर वाणी से किसी का भी मन जीत पाएंगे। काम में सफलता मिलने की संभावना है। आपका जीवनसाथी और बच्चे बहुत प्यार और देखभाल करेंगे। सामाजिक रूप से भी आप बहुत लोकप्रियता हासिल करेंगे। आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा। आर्थिक लाभ मिलने वाला है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

वित्तीय मामलों में सुधार और निरंतर प्रगति की प्रबल संभावना है। आज किए गए काम में सफलता प्राप्त होने के योग हैं। नौकरी या व्यापार में विरोधियों पर विजय प्राप्त कर पाएंगे। आप दिन भर मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। यह समय अपनी महत्वाकांक्षाओं को समझने और उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने का है। आपके प्रोफेशनल लाइफ के लिए यह समय सकारात्मक साबित होगा। आपको अपने व्यवसाय में लाभ मिल सकता हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

नए विचारों को ग्रहण करने में सफल होंगे। आप समाज की भलाई के लिए काम करने के लिए भी कुछ समय दे सकते हैं। आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। गुस्से पर पूरी तरह काबू रखें। अगर गुस्से पर काबू नहीं रखा गया तो अपनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। आप दान पुण्य के कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। व्यापार में साझेदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज किसी बड़ी डील को करने से पहले आपको सोच-समझकर ही आगे बढ़ना चाहिए। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करें। विदेशी एजेंसियां और कंपनियां आपके व्यापार नेटवर्क में शामिल होंगी। अगर आज आपको कोई समस्या आती है तो अनुभवी विशेषज्ञों की सलाह लें। सकारात्मक सोच आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आज के दिन काम-काज के दौरान आपको कुछ नए मौके मिलेंगे। महिला वर्ग की तरफ से लाभ और मान-सम्मान होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको स्वजनों का अपेक्षित सहयोग प्राप्त हो सकता है। अचानक यात्रा के कारण आप भाग-दौड़ का शिकार हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छी बातचीत हो सकती है, आप महसूस करेंगे कि आप दोनों के बीच कितना प्यार है। आज पड़ोसी के साथ भी कुछ अनबन हो सकती है। हालांकि ऐसे नकारात्मक मौके ज्यादा नहीं होंगे, लेकिन आप जल्दी से जल्दी उनसे पार पाने की कोशिश करें। कानूनी मामला लंबित है तो अदालती मामलों में आपको सफलता मिलने का संकेत है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कन्या राशि वालों को कुसंगति से बचकर रहने और खर्च पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। आपके पारिवारिक जीवन में प्रेम और सौहार्द बना रहेगा। आप आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे क्योंकि सितारों में धन की आमद का संकेत मिलता है। व्यक्तिगत यात्रा संभव है। करियर के क्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको नई जगह नौकरी करने का अवसर मिलेगा। अपनी मेहनत से कार्यक्षेत्र में आप नया मुकाम बनाएंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आर्थिक परेशानियों के चलते मन परेशान हो सकता है। लेकिन परिवार के किसी सदस्य से आर्थिक मदद मिल सकती है। आस-पास के लोग आज आपसे खुश रहेंगे। छात्रों को आज प्रोजेक्ट पूरा करने में बड़ी बहन का सहयोग प्राप्त होगा। आप कारोबार में एक लंबी छलांग लगा सकते हैं। कोई शुभ समाचार आपको मिलने वाला है। राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग कई बैठकों आदि में भाग लेंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क लाभकारी रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज जीवनसाथी के साथ किसी ऐसे मसले को लेकर मतभेद उभर सकते हैं जो बाद में दोनों को अनावश्यक मालूम पडेंगे। व्यावसायिक मोर्चे पर कुछ अच्छा होगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ हल्के क्षणों का आनंद लेंगे और उनके साथ अच्छा समय बिताएंगे। उचित दिशा में की गई मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। जीवन में जितनी भी समस्याएं हैं, उन्हें एक-एक करके हल करने की कोशिश करेंगे तो बेहतर रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

अपने रिश्ते में सुधार लाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। अपनी नियमित दिनचर्या का पालन करें। आप दिन भर उत्साहित और ऊर्जावान बने रहेंगे। आप अपने भाई-बहनों के समर्थन के लिए महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करेंगे। कार्यक्षेत्र में चीजें सुगमता से आगे बढ़ेंगी। पारिवारिक सदस्यों की गंभीर टिप्पणियां स्वाभाविक रूप से आपको परेशान कर सकती हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके लिए जरूरी है कि आप काम से थोड़ा समय निकालें और अपने शरीर को थोड़ा आराम दें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। यदि आपने बैंक से कर्ज आदि लिया है तो आप जल्द से जल्द किश्त चुकाने की कोशिश करें। कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। कुछ मौसमी परिवर्तन आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। जिन बातों की वजह से परिवार के लोगों के साथ विवाद होते हैं, ऐसी बातों से दूर रहना ही आपके लिए ठीक रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

व्यवसाय कर रहे लोगों को लागत से ज्यादा मुनाफा प्राप्त होगा। पिता के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा। अगर आप बेरोजगार हैं और लंबे समय से अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। बेहतर होगा आप पूरी तैयारी के साथ जाएं। आज आप कार्यस्थल पर खूब मेहनत करेंगे। आज हर कोई आपकी प्रतिभा का लोहा मानेगा। लवमेट के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको अपने आत्म-विकास का, अपने नैतिक सिद्धांतों को दिखाने का अवसर मिलेगा। आज आपको एक साथ कई काम निपटाने पड़ सकते हैं। हालांकि आपको जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपसे गलतियां हो सकती हैं। इच्छाओं के पूर्ण होने का समय चल रहा है। धन के क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है। रिलेशनशिप को बरकरार रखने के लिए सकारात्मक प्रयास करने की आवश्यकता होगी।

आपने Rashifal 16 March 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 16 March 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 16 March 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button