राशिफल

इन राशियों का अमंगल करेंगे मंगल, अगले 2 महीने लाइफ में मचेगी उथल-पुथल, बचने के लिए करें यह उपाय

ज्‍योतिष शास्‍त्र की माने तो सभी 9 ग्रह समय-समय पर राशि बदलकर हमारे जीवन पर अच्छा या बुरा असर डालते हैं। 13 मार्च को मंगल ग्रह मिथुन राशि में गोचर कर चुके हैं। यह अब 10 मई तक यहां विराजित रहेंगे। मंगल को साहस, पराक्रम, विवाह, जमीन लाभ का कारक माना जाता है। हालांकि ये किसी की कुंडली में भारी हो तो उसका अमंगल भी कर सकता है। इसलिए अगले दो महीने चार राशियों पर इसका अशुभ असर देखने को मिलेगा।

वृषभ राशि

मंगल गोचर का वृषभ राशि वालों पर बुरा असर देखने को मिलेगा। भाग्य इनका साथ देना बंद कर देगा। दुर्भाग्य पीछा नहीं छोड़ेगा। परिवार में लड़ाई झगड़े होंगे। मानसिक तनाव रहेगा। सेहत से जुड़ी समस्याएं आएंगी। पैसों का नुकसान होगा। कहीं पैसा निवेश करने या किसी को उधार देने से बचें। गुस्से पर काबू रखें। किसी का अपमान न करें। कोई नया काम 10 मई के बाद ही शुरू करें।

कर्क राशि

मंगल गोचर के चलते कर्क राशि वालों का खूब खर्चा होगा। पैसे आपके पास टिक नहीं पाएंगे। सेहत से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती है। मकान को लेकर चिंता बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है। परिवार में लोगों से लड़ाई हो सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। नौकरी और बीजनेस में अशुभ समाचार मिल सकते हैं। कोई अपना आपको धोखा दे सकता है।

वृश्चिक राशि

मंगल गोचर का वृश्चिक राशि पर अशुभ असर देखने को मिलेगा। इन्हें कोई बुरी खबर मिल सकती है। यात्रा करने से बचना ठीक रहेगा। पैसों को लेकर सतर्क रहें। आपकी कीमती चीजें चोरी हो सकती है। पड़ोसियों से झगड़ा हो सकता है। शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। दोस्त रिश्तेदारों से मतभेद हो सकते हैं। लड़ाई झगड़े को बढ़ाने से नुकसान आपका ही है। सेहत का ध्यान रखें।

मीन राशि

मंगल गोचर का आपके ऊपर नेगेटिव असर देखने को मिल सकता है। चीजें आपकी मर्जी के अनुसार नहीं होंगी। लोग आपसे नफरत कर सकते हैं। अपने गुस्से को नियंत्रण में रखना होगा। दोस्तों से लड़ाई हो सकती है। धन से जुड़े नुकसान हो सकते हैं। सेहत को लेकर बुरी खबर मिल सकती है। यात्रा कष्टदायक हो सकती है। बॉस से झगड़ा हो सकता है। जॉब खतरे में पड़ सकती है। धन की हानि हो सकती है।

मंगल ग्रह को शांत करने के लिए करें ये काम

यदि आप मंगल ग्रह के अशुभ प्रभाव से बचना चाहते हैं तो प्रत्येक मंगलवार को हनुमान जी की पूजा पाठ करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंदिर जाकर उन्हें भोग लगाएं। लाल रंग के वस्त्र और सिंदूर अर्पित करें। घर में सुंदरकांड का पाठ करें। हर मंगलवार 108 बार ‘ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:’ मंत्र का जाप करें। इसके अलावा हनुमान जी के बीज मंत्र ‘ॐ हनुमते नम:’ का भी 108 बार जाप करें। ये सभी उपाय आपको मंगल के अशुभ प्रभाव से बचा सकते हैं।

Back to top button